अब सिर्फ 14% टैक्स देकर भी खरीद पाएंगे एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर, CSD पर भी मिलेंगे; जानिए डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान
share

एथर पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों में से एक बन गई है, जिसके प्रोडक्ट्स CSD प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए हैं। इस चैनल के जरिए एथर 450 परफॉर्मेंस स्कूटर रेंज और रिज्टा फैमिली स्कूटर लाइन-अप के 8 वैरिएंट उपलब्ध होंगे। परफॉर्मेंस पर फोकस्ड एथर 450 एपेक्स CSD के जरिए उपलब्ध नहीं होगा।

Ather electric scooters to be sold through CSD from September
अब सिर्फ 14% टैक्स देकर भी खरीद पाएंगे एथर के स्कूटर
Lambretta G-Special Electric Scooter
केवल
₹1,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

एथर एनर्जी देश की तीसरी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन चुकी है। ऐसे में अब कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) से भी बेचेगी। इसके लिए उसे CSD पोर्टल पर लिस्ट करने की मंज़ूरी मिल गई है। इससे योग्य आर्म्ड फोर्सेज के जवान, पूर्व सैनिक और उनके परिवार सितंबर 2026 से इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनी के मॉडल खरीद सकेंगे। CSD रक्षा मंत्रालय के तहत चलने वाला एक सरकारी रिटेल नेटवर्क है, जो योग्य आर्म्ड फोर्सेज के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अफॉर्डेबल कीमतों पर गाड़ियां समेत कई तरह के सामान खरीदने की सुविधा देता है। CSD चैनल के जरिए खरीदी गई गाड़ियां लागू GST छूट के लिए योग्य होती हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल₹1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hornet 2.0
₹ 1.45 लाख
EMI केवल₹1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल₹1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Evtric Ride
₹ 94,733 - 98,100
EMI केवल₹1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.49 - 1.76 लाख
EMI केवल₹2,000/ माह
अपनी EMI जानें

एथर भारत की उन पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों में से एक बन गई है, जिसके प्रोडक्ट्स CSD प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए हैं। इस चैनल के जरिए एथर 450 परफॉर्मेंस स्कूटर रेंज और रिज्टा (Rizta) फैमिली स्कूटर लाइन-अप के 8 वैरिएंट उपलब्ध होंगे। हालांकि, परफॉर्मेंस पर फोकस्ड एथर 450 एपेक्स CSD के जरिए उपलब्ध नहीं होगा। योग्य ग्राहक लिस्ट किए गए एथर स्कूटरों को मैन्युफैक्चरर की तरफ से मिलने वाले डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। यह डिस्काउंट CSD खरीद पर मिलने वाली GST छूट के अलावा होगा। असल फायदा मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा। CSD कैंटीन से गाड़ी खरीदने पर सिविल मार्केट के मुकाबले GST पर 50% की छूट मिलती है, यानी जहां 28% GST लगता है, वहां CSD के जरिए केवल 14% GST ही देना होता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Lambretta G-Special Electric Scooter

Lambretta G-Special Electric Scooter

₹ 1.25 लाख से शुरू

EMI केवल₹1,700/ माह
अपनी EMI जानें
TVS iQube

TVS iQube

₹ 1.2 - 1.75 लाख

EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Activa E

Honda Activa E

₹ 1.17 - 1.52 लाख

EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Simple Energy Wave

Simple Energy Wave

₹ 1.3 लाख से शुरू

EMI केवल₹1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Ampere Magnus G Max

Ampere Magnus G Max

₹ 1.03 - 1.1 लाख

EMI केवल₹1,400/ माह
अपनी EMI जानें
Ampere Nexus

Ampere Nexus

₹ 1.2 - 1.3 लाख

EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें

29 अगस्त को लॉन्च होगा कोनार्क

एथर एनर्जी ने 29 अगस्त को अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर कोनार्क (Konarc) को पेश करने से पहले उसकी पहली झलक दिखाई है। कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर बने इस स्कूटर की एक खास डिजाइन खूबी इसकी मेटल बॉडी है। एथर के CEO और को-फाउंडर तरुण मेहता ने X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्कूटर की मेटल बॉडी को करीब से दिखाया गया है। "Knock knock, Kon?" कैप्शन वाले इस टीजर में मेटल से बनी बॉडी की ओर ध्यान खींचने के लिए डोर खटखटाने की आवाज का इस्तेमाल किया गया है।

कोनार्क, एथर के EL प्लेटफॉर्म पर बनने वाला पहला प्रोडक्शन स्कूटर होगा। इस प्लेटफॉर्म को एथर कम्युनिटी डे 2025 में पेश किया गया था। इसे स्कूटरों की एक नई रेंज के लिए आधार के तौर पर डेवलप किया गया है, जिससे एथर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के एक बड़े और ज्यादा लोगों की पहुंच वाले सेगमेंट में कदम रख सकेगी। कोनार्क के साथ, एथर अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को 450 और रिज्टा (Rizta) सीरीज से आगे बढ़ा रही है। यह स्कूटर कंपनी के प्रोडक्ट डेवलपमेंट के अगले स्टेज का हिस्सा है।

इन फीचर्स की डिटेल भी आ चुकी सामने

>> टेस्टिंग के दौरान सामने आए फोटोज में देखा जा सकता है कि अपकमिंग एथर ई-स्कूटर का डिजाइन फैमिली-ऑरिएंटेड है, जो पहले EL01 कॉन्सेप्ट के जरिए दिखाए गए डिजाइन से मेल खाता है। टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा यह स्कूटर पूरी तरह से ढका हुआ है, लेकिन इसकी कुछ खास बातें जैसे कि हैंडलबार पर लगी हेडलाइट, सामने के हिस्से पर चौड़ी LED DRL, मजबूत फ्रंट प्रोफाइल और पारंपरिक फ्रंट फेंडर की झलक देखने को मिली।

>> इस स्कूटर में एक फ्लैट फ्लोरबोर्ड भी है, जो इसकी उपयोगिता को बढ़ाता है। साथ ही, इसमें एक लंबी सिंगल-पीस सीट भी है, जिसे राइडर और पीछे बैठने वाले, दोनों के आराम से बैठने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका पिछला हिस्सा देखने में काफी सीधा-सादा लगता है, जिससे यह साफ पता चलता है कि इसे स्पोर्टी लुक देने के बजाय रोजमर्रा के इस्तेमाल पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।

>> एथर की मौजूदा लाइनअप में EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस नए स्कूटर को रिज्टा से नीचे रखा जाएगा, जिसका मुख्य लक्ष्य आम लोगों का बाजार होगा। जहां 450 रेंज परफॉर्मेंस पर ध्यान देने वाले ग्राहकों के लिए है और रिज्टा फैमिली की जरूरतों को पूरा करता है। वहीं. इस नए स्कूटर से एथर के लिए एक ज्यादा अफॉर्डेबल कीमत वाला ऑप्शन उपलब्ध होने की उम्मीद है।

अफॉर्डेबल मॉडल वाला EL प्लेटफॉर्म
EL प्लेटफॉर्म को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह मॉड्यूलर और अफॉर्डेबल हो, जिससे एथर एक ही आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करके कई तरह के प्रोडक्ट बना सके। इससे अलग-अलग बैटरी साइज, फीचर्स और कीमतों वाले स्कूटरों की एक बड़ी रेंज उपलब्ध हो सकती है। अभी तक इसकी आधिकारिक डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन पहले मिली जानकारी के अनुसार अपकमिंग स्कूटर में 2 kWh से लेकर 5 kWh तक की बैटरी के ऑप्शन मिल सकते हैं। जिनकी रेंज 100Km से 150Km तक हो सकती है। एथर लागत को कंट्रोल में रखने और साथ ही स्कूटर की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर सकती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़अब सिर्फ 14% टैक्स देकर भी खरीद पाएंगे एथर के स्कूटर, CSD पर भी मिलेंगे