कीचड़ से बड़े स्पीड ब्रेकर तक, 2000 टेस्ट पास करके आ रहा एथर का नया फैमिली स्कूटर; इतनी होगी रेंज और कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस टेस्टिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह रियल लाइफ में सालों तक स्कूटर के इस्तेमाल के एक्सपीरियंस को दोहरा सके। इसके डेवलपमेंट प्रोसेस में लगभग 2000 अलग-अलग टेस्ट शामिल थे। जिनमें 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा की राइडिंग का सिमुलेशन किया गया।

Ather Details Extensive Testing Regime for Upcoming Konarc Electric Scooter
2000 टेस्ट पास करके आ रहा एथर का नया फैमिली स्कूटर
Ather Energy Konarc
केवल
₹1,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

एथर एनर्जी 3 दिन बाद यानी 29 अगस्त को बेंगलुरु में एथर कम्युनिटी डे इवेंट के दौरान नया कोनार्क (Konarc) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। इसे एक अफॉर्डेबल और बड़े पैमाने पर बिकने वाले मेनस्ट्रीम प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया जा रहा है। उम्मीद है कि कोनार्क की एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख से 1.25 लाख के बीच होगी। खास बात यह है कि यह स्कूटर एथर का पहला ऐसा प्रोडक्शन मॉडल है जिसे कंपनी के नए मॉड्यूलर EL प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म फ्यूचर में कई तरह के इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बेस का काम करेगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल₹1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hornet 2.0
₹ 1.45 लाख
EMI केवल₹1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल₹1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Evtric Ride
₹ 94,733 - 98,100
EMI केवल₹1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.49 - 1.76 लाख
EMI केवल₹2,000/ माह
अपनी EMI जानें

इसे लॉन्च करने से पहले, एथर ने इंस्टाग्राम पर स्कूटर की टेस्टिंग प्रोसेस की झलक दिखाई है। इस टेस्टिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह रियल लाइफ में सालों तक स्कूटर के इस्तेमाल के एक्सपीरियंस को दोहरा सके। इसके डेवलपमेंट प्रोसेस में लगभग 2000 अलग-अलग टेस्ट शामिल थे। जिनमें 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा की राइडिंग का सिमुलेशन किया गया।

मेन मैकेनिकल टेस्ट में गड्ढों से होने वाले नुकसान को परखने के लिए अंडरबॉडी कर्ब-इम्पैक्ट टेस्टिंग, खराब सड़कों का सिमुलेशन, गिरने पर पड़ने वाले असर की जांच, भारी वजन के साथ ट्रायल और खास रिग्स इक्युपमेंट के जरिए हैंडलबार स्टीयरिंग सिस्टम, ब्रेक केबल, की-लॉक मैकेनिज्म और सेंटर स्टैंड की मजबूती की जांच शामिल थी।

अलग-अलग मौसम में भरोसेमंद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने के लिए, कोनार्क को थर्मल चैंबर टेस्टिंग, बारिश के सिमुलेशन और पानी से गुजरने जैसी प्रक्रियाओं से गुजारा गया, ताकि इसके संवेदनशील मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स सुरक्षित रहें। हजारों किलोमीटर तक लगातार सड़क के झटकों के खिलाफ स्ट्रक्चरल मजबूती को परखने के लिए लंबे समय तक वाइब्रेशन टेस्टिंग भी की गई।

एथर ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि कोनार्क को स्टील चेसिस और मेटल के बाहरी बॉडी पैनल के साथ बनाया गया है। इसकी मजबूत बनावट को बेहतर स्ट्रक्चरल मजबूती देने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि स्कूटर डेली भारतीय सड़कों की मुश्किल स्थितियों और लंबे समय तक भारी इस्तेमाल को झेल सके। बैटरी कैपेसिटी, मोटर परफॉर्मेंस, राइडिंग रेंज, टेक फीचर्स और आधिकारिक वैरिएंट की कीमतों समेत पूरी जानकारी 29 अगस्त को सामने आएगी।

इन फीचर्स की डिटेल भी आ चुकी सामने

>> टेस्टिंग के दौरान सामने आए फोटोज में देखा जा सकता है कि अपकमिंग एथर ई-स्कूटर का डिजाइन फैमिली-ऑरिएंटेड है, जो पहले EL01 कॉन्सेप्ट के जरिए दिखाए गए डिजाइन से मेल खाता है। टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा यह स्कूटर पूरी तरह से ढका हुआ है, लेकिन इसकी कुछ खास बातें जैसे कि हैंडलबार पर लगी हेडलाइट, सामने के हिस्से पर चौड़ी LED DRL, मजबूत फ्रंट प्रोफाइल और पारंपरिक फ्रंट फेंडर की झलक देखने को मिली।

>> इस स्कूटर में एक फ्लैट फ्लोरबोर्ड भी है, जो इसकी उपयोगिता को बढ़ाता है। साथ ही, इसमें एक लंबी सिंगल-पीस सीट भी है, जिसे राइडर और पीछे बैठने वाले, दोनों के आराम से बैठने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका पिछला हिस्सा देखने में काफी सीधा-सादा लगता है, जिससे यह साफ पता चलता है कि इसे स्पोर्टी लुक देने के बजाय रोजमर्रा के इस्तेमाल पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।

>> एथर की मौजूदा लाइनअप में EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस नए स्कूटर को रिज्टा से नीचे रखा जाएगा, जिसका मुख्य लक्ष्य आम लोगों का बाजार होगा। जहां 450 रेंज परफॉर्मेंस पर ध्यान देने वाले ग्राहकों के लिए है और रिज्टा फैमिली की जरूरतों को पूरा करता है। वहीं. इस नए स्कूटर से एथर के लिए एक ज्यादा अफॉर्डेबल कीमत वाला ऑप्शन उपलब्ध होने की उम्मीद है।

अफॉर्डेबल मॉडल वाला EL प्लेटफॉर्म
EL प्लेटफॉर्म को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह मॉड्यूलर और अफॉर्डेबल हो, जिससे एथर एक ही आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करके कई तरह के प्रोडक्ट बना सके। इससे अलग-अलग बैटरी साइज, फीचर्स और कीमतों वाले स्कूटरों की एक बड़ी रेंज उपलब्ध हो सकती है। अभी तक इसकी आधिकारिक डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन पहले मिली जानकारी के अनुसार अपकमिंग स्कूटर में 2 kWh से लेकर 5 kWh तक की बैटरी के ऑप्शन मिल सकते हैं। जिनकी रेंज 100Km से 150Km तक हो सकती है। एथर लागत को कंट्रोल में रखने और साथ ही स्कूटर की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर सकती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़कीचड़ से बड़े स्पीड ब्रेकर तक, 2000 टेस्ट पास करके आ रहा एथर का नया स्कूटर