सिर्फ 750 लोग ही खरीद पाएंगे ये लग्जरी कार, कंपनी ने 50 साल पूरे होने पर की पेश; कई एडवांस फीचर से लैस

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

50 साल का जश्न मनाते हुए ऑडी (Audi) ने RS3 कंपटीशन लिमिटेड एडिशन पेश किया है, जिसकी सिर्फ 750 यूनिट मैन्युफैक्चर की जाएंगी। ये कार कई गजब फीचर्स से लैस होगी। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

सिर्फ 750 लोग ही खरीद पाएंगे ये लग्जरी कार, कंपनी ने 50 साल पूरे होने पर की पेश; कई एडवांस फीचर से लैस

जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी (Audi) ने अपने मशहूर 5-सिलेंडर इंजन के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक खास मॉडल पेश किया है। कंपनी ने नई ऑडी RS3 कंपटीशन लिमिटेड एडिशन (Audi RS3 Competition Limited Edition) से पर्दा उठा दिया है, जो स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस दोनों के मामले में स्टैंडर्ड RS3 से ज्यादा खास है। इस कार की दुनियाभर में केवल 750 यूनिट ही बनाई जाएंगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Skoda Octavia RS

Skoda Octavia RS

₹ 49.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi A4

Audi A4

₹ 46.25 - 55.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz A-Class Limousine

Mercedes-Benz A-Class Limousine

₹ 46.05 - 48.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Camry

Toyota Camry

₹ 48.5 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Seal

BYD Seal

₹ 41 - 53.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

1976 से शुरू हुई थी 5-सिलेंडर इंजन की कहानी

ऑडी (Audi) का यह आइकॉनिक इंजन पहली बार 1976 में ऑडी (Audi) 100 की दूसरी जेनरेशन में इस्तेमाल किया गया था, तब से लेकर आज तक यह इंजन ऑडी (Audi) की कई हाई-परफॉर्मेंस कारों की पहचान बन चुका है। इसी विरासत को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने यह लिमिटेड एडिशन मॉडल पेश किया है।

एक्सटीरियर में कार्बन-फाइबर का इस्तेमाल

नई RS3 कंपटीशन लिमिटेड (RS3 Competition Limited) में कई खास डिजाइन अपडेट दिए गए हैं। इसके फ्रंट में नए एयरोडायनामिक कैनार्ड्स, मैट कार्बन फाइबर मिरर कैप्स और साइड स्कर्ट, रियर स्पॉइलर और डिफ्यूजर ट्रिम देखने को मिलेगा। इसमें 19-इंच क्रॉस-स्पोक अलॉय व्हील्स (नियोडिमियम गोल्ड फिनिश) देखने को मिलते हैं।

3 खास कलर ऑप्शन

इस कार को 3 खास कलर में खरीदा जा सकता है। इसमें डेटोना ग्रे (Daytona Grey), ग्लेसियर व्हाइट मैट (Glacier White Matte) और मैलाचिट ग्रीन (Malachite Green- ऑडी स्पोर्ट क्वॉर्टो से इंस्पायर)

इसकी हेडलाइट में भी खास तकनीक देखने को मिलती है। इस कार की Matrix LED हेडलाइट भी खास है। जब कार लॉक या अनलॉक होती है, तो हेडलाइट 1-2-4-5-3 सिक्वेंस में जलती है। यह दरअसल 5-सिलेंडर इंजन के फायरिंग ऑर्डर को दर्शाता है।

3.8 सेकंड में 0-100 km/h की रफ्तार

नई ऑडी RS3 कंपटीशन (Audi RS3 Competition) में वही 2.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड 5-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके इंजन की खासियत की बात करें तो इसमें 400 PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें Quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।

टॉप स्पीड 290 km/h

इंजन परफॉर्मेंस की बात करें तो ये कार सिर्फ 3.8 सेकेंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 290 km/h की है।

इस कार में बेहतर हैंडलिंग के लिए नया सस्पेंशन मिलता है। RS3 कंपटीशन लिमिटेड में चेसिस सेटअप भी काफी अपग्रेड किया गया है। इसके मुख्य बदलाव की बात करें तो इसमें एडजस्टेबल कॉइलओवर सस्पेंशन, स्टैंडर्ड मॉडल से 10 mm कम राइड हाइट, स्टिफर रियर एंटी-रोल बार, फ्रंट में कार्बन-सिरेमिक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। ये बदलाव कार की हैंडलिंग और स्टेबिलिटी को और बेहतर बनाते हैं।

स्पोर्टी और लग्जरी इंटीरियर

कार के अंदर भी कई स्पेशल एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें RS बकेट सीट्स (कार्बन बैकरेस्ट के साथ), नियोडिमियम गोल्ड स्टिचिंग और सीट बेल्ट, खास डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंटर कंसोल पर नंबर प्लेट मिलता है, जो बताती है कि यह 750 में से कौन-सी यूनिट है।

कीमत कितनी है?

जर्मनी में इस लिमिटेड एडिशन कार की कीमत स्पोर्टबैक के लिए लगभग €100,680 (करीब ₹1.07 करोड़) और सेडान के लिए €102,680 (करीब ₹1.07 करोड़) है। यह कीमत स्टैंडर्ड RS3 से ज्यादा है, लेकिन इसमें कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं।

ऑडी RS3 कंपटीशन लिमिटेड एडिशन (Audi RS3 Competition Limited Edition) सिर्फ एक कार नहीं बल्कि ऑडी (Audi) के 50 साल पुराने 5-सिलेंडर इंजन की विरासत का जश्न है। सीमित उत्पादन और दमदार परफॉर्मेंस इसे कलेक्टर्स और परफॉर्मेंस कार लवर्स के लिए खास बनाता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।