
इस कार का नया सिग्नेचर लाइन मॉडल लॉन्च, अब पहले से ज्यादा लग्जरी हो गई; कंपनी ने कई नए फीचर्स जोड़े
संक्षेप: ऑडी इंडिया ने Q5 सिग्नेचर लाइन भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत कीमत 70 लाख रुपए तय की है। सिग्नेचर लाइन पैकेज में कई खास चीजों को शामिल किया गया है, जैसे इसमें इल्यूमिनेटेड ऑडी रिंग्स, एंट्री LED लैंप, खास ऑडी डेकल्स और डायनामिक व्हील हब कैप मिलते है।
ऑडी इंडिया ने Q5 सिग्नेचर लाइन भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत कीमत 70 लाख रुपए तय की है। सिग्नेचर लाइन पैकेज में कई खास चीजों को शामिल किया गया है, जैसे इसमें इल्यूमिनेटेड ऑडी रिंग्स, एंट्री LED लैंप, खास ऑडी डेकल्स और डायनामिक व्हील हब कैप मिलते है। ये चलते समय लोगो का परफेक्ट ओरिएंटेशन बनाए रखते हैं। कंपनी ने कहा कि सिग्नेचर लाइन के साथ वो अपने ग्राहको को ऑडी Q3 और ऑडी Q5 पर और भी एक्सक्लूसिव रेंज खरीदने का मौका दे रहे हैं।






इस कार के केबिन में फ्रैग्रेंस डिस्पेंसर, एक मेटैलिक की कवर और एक स्टेनलेस स्टील पैडल सेट भी मिलता है। इसके अलावा, ऑडी Q5 सिग्नेचर लाइन में नए R19, 5-ट्विन-आर्म, ग्रेफाइट ग्रे, ग्लॉस-टर्न्ड फिनिश एलॉय व्हील्स मिलते हैं जो कार के ओवरऑल लुक को बेहतर बनाते हैं। इसके पावरट्रेन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। यानी इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 261bhp का पावर और 370Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड DCT और AWD पूरी रेंज में स्टैंडर्ड हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Audi Q5
₹ 66.99 - 73.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz GLC
₹ 76.8 - 77.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Grand Cherokee
₹ 67.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Wrangler
₹ 67.65 - 73.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Discovery Sport
₹ 67.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कार के लॉन्च पर ऑडी इंडिया के हेड, बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, 'ऑडी Q3 और ऑडी Q5 भारत में हमारे Q पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा बने हुए हैं, जो लगातार कस्टमर की पसंद और सेगमेंट परफॉर्मेंस में आगे हैं। ऑडी Q3 और ऑडी Q5 सिग्नेचर लाइन के साथ, हम एक सोफिस्टिकेटेड पैकेज में बेहतर परफॉर्मेंस और एडवांस्ड फीचर्स देना जारी रखे हुए हैं। यह एडिशन इनोवेशन और कस्टमर-सेंट्रिक डिजाइन पर हमारे फोकस को मजबूत करता है।"

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




