75% विदेशी ले रहे इन 2 इंडियन कंपनियों की बाइक्स, देश के बाहर रिकॉर्डतोड़ 43 लाख यूनिट सेल; नहीं थम रही डिमांड

Jan 26, 2026 04:19 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पिछले साल 2025 में रिकॉर्डतोड़ मोटरसाइकिलों का एक्सपोर्ट हुआ। इसमें बजाज (Bajaj) और TVS ने मिलकर 43 लाख+ यूनिट्स विदेश भेजीं। ग्लोबल मार्केट में 75% विदेशी इन 2 इंडियन कंपनियों की बाइक्स ले रहे हैं।

75% विदेशी ले रहे इन 2 इंडियन कंपनियों की बाइक्स, देश के बाहर रिकॉर्डतोड़ 43 लाख यूनिट सेल; नहीं थम रही डिमांड

भारत की दोपहिया इंडस्ट्री के लिए साल 2025 एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ है। खासकर मोटरसाइकिल एक्सपोर्ट के मामले में भारत ने नया रिकॉर्ड बनाया है। साल 2025 में भारतीय कंपनियों ने 43 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिलें विदेशों में एक्सपोर्ट कीं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस शानदार उपलब्धि में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और TVS मोटर कंपनी का सबसे बड़ा योगदान रहा। इन दोनों कंपनियों ने मिलकर कुल एक्सपोर्ट का लगभग 75% हिस्सा अपने नाम किया।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
TVS Zest 110

TVS Zest 110

₹ 70,600 - 75,500

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.83 - 2.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 86,378 - 94,069

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350

₹ 1.6 - 2.02 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

तेजी से बढ़ा एक्सपोर्ट

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो यह ग्रोथ और भी खास लगने लगती है। 2017 में एक्सपोर्ट 23 लाख यूनिट रहा, जो 2019 (कोरोना से पहले) में 31 लाख यूनिट था। 2020 में कोविड की वजह से गिरावट दर्ज की गई। लेकिन, 2021 में ही पुराना रिकॉर्ड पार हो गया। 2025 में आंकड़ा 43 लाख यूनिट (+27% YoY ग्रोथ) पहुंच गया, यानी 2025 का एक्सपोर्ट न सिर्फ पिछले साल से 27% ज्यादा रहा, बल्कि कोरोना से पहले के पीक लेवल से भी करीब 40% ज्यादा है।

कौन-से देश खरीद रहे भारतीय मोटरसाइकिल

भारतीय मोटरसाइकिलों की डिमांड अब सिर्फ एशिया तक सीमित नहीं रही। लैटिन अमेरिका में कोलंबिया और ब्राजील सबसे बड़े बाजार बनकर उभरे। अफ्रीका में नाइजीरिया जैसे देशों से जबरदस्त डिमांड देखी गई। वहीं, एशिया में नेपाल और फिलीपींस लगातार मजबूत इंपोर्टर बने हुए हैं। कम कीमत, मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी और आसान मेंटेनेंस ने भारतीय बाइक्स को इन देशों में बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

बजाज और TVS का दबदबा

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का मार्केट शेयर 43% रहा। वहीं, एक्सपोर्ट 19 लाख यूनिट तक पहुंच गया। 2024 में 16 लाख यूनिट रही। पल्सर (Pulsar), बॉक्सर (Boxer) और डिस्कवर (Discover) जैसी बाइक्स की जबरदस्त डिमांड रही।

TVS मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने 29% मार्केट शेयर हासिल किया। कंपनी ने 13 लाख यूनिट एक्सपोर्ट किया और 2024 में 9 लाख यूनिट एक्सपोर्ट किया। अपाचे (Apache) और रेडर (Raider) जैसी बाइक्स ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी पहचान बनाई। इन दोनों कंपनियों ने अलग-अलग देशों की जरूरतों के हिसाब से अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट किया, जिससे बिक्री को और रफ्तार मिली।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।