लग्जरी के साथ सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस, 17 मार्च को लॉन्च होगी ऑडी SQ8; जानिए खासियत

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

ऑडी इंडिया अपनी फ्लैगशिप SUV का नया और ज्यादा पावरफुल वर्जन SQ8 17 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। फिलहाल भारत में Audi Q8 का स्टैंडर्ड मॉडल और इसका सबसे दमदार RS Q8 ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।

लग्जरी के साथ सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस, 17 मार्च को लॉन्च होगी ऑडी SQ8; जानिए खासियत

लग्जरी कार सेगमेंट में एक और बड़ी एंट्री की तैयारी हो चुकी है। दरअसल, ऑडी इंडिया अपनी फ्लैगशिप SUV का नया और ज्यादा पावरफुल वर्जन SQ8 17 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। फिलहाल भारत में Audi Q8 का स्टैंडर्ड मॉडल और इसका सबसे दमदार RS Q8 ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। ऐसे में SQ8 इन दोनों के बीच एक मिड-लेवल परफॉर्मेंस SUV के तौर पर आएगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.9 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है जो इसे प्रीमियम और परफॉर्मेंस लवर्स के लिए खास बनाती है। आइए जानते हैं एसयूवी के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Audi RS5

Audi RS5

₹ 1.07 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz AMG C 43

Mercedes-Benz AMG C 43

₹ 99.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW i5

BMW i5

₹ 1.2 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 27.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

दमदार होगा एसयूवी का पावरट्रेन

परफॉर्मेंस के मामले में ऑडी SQ8 किसी से कम नहीं होगी। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो RS Q8 वाला ही इंजन है, लेकिन थोड़ा डिट्यून किया गया है। इंजन 507bhp की पावर और 770Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। तुलना करें तो स्टैंडर्ड Q8 में 3.0-लीटर इंजन मिलता है, जो 340bhp की ताकत देता है। कंपनी का दावा है कि यह SUV सिर्फ 4.1 सेकेंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है।

लुक्स बदलने पर भी दिया गया ध्यान

लुक्स की बात करें तो SQ8 को स्टैंडर्ड Q8 से अलग पहचान देने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। सामने की ओर बड़ा ग्रिल सिल्वर फिनिश के साथ मिलेगा, जिसके साथ LED मैट्रिक्स हेडलैंप दिए गए हैं। बंपर, ORVMs, साइड स्कर्ट्स और रियर बंपर पर भी सिल्वर एक्सेंट देखने को मिलते हैं। इंटरनेशनल मार्केट में इसमें 21-इंच के अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जबकि 22-इंच व्हील्स का ऑप्शन भी मौजूद है। कुल मिलाकर, SUV का सिलुएट वही रखा गया है, लेकिन स्पोर्टी टच इसे ज्यादा अग्रेसिव बनाता है।

धांसू होगी एसयूवी की केबिन

केबिन के अंदर SQ8 पूरी तरह प्रीमियम और स्पोर्टी फील देती है। ऑल-ब्लैक इंटीरियर, लेदर और अल्कांटारा अपहोल्स्ट्री के साथ आता है। सीट्स और स्टीयरिंग पर ‘S’ बैजिंग दी गई है, जो इसके परफॉर्मेंस कैरेक्टर को दिखाती है। इसमें Audi का ट्विन-स्क्रीन MMI सिस्टम और 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, Bang & Olufsen साउंड सिस्टम और वेंटिलेशन व मसाज फंक्शन वाली पावर सीट्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।