करोड़ों की लैम्बोर्गिनी और पोर्श की मालकिन हैं RCB की ओनर अनन्या बिड़ला, देखें कार कलेक्शन

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

अनन्या बिड़ला को लग्जरी लाइफस्टाइल और रफ्तार का भी बेहद शौक है। अक्सर सादगी में दिखने वाली अनन्या के गैराज में ऐसी-ऐसी धाकड़ गाड़ियां खड़ी हैं जिन्हें देखकर कोई भी कार लवर्स दंग रह जाए।

करोड़ों की लैम्बोर्गिनी और पोर्श की मालकिन हैं RCB की ओनर अनन्या बिड़ला, देखें कार कलेक्शन

देश के दिग्गज बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और RCB की नई ओनर अनन्या बिड़ला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ उनकी बढ़ती सक्रियता ने उन्हें चर्चा काफी चर्चा में ला दिया है। अनन्या न केवल एक सफल उद्यमी और मशहूर गायिका हैं, बल्कि उन्हें लग्जरी लाइफस्टाइल और रफ्तार का भी बेहद शौक है। अक्सर सादगी में दिखने वाली अनन्या के गैराज में ऐसी-ऐसी धाकड़ गाड़ियां खड़ी हैं जिन्हें देखकर कोई भी कार लवर्स दंग रह जाए। उनके कलेक्शन में जर्मन इंजीनियरिंग से लेकर इटैलियन सुपरकार्स तक शामिल हैं। आइए जानते हैं अनन्या बिड़ला के कार कलेक्शन के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Porsche Cayenne Coupe

Porsche Cayenne Coupe

₹ 1.49 - 2.01 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Porsche Cayenne

Porsche Cayenne

₹ 1.39 - 1.94 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MINI Cooper S

MINI Cooper S

₹ 44.45 - 57.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MINI Cooper

MINI Cooper

₹ 38 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Porsche 911

Porsche 911

₹ 2 - 3.8 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पोर्श बॉक्सस्टर और केयेन

अनन्या बिड़ला के कलेक्शन में एक 'पोर्श बॉक्सस्टर 718' है। इसकी कीमत लगभग 1.76 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह एक टू-सीटर स्पोर्ट्स कार है जिसमें 4.0-लीटर का इंजन लगा है जो इसे 301 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक ले जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि अनन्या ने अपनी इस कार को थोड़ा मॉडिफाई भी कराया है। इसके अलावा, उनके पास 'पोर्श केयेन' जैसी दमदार एसयूवी भी है। ब्लैक कलर की इस लग्जरी एसयूवी में वह कई बार मुंबई की सड़कों पर खुद ड्राइव करते हुए स्पॉट की गई हैं।

इतालवी टशन: लैम्बोर्गिनी गैलार्डो स्पाइडर

अनन्या के कार कलेक्शन का सबसे कीमती 'लैम्बोर्गिनी गैलार्डो स्पाइडर' है। यह कार अब मार्केट में नहीं मिलती। इसका प्रोडक्शन 2014 में बंद हो गया था, लेकिन इसकी चमक आज भी बरकरार है। यह सुपरकार 5.2-लीटर V10 इंजन के साथ आती है जो 550bhp की बेमिसाल ताकत पैदा करती है। महज 4 सेकंड से भी कम समय में यह कार 0 से 96 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

क्लासिक और शाही सवारी

सुपरकार्स के अलावा अनन्या के पास कुछ ऐसी गाड़ियां भी हैं जो अपनी मजबूती और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनके गैराज में 'रेंज रोवर वोग' खड़ी है जो हर बड़े सेलिब्रिटी की पहली पसंद होती है। यह ब्रिटिश एसयूवी अपनी शाही सवारी और ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के लिए मशहूर है। वहीं, एक छोटे और स्टाइलिश विकल्प के तौर पर उनके पास 'मिनी कूपर कन्वर्टिबल' भी है। यह कार तब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जब अनन्या ने इसका एक वीडियो शेयर किया था।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।