एथर का नया सस्ता ई-स्कूटर, फेस्टिव सीजन पर होगी ग्रैंड एंट्री! कम कीमत देगी बजाज, TVS, ओला की टेंशन!

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

EL प्लेटफॉर्म एथर के लिए एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि कंपनी अब कम कीमत वाले सेगमेंट में एंट्री करने की सोच रही है, जहां अभी उसकी कोई मौजूदगी नहीं है। कंपनी को यह भी उम्मीद है कि यह प्लेटफॉर्म मौजूदा प्रोडक्ट पर कोई असर डाले बिना, ग्राहकों का एक नया वर्ग तैयार करेगा।

एथर का नया सस्ता ई-स्कूटर, फेस्टिव सीजन पर होगी ग्रैंड एंट्री! कम कीमत देगी बजाज, TVS, ओला की टेंशन!

एथर एनर्जी ने साल 2026 में अपने पोर्टफिलोयो को स्टॉन्ग करने वाली है। कंपनी ने इसके लिए बिजी शेड्यूल बनाया है। इसमें उसके अपकमिंग EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नए प्रोडक्ट शामिल हैं। साथ ही, नई फैक्टरी से प्रोडक्शन को भी सपोर्ट मिलेगा, जिसमें साल के आखिर तक काम भी हो जाएगा। अपने EL प्लेटफॉर्म-बेस्ड प्रोडक्ट के साथ, कंपनी को उम्मीद है कि वह अपने टारगेट मार्केट का विस्तार कर पाएगी। वहीं, इस प्लेफॉर्म पर तैयार पहला मॉडल इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जाएगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

एथर के नए प्लांट से लगभग 42,000 यूनिट की मंथली कैपेसिटी के साथ शुरुआत होने की उम्मीद है, जो कंपनी के होसुर में मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग बेस को और मजबूत करेगा, क्योंकि कंपनी विकास के अगले स्टेज की तैयारी कर रही है। EL प्लेटफॉर्म एथर के लिए एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि कंपनी अब कम कीमत वाले सेगमेंट में एंट्री करने की सोच रही है, जहां अभी उसकी कोई मौजूदगी नहीं है। इसे लेकर कंपनी के को-फाउंडर तरुण मेहता ने कहा, "हमारी सोच के अनुसार, 1 से 1.25 लाख रुपए का मास सेगमेंट आज EV मार्केट का सबसे बड़ा हिस्सा है। अब EL के साथ, हम खास तौर पर इसी सेगमेंट को टारगेट कर रहे हैं।"

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ampere Magnus Neo

Ampere Magnus Neo

₹ 86,999 - 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okaya EV Faast F2T

Okaya EV Faast F2T

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okaya EV Faast F2B

Okaya EV Faast F2B

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म कंपनी को अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद करेगा और मुनाफा भी बढ़ाएगा। EL हमें एल्युमीनियम जैसी बहुत महंगी चीजों पर कम निर्भर रहते हुए अपने मार्जिन को बढ़ाने का मौका देगा। जिस तरह से हमने इस प्लेटफॉर्म को डिजाइन किया है, उसके आधार पर यह लागत में काफी कमी लाने में भी मदद करेगा। कंपनी को यह भी उम्मीद है कि यह प्लेटफॉर्म मौजूदा प्रोडक्ट पर कोई असर डाले बिना, ग्राहकों का एक नया वर्ग तैयार करेगा। बता दें कि कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म पर तैयार पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।

अपकमिंग एथर ई-स्कूटर की डिटेल

टेस्टिंग के दौरान सामने आए फोटोज में देखा जा सकता है कि अपकमिंग एथर ई-स्कूटर का डिजाइन फैमिली-ऑरिएंटेड है, जो पहले EL01 कॉन्सेप्ट के जरिए दिखाए गए डिजाइन से मेल खाता है। टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा यह स्कूटर पूरी तरह से ढका हुआ है, लेकिन इसकी कुछ खास बातें जैसे कि हैंडलबार पर लगी हेडलाइट, सामने के हिस्से पर चौड़ी LED DRL, मजबूत फ्रंट प्रोफाइल और पारंपरिक फ्रंट फेंडर की झलक देखने को मिली।

इस स्कूटर में एक फ्लैट फ्लोरबोर्ड भी है, जो इसकी उपयोगिता को बढ़ाता है। साथ ही, इसमें एक लंबी सिंगल-पीस सीट भी है, जिसे राइडर और पीछे बैठने वाले, दोनों के आराम से बैठने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका पिछला हिस्सा देखने में काफी सीधा-सादा लगता है, जिससे यह साफ पता चलता है कि इसे स्पोर्टी लुक देने के बजाय रोजमर्रा के इस्तेमाल पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।

एथर की मौजूदा लाइनअप में EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस नए स्कूटर को रिज्टा से नीचे रखा जाएगा, जिसका मुख्य लक्ष्य आम लोगों का बाजार होगा। जहां 450 रेंज परफॉर्मेंस पर ध्यान देने वाले ग्राहकों के लिए है और रिज्टा फैमिली की जरूरतों को पूरा करता है। वहीं. इस नए स्कूटर से एथर के लिए एक ज्यादा अफॉर्डेबल कीमत वाला ऑप्शन उपलब्ध होने की उम्मीद है।

अफॉर्डेबल मॉडल वाला EL प्लेटफॉर्म
EL प्लेटफॉर्म को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह मॉड्यूलर और अफॉर्डेबल हो, जिससे एथर एक ही आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करके कई तरह के प्रोडक्ट बना सके। इससे अलग-अलग बैटरी साइज, फीचर्स और कीमतों वाले स्कूटरों की एक बड़ी रेंज उपलब्ध हो सकती है। अभी तक इसकी आधिकारिक डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन पहले मिली जानकारी के अनुसार अपकमिंग स्कूटर में 2 kWh से लेकर 5 kWh तक की बैटरी के ऑप्शन मिल सकते हैं। एथर लागत को कंट्रोल में रखने और साथ ही स्कूटर की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर सकती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।