Hindi Newsऑटो न्यूज़Aprilia RSV4 X-GP Limited Edition Superbike Sold Out Worldwide, check details
इस बाइक को खरीदने के लिए चाहिए थी किस्मत! सिर्फ 14 दिन में बिक गई सारी यूनिट; लोगों ने बगैर कुछ सोचे समझे खरीदा

इस बाइक को खरीदने के लिए चाहिए थी किस्मत! सिर्फ 14 दिन में बिक गई सारी यूनिट; लोगों ने बगैर कुछ सोचे समझे खरीदा

संक्षेप:

दुनिया की सबसे एक्सक्लूसिव बाइक अप्रिलिया RSV4 X-GP सिर्फ 14 दिन में बिक गई। ग्राहकों का कहना है कि जैसे कि इस बाइक को खरीदने के लिए अच्छी किस्मत चाहिए थी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Oct 09, 2025 02:31 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इटली की मशहूर मोटरसाइकिल ब्रांड अप्रिलिया (Aprilia) ने एक बार फिर अपनी स्पीड और स्टाइल से दुनिया को हैरान कर दिया है। कंपनी की लिमिटेड एडिशन सुपरबाइक अप्रिलिया RSV4 X-GP (Aprilia RSV4 X-GP) महज 14 दिनों में पूरी तरह सोल्ड आउट हो गई है। दुनिया भर में इसकी सिर्फ 30 यूनिट्स लॉन्च की गई थीं और सभी हाथों-हाथ बिक गईं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:बजट का रखिए इंतजाम! दिसंबर में लॉन्च हो सकती है मारुति सुजुकी e-Vitara

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Aprilia SXR 160

Aprilia SXR 160

₹ 1.44 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Hornet 2.0

Honda Hornet 2.0

₹ 1.43 - 1.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Aprilia SR 160

Aprilia SR 160

₹ 1.32 - 1.41 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VLF Mobster 135

VLF Mobster 135

₹ 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero  Xoom 160

Hero Xoom 160

₹ 1.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha Aerox 155

Yamaha Aerox 155

₹ 1.5 - 1.53 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्यों है RSV4 X-GP इतनी खास?

यह बाइक कोई आम मशीन नहीं, बल्कि Aprilia की MotoGP विरासत का प्रतीक है। RS-GP MotoGP बाइक की 10वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कंपनी के नोएल रेसिंग डिपार्टमेंट (Noale Racing Department) ने इसे खास तौर पर बनाया है।

इस बाइक को पहली बार कैटालुन्या ग्रांड प्रिक्स (Catalunya Grand Prix) में शोकेस किया गया था और तभी से दुनिया भर के बाइक लवर्स (यूरोप, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और अमेरिका) इसके दीवाने हो गए। अप्रिलिया RSV4 X-GP (Aprilia RSV4 X-GP) को सिर्फ “स्पीड मशीन” कहना कम होगा, क्योंकि यह अपने आप में एक ट्रैक रॉकेट है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन

मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मिलने वाला इंजन 238 HP (सबसे पावरफुल RSV4 अब तक) की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इसका वजन सिर्फ 165 किलोग्राम है।

डिजाइन कैसी है?

MotoGP RS-GP में काफी शानदार डिजाइन देखने को मिलती है। इसमें नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। इसमें स्ट्रक्चरल कॉर्बन सीट फ्रेम (Structural Carbon Seat Frame) दिया गया है। इसमें Leg और Tail Wings (MotoGP-जैसी एयरोडायनामिक फिन्स) और अल्ट्रा-लाइट कंपोनेंट (फॉर ट्रैक-ओनली डोमिनेंट) मिलता है। यह बाइक पूरी तरह रेस-ट्रैक के लिए डिजाइन की गई है, यानी सड़क पर चलाना मुमकिन नहीं है, लेकिन जो लोग इसे खरीद पाए, उनके लिए यह कलेक्शन आइटम से कम नहीं है।

दुनिया भर में रिकॉर्ड डिमांड

बार्सिलोना (Barcelona) में इसके डेब्यू वीकेंड के दौरान ही बुकिंग रिक्वेस्ट्स 30 यूनिट्स से कहीं ज्यादा पहुंच गई थीं, यानी खरीदने वालों की लाइन लगी थी, लेकिन बाइक लिमिटेड थी। यह दिखाता है कि अप्रिलिया (Aprilia) का X ब्रांड अब एक्सक्लूसिव लग्जरी रेसिंग का ग्लोबल सिंबल बन चुका है।

Aprilia RSV4 X-GP सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं, बल्कि एक रेसिंग आर्टपीस है। जो लोग इसे खरीद पाए, वे मोटरस्पोर्ट्स हिस्ट्री का हिस्सा बन चुके हैं और जो नहीं खरीद पाए, उनके लिए यह बाइक अब एक अकल्पनीय सपना बन चुकी है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।