ओला, रिवोल्ट, ओबेन के 'छक्के छुड़ाने' आ रही ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल; सिंगल चार्ज पर 200Km रेंज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इसी एम्पीयर Xyber का भारत में पेटेंट कराया गया है। इससे पता चलता है कि Xyber का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन पिछले साल दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही है। पेटेंट कराया गया डिजाइन लगभग वैसा ही दिखता है जैसा पिछले साल एम्पीयर Xyber कॉन्सेप्ट में देखा था।

Ampere Xyber Concept Electric Bike Patented, 200 km Range
सिंगल चार्ज पर 200Km रेंज वाली मोटरसाइकिल
Ampere Nexus
केवल
1,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड, एम्पीयर, इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में 4 लाख एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने का एक अहम माइलस्टोन हासिल किया है। कंपनी ने Reo VYB EV और Magnus Neo लॉन्च किए और G Max को नए कनेक्टेड फीचर्स के साथ अपडेट किया। हालांकि, कंपनी का सफर जारी रहने की उम्मीत है। दरअसल, कंपनी अब इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी कदम रख रही है। उसने 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में Xyber कॉन्सेप्ट को पेश किया था।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hornet 2.0
₹ 1.45 लाख
EMI केवल1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Evtric Ride
₹ 94,733 - 98,100
EMI केवल1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.49 - 1.76 लाख
EMI केवल2,000/ माह
अपनी EMI जानें

एम्पीयर Xyber का डिजाइन और फीचर्स

इसी एम्पीयर Xyber का भारत में पेटेंट कराया गया है। इससे पता चलता है कि Xyber का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन पिछले साल दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही है। पेटेंट कराया गया डिजाइन लगभग वैसा ही दिखता है जैसा पिछले साल एम्पीयर Xyber कॉन्सेप्ट में देखा था। ऐसा लगता है कि एम्पीयर ने Xyber पर पूरी ताकत लगा दी है और डिजाइन टीम ने Xyber इलेक्ट्रिक बाइक को खास बनाने में बहुत मेहनत की है। यह एक जबरदस्त और फ्यूचरिस्टिक स्ट्रीट नेकेड बाइक है, लेकिन कॉन्सेप्ट बाइक ऐसी लग रही थी जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जा सकता है।

इसमें फ्यूल टैंक नहीं है, इसलिए एम्पीयर Xyber में सिंगल-पीस बॉडी पैनल है जो सामने से शुरू होकर पिछले सबफ्रेम तक जाता है। एम्पीयर लोगो और AMPERE लेटरिंग के साथ मस्कुलर टैंक श्राउड देख सकते हैं। हेडलाइट के ऊपर फ्लाईस्क्रीन पर भी ऐसी ही ब्रांडिंग दिखती है, जिसमें टर्न इंडिकेटर्स के साथ विंगलेट जैसे एलिमेंट्स हैं। हेडलाइट की बात करें तो यह पूरी तरह से LED यूनिट है और कॉन्सेप्ट में इसके दोनों तरफ दो डायल थे जो लो बीम और हाई बीम की ऊंचाई को कंट्रोल कर सकते थे।

यहां भारतीय तिरंगे का निशान भी देखा जा सकता है, जो ज्यादा लोकलाइजेशन का संकेत देता है। चार्जिंग पोर्ट ऊपर की तरफ है, जहां ICE मोटरसाइकिल में फ्यूल फिलर कैप होता है। फ्रंट फेंडर काफी छोटा है, जो दिलचस्प लगता है। नीचे, बैटरी के लिए एक फ्यूचरिस्टिक केसिंग देख सकते हैं, जिसके दोनों तरफ एयर इनटेक जैसे स्टाइल वाले दो हीट सिंक हैं। इससे पता चलता है कि बैटरी और मोटर में लिक्विड कूलिंग है, जो 10 kW (13.5 bhp) तक की पावर देने का वादा करती है।

इसमें स्प्लिट सीट्स, स्प्लिट ग्रैब रेल्स, सिंगल-पीस स्ट्रीट-स्टाइल हैंडलबार और X-शेप की LED टेल लाइट्स हैं जो बीच में नहीं जुड़ती हैं। कॉन्सेप्ट बाइक में एक छोटा, पिल-शेप का हॉरिजॉन्टल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर था जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और गूगल मैप्स को सपोर्ट करता है। एम्पीयर Xyber में प्रीमियम पार्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं। जैसे कि आगे USD फोर्क्स, पीछे मोनो-शॉक, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, मोटे टायर वगैरह शामिल हैं। हो सकता है कि ये प्रीमियम पार्ट्स इसके प्रोडक्शन मॉडल में भी शामिल हों।

एम्पीयर Xyber के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें एक बड़ा बैटरी होगा जिससे 200Km की रेंज मिलेगी। साथ ही, 10 KW की मिड-माउंटेड मोटर होगी जो चेन ड्राइव के जरिए पिछले पहिए को चलाएगी। लॉन्च होने पर यह रिवोल्ट, ओबेन और ओला जैसे ब्रांड्स की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को सीधे टक्कर देगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़ओला, रिवोल्ट, ओबेन के 'छक्के छुड़ाने' आ रही ये ई-मोटरसाइकिल; रेंज 200Km