Hindi Newsऑटो न्यूज़auto sales rise 27pc in dec 2025 as utility vehicles see record growth, check SIAM report
SUV और टू-व्हीलर की डिमांड ने रचा इतिहास! दिसंबर की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; देखें SIAM की रिपोर्ट

SUV और टू-व्हीलर की डिमांड ने रचा इतिहास! दिसंबर की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; देखें SIAM की रिपोर्ट

संक्षेप:

दिसंबर 2025 में भारतीय ऑटो बाजार की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। SIAM की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Jan 13, 2026 03:12 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
0

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर ने साल 2025 के आखिरी महीने में शानदार प्रदर्शन किया है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 में ऑटो बिक्री में 27 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस ग्रोथ की सबसे बड़ी वजह रही यूटिलिटी व्हीकल्स यानी SUV और MPV की रिकॉर्ड डिमांड रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 27% की छलांग

SIAM के मुताबिक, दिसंबर 2025 में कार कंपनियों ने 3,99,216 पैसेंजर व्हीकल्स डीलर्स तक पहुंचाए, जबकि दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 3,14,934 यूनिट्स का था, यानी सालाना आधार पर करीब 27 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली। ऑटो इंडस्ट्री बॉडी का कहना है कि ग्राहक लगातार SUV और यूटिलिटी व्हीकल्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मजबूत बढ़त बनी हुई है।

टू-व्हीलर सेगमेंट में भी रिकॉर्ड तेजी

केवल कार ही नहीं, बल्कि दो-पहिया वाहन सेगमेंट ने भी दिसंबर 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। दिसंबर 2025 में टू-व्हीलर की डीलर डिस्पैच 15,41,036 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल इसी महीने के 11,05,565 यूनिट्स के मुकाबले 39 फीसदी ज्यादा है। यह आंकड़ा दिखाता है कि ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में टू-व्हीलर की डिमांड लगातार मजबूत बनी हुई है।

3-व्हीलर की बिक्री भी बढ़ी

3-व्हीलर सेगमेंट ने भी पॉजिटिव ट्रेंड दिखाया। दिसंबर 2025 में इस सेगमेंट की 61,924 3-व्हीलर यूनिट्स की बिक्री हुई, जो दिसंबर 2024 के 52,733 यूनिट्स से 17 फीसदी ज्यादा है।

Q4 में भी बरकरार रहेगी ग्रोथ

SIAM का मानना है कि ऑटो सेक्टर FY 2025-26 की आखिरी तिमाही (Q4) में भी मजबूत मोमेंटम के साथ आगे बढ़ेगा। संस्था के मुताबिक, 2025 के आखिर में सभी सेगमेंट्स में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है, जिससे आगे भी होलसेल और रिटेल दोनों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

ग्रोथ को सपोर्ट करने वाले बड़े फैक्टर

SIAM ने बताया कि आने वाले महीनों में ऑटो डिमांड को कई पॉजिटिव फैक्टर सपोर्ट करेंगे, जैसे कि ईयर-एंड सेल्स ऑफर्स, मजबूत ऑर्डर बुक, वाहन फाइनेंस पर ब्याज दरों में कटौती का पूरा असर। SIAM ने यह भी कहा कि भले ही वैश्विक भू-राजनीतिक हालात पर नजर रखी जा रही है, लेकिन मौजूदा हालात ऑटो इंडस्ट्री के लिए पॉजिटिव बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें:ब्रेजा और विक्टोरिस... इन 2 SUV को खरीदने से पहले देख लो डिस्काउंट की डिटेल

FY 2025-26 का आउटलुक पॉजिटिव

SIAM के अनुसार, सरकार की अनुकूल नीतियों, मजबूत आर्थिक आधार और बेहतर फाइनेंसिंग माहौल के चलते FY 2025-26 भी ऑटो सेक्टर के लिए ग्रोथ वाला साल साबित हो सकता है। दिसंबर 2025 के आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि भारतीय ऑटो इंडस्ट्री पूरी रफ्तार में है और आने वाले महीनों में यह ट्रेंड और मजबूत हो सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।