Audi की नई कार में गजब पावर, मात्र 2.6 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड, होश उड़ा देगी कीमत

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऑडी ने अपनी नई प्लग-इन हाइब्रिड सुपरकार को अनवील किया है। यह 1001 hp की ताकत के साथ आती है। इसे 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ने में मात्र 2.6 सेकेंड लगते हैं। इसकी कीमत करोड़ों में है।

Audi की नई कार में गजब पावर, मात्र 2.6 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड, होश उड़ा देगी कीमत
EMI केवल1,96,128/ माह

ऑडी ने अपनी नई प्लग-इन हाइब्रिड सुपरकार - Nuvolari (नुवोलारी) को अनवील कर दिया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह ऑडी R8 की सक्सेसर नहीं है। नुवोलारी को एक लिमिटेड एडिशन मॉडल के तौर पर लाया गया है और इसकी सिर्फ 499 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। इस एक्सक्लूसिव सुपरकार की कीमत 6 लाख यूरो यानी करीब 6.64 करोड़ रुपये रखी गई है। यह 1001 hp की ताकत के साथ आती है। इसे 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ने में मात्र 2.6 सेकेंड लगते हैं। आइए डीटेल में जानते ऑडी की इस नई सुपरकार के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,279/ माह
पात्रता जांचें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,747/ माह
पात्रता जांचें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,384/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,066/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,200/ माह
पात्रता जांचें

4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन

ऑडी नुवोलारी में लैम्बोर्गिनी टेमेरारियो जैसा प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अकेले 800 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है और 10,000 RPM तक रेव कर सकता है। इसके साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं, जिनमें दो फ्रंट एक्सल पर और एक गियरबॉक्स में लगी है। इसके अलावा कार में 7.3 kWh का बैटरी पैक भी मिलता है। इन सभी का कंबाइन्ड आउटपुट 1,001 हॉर्सपावर है। यह पावर ऑडी के मशहूर क्वाट्रो ऑल-वील-ड्राइव सिस्टम और 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए चारों वील्स तक पहुंचती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Audi Q9

Audi Q9

₹ 1.5 करोड़ से शुरू

EMI केवल1,96,128/ माह
पात्रता जांचें
Audi Q5

Audi Q5

₹ 64.9 - 70.02 लाख

EMI केवल84,858/ माह
पात्रता जांचें
Audi A5

Audi A5

₹ 50 लाख से शुरू

EMI केवल65,376/ माह
पात्रता जांचें
Audi A2

Audi A2

₹ 20 लाख से शुरू

EMI केवल26,150/ माह
पात्रता जांचें
Audi RS5

Audi RS5

₹ 1.07 करोड़

EMI केवल1,39,904/ माह
पात्रता जांचें

7 सेकेंड से कम में 0 से 200 kmph की स्पीड

ऑडी का दावा है कि नुवोलारी सिर्फ 2.6 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, इसे 0 से 200 kmph की स्पीड हासिल करने में सिर्फ 6.8 सेकंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 350 kmph से भी ज्यादा बताई गई है। कंपनी ने इस सुपरकार में फॉर्मूला-1 से इंस्पायर्ड कई एडवांस टेक्नोलॉजी भी शामिल की हैं। इनमें एक्टिव एयरो सिस्टम, फ्रंट एयर इनटेक और रियर विंग, एडवांस एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम, ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी समेत कई हाई-परफॉर्मेंस फीचर्स शामिल हैं।

नुवोलारी में ऑडी R8 की झलक

नुवोलारी में ऑडी R8 की झलक भी साफ दिखाई देती है। खासकर हेडलाइट्स के नीचे और दरवाजों के पीछे दिए गए बड़े एयर इंटेक्स, टेललाइट्स के नीचे एयर एग्जिट्स, नीचे की ओर झुका हुआ बोनट और बेहद अग्रेसिव फ्रंट डिजाइन इसकी पहचान को और सॉलिड बनाते हैं। इसके अलावा कार में ब्लैक बोनट डक्ट, फोर्ज्ड सेंटर-लॉक अलॉय विल्स, लूवर्स वाला रेक्टैंगुलर इंजन कवर, ऊंचा और चौड़ा एग्जॉस्ट सिस्टम और बड़ा रियर डिफ्यूजर भी दिया गया है।

ड्राइवर-फोकस्ड इंटीरियर

ऑडी ने नुवोलारी के स्ट्रक्चर को लगभग पूरी तरह कार्बन फाइबर रिइनफोर्स्ड पॉलिमर (CFRP) से तैयार किया है। इससे कार का वजन कम रखने में मदद मिलती है। कार के इंटीरियर को भी पूरी तरह रखा गया है। केबिन में सिंपल लेकिन प्रीमियम डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। सेंटर कंसोल को एक कर्व्ड है, जिसमें बड़ी इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, हैजार्ड लाइट्स और फ्यूल फिलर कैप के लिए टॉगल स्विच दिए गए हैं। वहीं, ऊंचा ट्रांसमिशन टनल केबिन को दो हिस्सों में बांटता है और इसमें गियर सिलेक्शन के लिए बटन भी मौजूद हैं।

(Photo: Autocar India)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।