टेस्टिंग के दौरान दिखा एथर का नया स्कूटर, कम कीमत में मिलेगा इतना कुछ; बजाज, TVS, ओला की बढ़ेगी टेंशन!
कंपनी के पोर्टफोलियों में जब से रिज्टा की एंट्री हुई है, तब से कंपनी की सेल्स में भी जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी ने नया EL प्लेटफॉर्म तैयार किया है। जिसे खास तौर से अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के कम्युनिटी डे 2025 पर इसकी झलक दिखने को मिली थी।

एथर एनर्जी अब देश की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। इसे FY2026 के हर महीने में FY2025 के आधार पर ग्रोथ मिली। वहीं, इसकी ओवरऑल ग्रोथ 67% से ज्यादा रही। कंपनी के पोर्टफोलियों में जब से रिज्टा की एंट्री हुई है, तब से कंपनी की सेल्स में भी जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी ने नया EL प्लेटफॉर्म तैयार किया है। जिसे खास तौर से अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के कम्युनिटी डे 2025 पर इसकी झलक दिखने को मिली थी। अब इस प्लेटफॉर्म पर तैयार पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।






अपकमिंग एथर ई-स्कूटर की डिटेल
>> टेस्टिंग के दौरान सामने आए फोटोज में देखा जा सकता है कि अपकमिंग एथर ई-स्कूटर का डिजाइन फैमिली-ऑरिएंटेड है, जो पहले EL01 कॉन्सेप्ट के जरिए दिखाए गए डिजाइन से मेल खाता है। टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा यह स्कूटर पूरी तरह से ढका हुआ है, लेकिन इसकी कुछ खास बातें जैसे कि हैंडलबार पर लगी हेडलाइट, सामने के हिस्से पर चौड़ी LED DRL, मजबूत फ्रंट प्रोफाइल और पारंपरिक फ्रंट फेंडर की झलक देखने को मिली।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ola Electric S1 Pro Sport
₹ 1.5 - 1.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Okaya EV Motofaast
₹ 1.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.53 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ather Energy Rizta
₹ 75,999 - 1.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BGauss C12i
₹ 1.05 - 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
>> इस स्कूटर में एक फ्लैट फ्लोरबोर्ड भी है, जो इसकी उपयोगिता को बढ़ाता है। साथ ही, इसमें एक लंबी सिंगल-पीस सीट भी है, जिसे राइडर और पीछे बैठने वाले, दोनों के आराम से बैठने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका पिछला हिस्सा देखने में काफी सीधा-सादा लगता है, जिससे यह साफ पता चलता है कि इसे स्पोर्टी लुक देने के बजाय रोजमर्रा के इस्तेमाल पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।
>> एथर की मौजूदा लाइनअप में EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस नए स्कूटर को रिज्टा से नीचे रखा जाएगा, जिसका मुख्य लक्ष्य आम लोगों का बाजार होगा। जहां 450 रेंज परफॉर्मेंस पर ध्यान देने वाले ग्राहकों के लिए है और रिज्टा फैमिली की जरूरतों को पूरा करता है। वहीं. इस नए स्कूटर से एथर के लिए एक ज्यादा अफॉर्डेबल कीमत वाला ऑप्शन उपलब्ध होने की उम्मीद है।
अफॉर्डेबल मॉडल वाला EL प्लेटफॉर्म
EL प्लेटफॉर्म को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह मॉड्यूलर और अफॉर्डेबल हो, जिससे एथर एक ही आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करके कई तरह के प्रोडक्ट बना सके। इससे अलग-अलग बैटरी साइज, फीचर्स और कीमतों वाले स्कूटरों की एक बड़ी रेंज उपलब्ध हो सकती है। अभी तक इसकी आधिकारिक डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन पहले मिली जानकारी के अनुसार अपकमिंग स्कूटर में 2 kWh से लेकर 5 kWh तक की बैटरी के ऑप्शन मिल सकते हैं। एथर लागत को कंट्रोल में रखने और साथ ही स्कूटर की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर सकती है।
बजाज, TVS, ओला से होगा मुकाबला
उम्मीद है कि इसके शुरुआती मॉडल में सिर्फ जरूरी चीजों पर ध्यान दिया जाएगा, जबकि इसके हायर मॉडल में TFT डिस्प्ले, कनेक्टिविटी और अतिरिक्त राइडिंग फीचर्स जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। यह कंपनी BaaS की सुविधा भी जारी रख सकती है, जिससे स्कूटर खरीदने की शुरुआती लागत में काफी कमी आ सकती है। एक बार लॉन्च होने के बाद, यह एथर को एंट्री-लेवल EV सेगमेंट में ज्यादा जोरदार तरीके से मुकाबला करने में मदद करेगा, जहां TVS, बजाज और ओला इलेक्ट्रिक जैसे ब्रांड्स की अभी मजबूत पकड़ है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


