
ऑडी इंडिया ने 'माय ऑरास' किया पेश, ये इन-व्हीकल एक्सपीरियंस को बढ़ाएगा; जानिए इसकी खासियत
जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी इंडिया ने 'माय ऑराज' पेश किया है। यह अपनी तरह का पहला इन-व्हीकल एक्सपीरियंस है, जो लग्जरी कार के मालिकाना हक को एक नई डेफिनेशन देते हुए ग्राहकों के लिए शानदार सफर का एक अनोखा एक्सपीरियंस तैयार करता है।
जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी इंडिया ने 'माय ऑराज' पेश किया है। यह अपनी तरह का पहला इन-व्हीकल एक्सपीरियंस है, जो लग्जरी कार के मालिकाना हक को एक नई डेफिनेशन देते हुए ग्राहकों के लिए शानदार सफर का एक अनोखा एक्सपीरियंस तैयार करता है। ‘माय ऑराज’ ऐप ऑडी की ‘वोर्सप्रंग डर्च टेक्नीक’ की सोच का प्रमाण है, जो आधुनिक तकनीक को ड्राइविंग के भावनात्मक पहलू से जोड़ती है ताकि हर यात्रा के साथ कार और चालक के बीच एक खास रिश्ता बन सके।






यह ऐप एपल म्यूजिक के साथ एक सहज लग्जरी इंटरफेस और एम्बिएंट लाइटिंग, क्लाइमेट कंट्रोल, खुशबू, मसाज और वेंटिलेशन के लिए वन-क्लिक कंट्रोल की सुविधा देता है। मायऑडी कनेक्ट ऐप पर उपलब्ध और ऑडी व्हीकल में सीधे तौर पर शामिल ‘माय ऑराज’, कार के मालिकाना हक को केवल ड्राइविंग से ऊपर उठाकर एक हाइपर-पर्सनलाइज्ड लाइफस्टाइल एक्सपीरियंस में बदल देता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Audi RS5
₹ 1.07 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz AMG C 43
₹ 99.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW i5
₹ 1.2 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ऑडी इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर श्री बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, “ऑडी इंडिया में ‘वोर्सप्रंग डर्च टेक्नीक’ का अर्थ ऐसे अनूठे अनुभव बनाना है, जो हमारे ग्राहकों के जीवन के अनुरूप हों। अपनी ग्राहक-केंद्रित रणनीति के तहत, हम मायऑडी कनेक्ट ऐप पर ‘माय ऑराज’ फीचर पेश कर रहे हैं। यह ऐप हमारी इसी सोच का सटीक उदाहरण है। आज के उपभोक्ता ऐसे अनुभव चाहते हैं जो उनके अनुकूल हों और ‘माय ऑराज’ ऐप हर ड्राइव को सार्थक बनाता है।”
प्लेटफॉर्म की खास बातें
वन-क्लिक मल्टी-सेंसरी कंट्रोल: अलग-अलग सेटिंग्स को व्यक्तिगत रूप से मैनेज करने के बजाय, उपयोगकर्ता अब केवल एक क्लिक से लाइटिंग, म्यूज़िक, तापमान, सीट कंफर्ट, मसाज फंक्शन और वेंटिलेशन को एक साथ सेट कर पूरा माहौल तैयार कर सकते हैं।
तनाव-मुक्त ड्राइविंग की नई परिभाषा: यह ऐप मानसिक सुकून और आराम को बढ़ावा देता है, जिससे रोज़ाना की यात्रा हो या लंबा सफर, उपयोगकर्ता रिलैक्स महसूस कर सकें। इसके अलावा, रोडसाइड असिस्टेंस और वाहन सर्विस जैसी सुविधाएं एक ही ऐप में उपलब्ध होने से चिंता कम होती है और ड्राइविंग के दौरान मन निश्चिंत रहता है।
खास पलों का उत्सव: ‘माय ऑराज’ ऐप यह समझता है कि ड्राइविंग जीवन के खास पलों का हिस्सा है। इसमें सांस्कृतिक और मौसमी उत्सवों के अनुसार थीम को कस्टमाइज़ किया जा सकता है। साथ ही, उपयोगकर्ता के जन्मदिन पर ‘बर्थडे मोड’ अपने आप सक्रिय होकर उस खास दिन की ड्राइव को यादगार बना देता है।
‘माय ऑराज’ फीचर ऑडी इंडिया के पोर्टफोलियो के कई मॉडलों में उपलब्ध है, जिनमें ऑडी A4, ऑडी Q3, ऑडी Q3 स्पोर्टबैक, ऑडी Q5, ऑडी A6, ऑडी Q7, ऑडी Q8, ऑडी RS Q8 और ऑडी Q8 ई-ट्रॉन शामिल हैं। ग्राहक इस अनुभव का लाभ अपने आईफोन पर मायऑडी कनेक्ट ऐप के ज़रिए या सीधे कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम के माध्यम से उठा सकते हैं। यह विशेष रूप से iOS उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है और चुनिंदा आईफोन मॉडल व iOS वर्ज़न पर काम करता है। यह सुविधा MY24 (मॉडल वर्ष 2024) और उसके बाद के ऑडी वाहनों में उपलब्ध होगी।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




