अपडेट हो गईं अप्रिलिया की दोंनो 125cc मोटरसाइकिल, कंपनी ने नए कलर ऑप्शन भी जोड़े
- 2024 खत्म होने से पहले अप्रिलिया ने अपनी पॉपुलर 125cc स्पोर्ट्स बाइक रेंज को अपडेट किया है। इस सीरीज में RS125 और टुओनो 125 शामिल हैं। कंपनी ने इन दोनों बाइक के 2025 वर्जन पेश किए हैं।

2024 खत्म होने से पहले अप्रिलिया ने अपनी पॉपुलर 125cc स्पोर्ट्स बाइक रेंज को अपडेट किया है। इस सीरीज में RS125 और टुओनो 125 शामिल हैं। कंपनी ने इन दोनों बाइक के 2025 वर्जन पेश किए हैं। इस अपडेट से इनके इंजन में बदलाव हुआ है। साथ ही, इन्हें ज्यादा अट्रेक्टिव बनाने का काम भी किया गया है। कंपनी ने RS125 में दो नए कलर ऑप्शन किंगस्नेक व्हाइट और साइनाइड यलो शामिल किए हैं। वहीं, टुओनो में वाइपर यलो और माम्बा ग्रे मिलेंगे। अभी इनकी कीमत का एलान नहीं किया गया है। चलिए इनके बारे में डिटेल से जानते हैं।
बाइक का इंजनअपडेट
>> अप्रिलिया ने इन दोनों मोटरसाइकिल में बड़ा चेंज किया है उसमें इसका इंजन शामिल है। दरअसल, इस बाइक के 125cc लिक्विड-कूल्ड इंजन में हुआ है। यह मोटर अब यूरो5+ उत्सर्जन नॉर्म्स को पूरा करती है। ये 10,5000rpm पर 15bhp का पावर और 8,500rpm पर 12Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Aprilia Tuono 660
₹ 13.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Aprilia SXR 160
₹ 1.44 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia SR 160
₹ 1.32 - 1.41 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Aprilia SXR 125
₹ 1.33 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia RS 660
₹ 17.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
>> कुछ सेक्टर में में ऑप्शनल क्विक शिफ्टर का ऑप्शन भी चुना जा सकता है। मैकेनिकली दोनों अप्रिलिया एक जैसी ही हैं। चेसिस, व्हील, टायर, ब्रेक और यहां तक कि क्लस्टर भी पुराने मॉडल से ही हैं। ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और ABS स्टैंडर्ड तौर पर दिए हैं। बाइक में सभी जगह LED लाइट मिलती हैं।
भारत नहीं आएंगी ये मोटरसाइकिल
RS125 में दो नए कलर किंगस्नेक व्हाइट और साइनाइड येलो में खरीद पाएंगे। वहीं, टुओनो को वाइपर येलो और माम्बा ग्रे में ले पाएंगे। ये बाइक अगले साल की शुरुआत में यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। हालांकि, ये भारत में लॉन्च नहीं होंगी। अप्रिलिया इन्हें भारत में पूरी तरह से बनाए जाने तक इनकी कीमत सही नहीं रख पाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।