25 महीने में देश के 3 लाख घरों में पहुंच गया ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, मार्केट शेयर 77% हुआ; रेंज 160Km

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एथर एनर्जी का कद अब ओला इलेक्ट्रिक से ऊंचा हो चुका है। इसका बड़ा क्रेडिट कंपनी के रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर को जाता है। दरअसल, 6 अप्रैल, 2024 को लॉन्च होने के बाद से इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर ने घरेलू बाजार में 300,000 यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

25 महीने में देश के 3 लाख घरों में पहुंच गया ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, मार्केट शेयर 77% हुआ; रेंज 160Km

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एथर एनर्जी का कद अब ओला इलेक्ट्रिक से ऊंचा हो चुका है। इसका बड़ा क्रेडिट कंपनी के न्यू फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर रिज्टा को जाता है। दरअसल, 6 अप्रैल, 2024 को लॉन्च होने के बाद से इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर ने घरेलू बाजार में 300,000 यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मुकाम को हासिल करने में इसे महज 25 महीने का वक्त लगा। पिछले 2 सालों में इस फैमिली ई-स्कूटर की बिक्री में गजब का इजाफा देखने को मिला है। इतना ही नहीं, कंपनी की ओवरऑल सेल्स में अब इसका मार्केट शेयर बढ़कर 77% हो गया है। टीवीएस मोटर और बजाज ऑटो के बाद एथर नंबर-3 पर आ चुकी है।ॉ

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
एथर रिज्टा की फाइनेंशियल ईयर सेल्स
फेसियलयूनिटYoY % चेंज
FY202589,63958%
FY20261,98,57776%
FY2027*21,28577%
टोटल3,09,501

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ather Energy Rizta

Ather Energy Rizta

₹ 75,999 - 1.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okaya EV Faast F2T

Okaya EV Faast F2T

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okaya EV Faast F2B

Okaya EV Faast F2B

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okaya EV Faast F2F

Okaya EV Faast F2F

₹ 79,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

एथर रिज्टा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको रिवर्स मोड मिलता है, जिससे इसे बैक करने में आसानी हो जाती है। स्कूटर के टायर्स को स्किड कंट्रोल के हिसाब से डिजाइन किया गया है। स्कूटर की मदद से आप किसी दूसरे स्मार्टफोन पर अपनी लाइव लोकेशन भी शेयर सकते हैं। इसमें एंटी थेप्ट फीचर भी दिया है। स्कूटर का पार्किंग एरियार में फोन की मदद से ढूंढ पाएंगे। इसमें फॉल सेफ्टी फीचर भी दिया है। यानी कभी स्कूटर राइडिंग के दौरान गिरता है तब इसकी मोटर ऑटोमैटिक बंद हो जाएगी।

खास बात ये है कि इसमें गूगल मैप मिल जाता है। इसमें कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, पुश नेविगेशन, ऑटो रिप्लाई SMS जैसे फीचर्स भी दिए हैं। रिज्टा में OTA अपडेट के बाद यूजर्स को एक नया यूजर इंटरफेस और एक नया ईको मोड मिलने लगा है। कंपनी का कहना है कि यह नया ईको मोड राइडर्स को परफॉर्मेंस और राइडिंग रेंज के बीच संतुलन बनाने में मदद करेगा। मैकेनिकल रूप से रिज्टा पहले जैसा ही है। रिज्टा को 7 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें 4 डुअल टोन कलर और 3 सिंगल टोन कलर हैं।

बात करें रेंज की तो इसमें 2.9 kWh बैटरी और 3.7 kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं। छोटे बैटरी पैक की रेंज 123 km और बड़े बैटरी पैक की रेंज 160Km है। सभी वैरिएंट की टॉप स्पीड 80 km/h है। 2.9 kWh बैटरी पैक का चार्जिंग टाइम 6.40 घंटे हैं। जबकि, 3.7 kWh बैटरी पैक का चार्जिंग टाइम सिर्फ 4.30 घंटे हैं। कंपनी बैटरी और स्कूटर पर 3 साल या 30,000 km की वारंटी भी दे रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 117,500 रुपए है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।