अशोक लेलैंड लाया ट्विन-फ्यूल Dost और Dost+ XL, मिलेगा टर्बोचार्ज्ड इंजन, गजब की रेंज
Dost और Dost+ XL के ट्विन-फ्यूल वेरिएंट की खास बात है कि ये बायो-फ्यूल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पेट्रोल और सीएनजी के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। इनकी टोटल ड्राइविंग रेंज 500 किलोमीटर तक की है।

अशोक लेलैंड ने कमर्शियल यूज के लिए अपने नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। ये कंपनी के पॉप्युलर मॉडल Dost और Dost+ XL के ट्विन-फ्यूल वेरिएंट हैं। कंपनी के ये नए प्रोडक्ट लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने के साथ ही सेगमेंट में कंपनी की पकड़ को और मजबूत करने का काम करेंगे। दोस्त ट्विन फ्यूल की कीमत 8.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, दोस्त+ XL ट्विन फ्यूल 8.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइसटैग के साथ आता है।






बायो-फ्यूल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
Dost और Dost+ XL के ट्विन-फ्यूल वेरिएंट की खास बात है कि ये बायो-फ्यूल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पेट्रोल और सीएनजी के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। ऑपरेटर कम रनिंग कॉस्ट और कम एमिशन के लिए इसे सीएनजी पर चला सकते हैं। वहीं, लिमिटेड सीएनजी फैसिलिटी वाले इलाकों में इसे पेट्रोल पर भी चलाया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

TVS XL100
₹ 43,900 - 59,800

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Passion Plus
₹ 76,691 - 78,074

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Pleasure Plus
₹ 69,766 - 75,712

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector Plus
₹ 17.49 - 19.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Splendor Plus
₹ 74,902 - 77,437

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Splendor Plus XTEC
₹ 91,952 - 95,315

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
500 किलोमीटर तक की टोटल ड्राइविंग रेंज
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, ट्विन-फ्यूल दोस्त 1,218 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी और लगभग 400 किलोमीटर की कंबाइन्ड ड्राइविंग रेंज ऑफर करता है। इसमें 120 लीटर का CNG टैंक और इमर्जेंसी यूज के लिए 5 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। वहीं, DOST+ XL ट्विन-फ्यूल वेरिएंट 1,410 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी, 148 लीटर के बड़े CNG टैंक और 500 किलोमीटर तक की टोटल ड्राइविंग रेंज के साथ आता है। दोनों में कंपनी 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड थ्री-सिलेंडर इंजन ऑफर कर रही है। पेट्रोल पर यह इंजन 100 Nm का पीक टॉर्क ऑफर करता है। वहीं, CNG में यह 105 Nm तक पहुंच जाता है।
' एलसीवी सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करेगा '
अशोक लेलैंड के एलसीवी, आईओ, डिफेंस एंड पावर सॉल्यूशंस के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा, 'हमारे ट्विन फ्यूल दोस्त और दोस्त+ एक्सएल का लॉन्च कस्टमर-फोकस्ड इनोवेशन्स की तरफ हमारे सफर का एक महत्वपूर्ण कदम है। ये वीइकल ऑपरेटर्स को क्लीन और ग्रीन सीएनजी मोड में ड्राइव करने और जरूरत पड़ने पर बैकअप ईंधन के रूप में पेट्रोल पर स्विच करने की सुविधा देते हैं जिससे ओवरऑल ऑपरेटिंग कॉस्ट कम होती है और एमिशन में कमी आती है। हमारा मानना है कि यह एलसीवी सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करेगा और फ्यूचर-रेडी मोबिलिटी सल्यूशन ऑफर करने में हमारी लीडरशिप क्षमता को मजबूत करेगा।'
'ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी देने के लिए डिजाइन किए गए'
अशोक लेलैंड के एलसीवी बिजनेस हेड विप्लव शाह ने कहा, 'दोस्त रेंज पर पहले से ही लाखों छोटे व्यवसायों का भरोसा है। ट्विन फ्यूल वेरिएंट की शुरुआत के साथ, हम छोटे व्यवसायों और फ्लीट ऑपरेटर्स को अधिक ऑप्शन और एफिशिएंसी ऑफर कर रहे हैं। ये वीइकल ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी देने के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो कॉस्ट एफिशिएंसी के लिए सीएनजी और लंबी दूरी के लिए पेट्रोल पर चलते हैं, जिससे अवेलेबिलिटी की चिंता दूर होती है। साथ ही, ये कम एमिशन करते हैं, जिससे कार्बन फुटप्रिंट कम होता है।'
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


