Audi लाई Q7 का नया जेनरेशन, मिलेगा तीन तरह का सीटिंग लेआउट ऑप्शन, पावरफुल V6 डीजल इंजन भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऑडी ने अपनी नई थर्ड-जेनरेशन Q7 SUV को ऑफिशियली रिवील कर दिया है।नई Q7 में 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन दिया गया है। यह 5, 6 और 7 सीटर वर्जन में आई है। आइए जानते हैं डीटेल।

Audi लाई Q7 का नया जेनरेशन, मिलेगा तीन तरह का सीटिंग लेआउट ऑप्शन, पावरफुल V6 डीजल इंजन भी
EMI केवल1,18,304/ माह

ऑडी ने अपनी नई थर्ड-जेनरेशन Q7 SUV को ऑफिशियली रिवील कर दिया है। यह नई लग्जरी SUV कंपनी की लाइनअप में Q5 और आने वाली Q9 के बीच के सेगमेंट की है। नई Q7 ने सेकेंड जेनरेशन वाली '4M' Q7 की जगह ली है, जो करीब 11 साल से मार्केट में मौजूद थी। नई Q7 में डिजाइन, फीचर्स, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के मामले में बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार सबसे बड़ा बदलाव सीटिंग लेआउट में देखने को मिला है। जहां पुरानी Audi Q7 स्टैंडर्ड तौर पर 7-सीटर SUV थी। वहीं, नई Q7 अब 5-सीटर के तौर पर ऑफर की जाएगी। हालांकि, ग्राहकों के पास 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट का ऑप्शन भी रहेगा। नई Q7 में 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन दिया गया है। यह 5, 6 और 7 सीटर वर्जन में आई है। आइए डीटेल में जानते हैं इस नई ऑडी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,384/ माह
पात्रता जांचें
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,279/ माह
पात्रता जांचें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,747/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,066/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,200/ माह
पात्रता जांचें

पहले से ज्यादा मस्कुलर और दमदार

डिजाइन की बात करें तो नई Q7 पहले से ज्यादा मस्कुलर और दमदार दिख रही है। इसका लुक ऑडी की नई SUVs, खासकर Q3 से इंस्पायर्ड है। इसके फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है। ऊपर की तरफ पतले LED DRLs मिलते हैं, जिनमें पिक्सेल लाइटिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जबकि मेन Matrix LED हेडलैंप्स नीचे वर्टिकल पोजिशन में लगाए गए हैं। इसके अलावा बड़ी सिंगल-फ्रेम ग्रिल, हनीकॉम्ब पैटर्न वाला चौड़ा एयर डैम और सिल्वर फिनिश वाले डिजाइन एलिमेंट्स इसकी मौजूदगी को और शानदार बनाते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Audi Q7

Audi Q7

₹ 90.48 - 99.81 लाख

EMI केवल1,18,304/ माह
पात्रता जांचें
BMW X3

BMW X3

₹ 71.2 - 74.5 लाख

EMI केवल93,095/ माह
पात्रता जांचें
Audi Q8

Audi Q8

₹ 1.17 करोड़

EMI केवल1,52,980/ माह
पात्रता जांचें
BMW X4

BMW X4

₹ 96.2 लाख

EMI केवल1,25,783/ माह
पात्रता जांचें


23-इंच तक के बड़े वील्स का ऑप्शन

साइड प्रोफाइल की बात करें तो नई Q7 में क्लीन और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें क्रोम फिनिश वाली विंडो लाइन, ट्रेडिशनल पुल-टाइप डोर हैंडल, पतली रूफ रेल्स और बॉडी कलर क्लैडिंग दी गई है। SUV में स्टैंडर्ड तौर पर 20-इंच के अलॉय वील्स मिलते हैं। ग्राहक चाहें, तो 23-इंच तक के बड़े वील्स का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप और 4-स्पोक स्टीयरिंग वील

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें आपको ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप देखने को मिलेगा। नई Q7 में 4-स्पोक स्टीयरिंग वील दिया गया है और केबिन में लकड़ी और लेदर का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। सेंटर कंसोल का डिजाइन काफी हद तक Audi Q9 से मिलता-जुलता है। इसमें दो वायरलेस चार्जिंग पैड, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वॉल्यूम कंट्रोल नॉब, स्टोरेज स्पेस और कई अन्य कंट्रोल्स दिए गए हैं। ड्राइव मोड, 360-डिग्री कैमरा और हैजर्ड लाइट्स जैसे फंक्शन भी यहीं से ऑपरेट किए जा सकते हैं।

22-स्पीकर Bang & Olufsen 4D साउंड सिस्टम

फीचर्स की बात करें तो नई Audi Q7 में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जिसमें ट्रांसपेरेंसी और लाइटिंग कंट्रोल का ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा ADAS सेफ्टी पैकेज, 22-स्पीकर Bang & Olufsen 4D साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स और कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं।

3.0-लीटर V6 डीजल इंजन

नई Audi Q7 को Volkswagen Group के Premium Platform Combustion (PPC) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म माइल्ड हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने केवल एक इंजन ऑप्शन की जानकारी शेयर की है। नई Q7 में 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन दिया गया है, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑडी के मशहूर Quattro ऑल-वील ड्राइव सिस्टम के साथ पेयर किया गया है। यह इंजन दो अलग-अलग पावर ट्यूनिंग में उपलब्ध होगा।

बेस वर्जन में यह इंजन 245 हॉर्सपावर की पावर और 500 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, हाई वेरिएंट्स में यही इंजन 299 हॉर्सपावर और 630 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर अडिशनल 24 हॉर्सपावर और 370 Nm का बूस्ट ऑफर करता है। इससे ओवरटेकिंग और तेज एक्सीलरेशन के दौरान बेहतर प्रदर्शन मिलता है। खास बात यह है कि यह इंजन Hydrotreated Vegetable Oil (HVO) फ्यूल पर भी चल सकता है। ऑडी का दावा है कि HVO के इस्तेमाल से सामान्य डीजल की तुलना में CO2 एमिशन में 95 प्रतिशत तक की कमी लाई जा सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।