
नई कार है? इन 5 एक्सेसरीज पर गलती से भी पैसा मत उड़ाइए, बाद में पड़ेगा पछताना
Accessories: आफ्टरमार्केट में हजारों तरह के कार एक्सेसरीज मिल जाते हैं जो बेहतर कम्फर्ट, सेफ्टी और स्टाइल का दावा करते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि इनमें से कई एक्सेसरीज बिल्कुल भी जरूरी नहीं होतीं।
अगर आपने हाल ही में नई कार खरीदी है या काफी समय से कार चला रहे हैं, तो उसे एक्सेसराइज कराने का मन जरूर करता होगा। आफ्टरमार्केट में हजारों तरह के कार एक्सेसरीज मिल जाते हैं जो बेहतर कम्फर्ट, सेफ्टी और स्टाइल का दावा करते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि इनमें से कई एक्सेसरीज बिल्कुल भी जरूरी नहीं होतीं। वैसे भी नई कार पहले ही साल में करीब 20 पर्सेंट तक वैल्यू खो देती है। ऐसे में बेकार एक्सेसरीज पर पैसा खर्च करना अक्सर समझदारी भरा फैसला नहीं होता। आइए जानते हैं ऐसी पांच कार एक्सेसरीज के बारे में जिनसे दूरी बनाए रखना ही बेहतर है।






स्लिप-ऑन या फरी स्टीयरिंग व्हील कवर
स्टीयरिंग व्हील कवर का मकसद बेहतर ग्रिप देना होता है। हालांकि, मार्केच में मिलने वाले सस्ते स्लिप-ऑन या फरी कवर अक्सर उल्टा असर करते हैं। ये ठीक से फिट नहीं होते और हाथ से फिसल सकते हैं जिससे गाड़ी कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इमरजेंसी सिचुएशन में यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में बिना जरूरत के ऐसे कवर लगवाना सही नहीं है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Jaguar F-Pace
₹ 72.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu MU-X
₹ 33.23 - 35.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maserati Levante
₹ 1.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz G-Class
₹ 2.55 - 4.3 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz A-Class Limousine
₹ 46.05 - 48.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aston Martin DB11
₹ 3.29 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फैंसी और भारी सीट कवर
आजकल ज्यादातर कारें फैक्ट्री-फिटेड अच्छी क्वालिटी की सीट्स के साथ आती हैं। इसके बावजूद कई लोग सिर्फ लुक्स के लिए महंगे और ज्यादा डिजाइन वाले सीट कवर लगवा लेते हैं। ये देखने में अच्छे जरूर लगते हैं, लेकिन कम्फर्ट में कोई खास इजाफा नहीं करते। कई बार ये सीट्स की असली ग्रिप और फील भी खराब कर देते हैं।
आफ्टरमार्केट TPMS डिवाइस
डैशकैम की तरह ही अब आफ्टरमार्केट TPMS का चलन भी बढ़ रहा है। सस्ते TPMS डिवाइस रियल-टाइम टायर प्रेशर दिखाने का दावा करते हैं लेकिन इनकी रीडिंग अक्सर सही नहीं होती। खासकर बाहर से फिट होने वाले TPMS सेंसर जल्दी खराब हो सकते हैं और गलत जानकारी देकर नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
रूफ कैरियर या रूफ रैक
रूफ कैरियर देखने में भले ही एडवेंचर फील देते हों लेकिन इनका इस्तेमाल बहुत कम लोग करते हैं। ये गाड़ी पर अतिरिक्त वजन डालते हैं जिससे माइलेज कम होता है और हवा की आवाज भी बढ़ जाती है। कई मामलों में पुलिस या RTO ऐसे अनऑथराइज्ड एक्सेसरीज पर चालान भी काट सकती है।
LED एंबिएंट लाइटिंग स्ट्रिप्स
केबिन को स्टाइलिश बनाने के लिए कई लोग जरूरत से ज्यादा LED लाइट्स लगवा लेते हैं। ये सिर्फ दिखावे के काम आती हैं। ये न तो सेफ्टी बढ़ाती हैं न ही कार की परफॉर्मेंस। उल्टा ये कार की बैटरी पर एडिशनव दबाव डाल सकती हैं।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




