Hindi Newsऑटो न्यूज़ather energy charging network has expanded to over 5000 fast chargers
अब इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना हुआ आसान, एथर राइडर्स को देशभर में मिले 5,000+ फास्ट चार्जर

अब इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना हुआ आसान, एथर राइडर्स को देशभर में मिले 5,000+ फास्ट चार्जर

संक्षेप:

एथर एनर्जी (Ather Energy) ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर यूजर्स के लिए बड़ी खबर दी है। कंपनी ने ऐलान किया है कि अब एथर राइडर्स को देशभर में 5,000 से ज्यादा पब्लिक फास्ट चार्जर्स का एक्सेस मिल गया है।

Jan 08, 2026 05:07 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एथर एनर्जी (Ather Energy) ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर दी है। कंपनी ने ऐलान किया है कि अब एथर राइडर्स को देशभर में 5,000 से ज्यादा पब्लिक फास्ट चार्जर्स का एक्सेस मिल गया है जो LECCS (लाइट इलेक्ट्रिक कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम) कनेक्टर से लैस हैं। यह चार्जिंग नेटवर्क 395 से ज्यादा शहरों में फैला हुआ है। इसमें 3,675 से अधिक फास्ट चार्जर सीधे एथर एनर्जी द्वारा ऑपरेट किए जा रहे हैं। जबकि करीब 1,400 चार्जर पार्टनर नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराए गए हैं। इससे न सिर्फ रोजाना की राइड आसान होगी, बल्कि लंबी दूरी तय करने में भी अब चार्जिंग की चिंता कम हो जाएगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टियर-3 शहरों में भी मौजूद है चार्जर्स

कंपनी ने इन चार्जर्स को बड़े शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों और इंटरसिटी रूट्स पर भी रणनीतिक तरीके से लगाया है। बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों में अब 100 से ज्यादा LECCS चार्जर मौजूद हैं। अकेले बेंगलुरु में ही 240 से अधिक फास्ट चार्जर लगाए गए हैं। राज्यों की बात करें तो कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और गुजरात में सबसे ज्यादा पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स उपलब्ध हैं। वहीं, नासिक, मलप्पुरम और इंदौर जैसे शहरों में 45 से ज्यादा चार्जर हैं, जबकि कोझिकोड और कोयंबटूर में 65 से अधिक फास्ट चार्जर काम कर रहे हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ather Energy 450x

Ather Energy 450x

₹ 1.5 - 1.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS iQube

TVS iQube

₹ 1.11 - 1.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ather Energy 450S

Ather Energy 450S

₹ 84,341 - 1.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Simple Energy One Gen 2

Simple Energy One Gen 2

₹ 1.7 - 1.78 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

भारत के बाहर भी नेटवर्क का विस्तार

एथर ने भारत के बाहर भी अपने चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया है। नेपाल और श्रीलंका में अब 30 से ज्यादा फास्ट चार्जर ऑपरेशनल हो चुके हैं। इस मौके पर एथर एनर्जी के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत सिंह फोखेला ने कहा कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की सबसे बड़ी जरूरत है। पिछले सात सालों में कंपनी ने सिर्फ शहरों में ही नहीं, बल्कि हाईवे और इंटरसिटी कॉरिडोर पर भी चार्जिंग नेटवर्क मजबूत किया है ताकि राइडर्स बिना झिझक लंबी दूरी की यात्रा प्लान कर सकें।

BIS से मंजूरी मिली

एथर ने खास तौर पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर के लिए LECCS कनेक्टर को डिजाइन और डेवलप किया है। साल 2021 में कंपनी ने इस कनेक्टर की टेक्नोलॉजी को ओपन कर दिया था ताकि इंडस्ट्री में एक साझा और इंटरऑपरेबल चार्जिंग प्लेटफॉर्म बन सके। बता दें कि अक्टूबर, 2023 में LECCS को BIS से मंजूरी मिली और इसे भारतीय मानक के रूप में शामिल किया गया। अब Hero Vida, Matter जैसी कंपनियां और Bolt, Kazam, EVamp जैसे चार्ज पॉइंट ऑपरेटर्स भी इसे अपना चुके हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।