
फटाफट खरीद लें इस कंंपनी का स्कूटर, वरना जनवरी से कई हजार बढ़ जाएगी कीमत; अभी लेने पर ₹20,000 तक की छूट
जनवरी 2026 से एथर इलेक्ट्रिक के ई-स्कूटर (Ather Electric Scooters) महंगे हो जाएंगे। इन ई-स्कूटरों की कीमतों में कई हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर आखिर कितने महंगे हो जाएंगे?
अगर आप नया एथर (Ather) इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश की जानी-मानी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) ने घोषणा की है कि वह 1 जनवरी 2026 से अपने ई-स्कूटरों की कीमतों में 3,000 तक की बढ़ोतरी करेगी। आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि एथर के कौन-कौन से मॉडल महंगे होंगे?






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ather Energy 450x
₹ 1.5 - 1.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS iQube
₹ 1.11 - 1.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ampere Nexus
₹ 1.2 - 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.48 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Simple Energy One
₹ 1.66 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर?
एथर एनर्जी (Ather Energy) के मौजूदा पोर्टफोलियो में दो प्रमुख स्कूटर रेंज शामिल हैं। इसमें परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450 सीरीज (Ather 450 Series) और फैमिली-फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर रिज्टा (Ather Rizta) शामिल है।
फिलहाल, इन स्कूटर्स की एक्स-शोरूम (नई दिल्ली) कीमत 1.14 लाख से 1.82 लाख के बीच है। वहीं, जनवरी 2026 से सभी मॉडल्स पर कीमत बढ़ने की संभावना है।
कीमतें क्यों बढ़ा रही एथर?
कंपनी के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर कच्चे माल की लागत बढ़ना, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स महंगे होना, विदेशी मुद्रा (Forex) में उतार-चढ़ाव जैसे कारणों की वजह से उत्पादन लागत बढ़ गई है। इन्हीं बढ़ती लागतों का असर अब ग्राहकों पर पड़ने वाला है।
दिसंबर में खरीदने वालों को मिलेगा फायदा
अच्छी बात यह है कि एथर (Ather) इस समय इलेक्ट्रिक दिसंबर (Electric December) स्कीम चला रही है। इसके तहत चुनिंदा शहरों में ग्राहकों को 20,000 तक के फायदे मिल सकते हैं। ऐसे में जो लोग दिसंबर में खरीदारी करते हैं, वे कीमत बढ़ने से पहले अच्छा-खासा पैसा बचा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




