Hindi Newsऑटो न्यूज़Ather Electric Two Wheelers Battery Prices In India December 2025
6 महीने में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीद लिया ये ई-स्कूटर, अब जान लो नई बैटरी का खर्च; कीमत होश उड़ा देगी!

6 महीने में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीद लिया ये ई-स्कूटर, अब जान लो नई बैटरी का खर्च; कीमत होश उड़ा देगी!

संक्षेप:

भारत में एथर एनर्जी तेजी से आगे बढ़ रही है। उसके पोर्टफोलियो में रिज्टा की एंट्री से गजब की ग्रोथ देखने को मिली है। रिज्टा की डिमांड का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लॉन्चिंग के महज 6 महीने के अंदर इसकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट बिक गई हैं। कंपनी बाजार में 450 सीरीज के कई मॉडल बेच रही है।

Dec 24, 2025 07:57 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय बाजार में एथर एनर्जी तेजी से आगे बढ़ रही है। उसके पोर्टफोलियो में रिज्टा की एंट्री से गजब की ग्रोथ देखने को मिली है। रिज्टा की डिमांड का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लॉन्चिंग के महज 6 महीने के अंदर इसकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट बिक गई हैं। कंपनी बाजार में 450 सीरीज के कई मॉडल बेच रही है। हालांकि, इस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले आपको इस बात का भी पता होना चाहिए कि इसमें नई बैटरी का खर्च कितना है। कंपनी ने हाल ही में अपनी Eight70 नाम से बैटरी वारंटी स्कीम शुरू की है। जिसका फायदा प्रो यूजर्स को मिलता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

आपके पास एथर का कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर है, या फिर आप नया मॉडल खरीदने वाले हैं। तब आपको इसकी बैटरी बदलवाने का खर्च भी पता होना चाहिए। दरअसल, evindia ने एथर स्कूटर में इस्तेमाल होने वाली बैटरी की कीमतों के बारे में बताया है। एथर 450X (2.9 kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी का खर्च 65,000 से 70,000 रुपए तक है। एथर 450X (3.7 kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी का खर्च 80,000 रुपए तक है। एथर 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी का खर्च 60,000 रुपए तक है। एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी का खर्च 65,000 और 80,000 रुपए तक है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ather Energy 450S

Ather Energy 450S

₹ 84,341 - 1.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS iQube

TVS iQube

₹ 1.11 - 1.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ampere Nexus

Ampere Nexus

₹ 1.2 - 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VLF Tennis 1500

VLF Tennis 1500

₹ 1.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Komaki TN-95

Komaki TN-95

₹ 1.19 - 1.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस ई-स्कूटर को खरीदने का बढ़िया मौका, पूरे ₹23000 का फायदा मिलेगा

बैटरी वारंटी स्कीम

एथर एनर्जी की Eight70 नाम की इस बैटरी वारंटी की कीमत केवल प्रो यूजर्स के लिए 4,999 रुपए है। यह 8 साल या 80,000 Km तक कवर करती है। एथर की बैटरी 8 साल बाद भी अपनी मूल सेहत का कम से कम 70% बनाए रखेगी। 8 साल बाद भी आपका स्कूटर बेहतरीन रेंज, टॉप स्पीड, एक्सेलेरेशन और ग्रेडेबिलिटी देना जारी रखेगा। अगर आप मौजूदा या नए एथर ग्राहक हैं और आपने एक्स्ट्रा कॉस्ट के लिए प्रो पैक चुना है, तो आप एक्स्ट्रा 4,999 रुपए में Eight70 बैटरी वारंटी स्कीम सिलेक्ट करने के लिए एलिजेबल होंगे।

ये भी पढ़ें:टाटा ने कर ली पंच EV का फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी, कम कीमत में बेहतर हो जाएगी

अगर बैटरी में कोई मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट या वर्कमैनशिप एरर या कवरेज पीरियड के अंदर बैटरी की हेल्थ 70% से कम हो जाती है, तो कंपनी बैटरी की "रिपेयर या रिप्लेसमेंट" देगी। कंपनी ने Eight70 वारंटी स्कीम में ग्राहक की लापरवाही, बैटरी में किए गए मोडिफिकेशन, VIN और BIN को हटाना या बदलना, चोरी, दुरुपयोग, दुर्घटना, बाढ़, आग आदि को इस स्कीम से बाहर रखा गया है। साथ ही, बैटरी के प्राकृतिक टूट-फूट या कोई फिजिकल डैमेज को भी स्कीम से बाहर रखा गया है।

डिस्क्लेमर: एथर एनर्जी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों को लेकर लाइव हिन्दुस्तान किसी तरह का दावा नहीं करता। स्कूटर की बैटरी की कीमतों के बारे में आप कंपनी के शोरूम या सर्विस सेंटर पर जाकर भी पता लगा सकते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।