डीलर्स के पास भी स्टॉक खत्म होते ही इन 2 स्कूटर ने भारत से समेटा अपना बोरिया-बिस्तर, इस वजह से हुए बंद
भारत में अपने शुरुआती दौर में इनकी बिक्री ठीक-ठाक रही थी। हालांकि, यामाहा एरोक्स 155 जैसे ऑप्शन के आने के बाद, इनकी डिमांड धीरे-धीरे कम होती गई। खासकर SXR 160 की की डिमांड काफी कम रही। आज की तारीख में 150-160cc स्कूटर सेगमेंट में हीरो जूम 160 और TVS एनटॉर्क 150 जैसे दूसरे मजबूत दावेदार भी मौजूद हैं।

अप्रिलिया ने भारतीय बाजार में बिकने वाले अपने मैक्सी-स्टाइल स्कूटर SXR 125 और बड़े SXR 160 को बंद कर दिया है। इन स्कूटरों को ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया गया है। साथ ही, डीलर्स के पास भी इनका बचा हुआ स्टॉक खत्म हो गया है। अभी यह पता नहीं चला है कि क्या इनके अपडेटेड या नेक्स्ट जनरेशन के मॉडल इन मैक्सी-स्कूटरों की जगह लेंगे। भारत में SXR ट्विन्स को बंद करने की वजह डिमांड में कमी और कम सेल्स है। SXR 160 को 2020 के आखिर में लॉन्च किया गया था, जबकि इसका छोटा 125cc वाला मॉडल 2021 में आया था।






भारत में अपने शुरुआती दौर में इनकी बिक्री ठीक-ठाक रही थी। हालांकि, यामाहा एरोक्स 155 जैसे ज्यादा आकर्षक ऑप्शन के आने के बाद, इनकी डिमांड धीरे-धीरे कम होती गई। खासकर SXR 160 की की डिमांड काफी कम रही। आज की तारीख में 150-160cc स्कूटर सेगमेंट में हीरो जूम 160 और TVS एनटॉर्क 150 जैसे दूसरे मजबूत दावेदार भी मौजूद हैं। भारत में अप्रिलिया के मौजूदा स्कूटर पोर्टफोलियो में SR 125 और SR 175 शामिल हैं। डिजाइन और हार्डवेयर के मामले में ये दोनों ही स्कूटर SXR ट्विन्स के मुकाबले कहीं ज्यादा स्पोर्टी हैं। कंपनी की वेबसाइट पर SR 160 भी लिस्टेड है, लेकिन डीलर्स के पास इसका स्टॉक खत्म होगा, इसे भी वेबसाइट से हटा दिया जाएगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

VLF Mobster 135
₹ 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
भारत में मोटरसाइकिल को किया अपडेट
अप्रिलिया ने भारतीय बाजार के लिए अपनी दो मोटरसाइकिल को फरवरी में अपडेट किया है। ये नए वैरिएंट सिर्फ अपनी खास MotoGP से इंस्पायर्ड स्टाइलिंग की वजह से नहीं है। इस वैरिएंट में स्टैंडर्ड इक्विपमेंट के तौर पर क्विकशिफ्टर और एडजस्टेबल ब्रेक लीवर जैसे खास फीचर्स भी मिलते हैं। क्विकशिफ्टर को दूसरे कलर वैरिएंट के साथ एक्सेसरी के तौर पर भी लगाया जा सकता है, लेकिन इसकी कीमत 25,000 रुपए ज्यादा होगी। इसकी तुलना में GP रेप्लिका स्टैंडर्ड मॉडल से सिर्फ 15,000 रुपए महंगा है। इस वैरिएंट में ज्यादातर ब्लैक फिनिश है।
टुओनो असल में अप्रिलिया के 457cc प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नेकेड वर्जन है। इसे 3.97 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। ग्राहकों को दो कलर ऑप्शन पिरान्हा रेड और प्यूमा ग्रे मिलेंगे। शार्प हेडलैंप काउल, स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, स्लीक टैंक एक्सटेंशन, स्प्लिट सीट और अंडरबेली एग्जॉस्ट के साथ बाइक की रोड प्रेजेंस जबरदस्त है।
2026 अप्रिलिया RS 457 और टुओनो 457 की अपडेटेड प्राइसिंग अब GST-रिफॉर्म से पहले के लेवल के करीब है। RS 457 असल में अब ज्यादा आसानी से मिलने वाली है, क्योंकि जब नए GST रेट अनाउंस किए गए थे, तब यह 4.35 लाख रुपए में ऑफर की गई थी। अप्रिलिया ने कहा था कि वह बढ़ी हुई GST रेट का खर्च उठाएगी। टुओनो 457 के मामले में नए GST रेट अनाउंस होने से पहले बाइक की कीमत 3.95 लाख रुपए थी। 3.97 लाख रुपए की अपडेटेड प्राइसिंग के साथ, टुओनो अब पहले से सिर्फ 2,000 रुपये महंगी है।
मोटरसाइकिल का इंजन
इन दोनों मोटरसाइकिल में वही 457cc, लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन इस्तेमाल होता है, जो 47.6 hp और 43.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया गया है और स्लिपर क्लच स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। टेक किट में 5-इंच का कलर TFT इंस्ट्रूमेंट पैनल शामिल है, जिसे बैकलिट हैंडलबार स्विच के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। दोनों बाइक में LED लाइटिंग, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, ट्रैक्शन कंट्रोल और ईको, स्पोर्ट और रेन के राइड मोड हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


