₹70 हजार से कम का इलेक्ट्रिक स्कूटर, चलाने के लिए नहीं चाहिए ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यह एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 25 kmph तक है।इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और RTO रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती।  इसकी रेंज 80 किलोमीटर तक की है।

₹70 हजार से कम का इलेक्ट्रिक स्कूटर, चलाने के लिए नहीं चाहिए ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं
EMI केवल826/ माह

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रैंड Ampere ने भारत में अपना नया Reo VYB इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 25 kmph तक है। यही वजह है कि इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और RTO रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी कीमत 69,499 रुपये है। कंपनी का कहना है कि इसमें ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और बेहतर डिजाइन दिया गया है, ताकि युवा ग्राहकों को इसकी तरफ खींचा जा सके।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Revolt Motors RV400
₹ 1.4 लाख से शुरू
EMI केवल1,831/ माह
पात्रता जांचें
TVS iQube
₹ 1.15 - 1.71 लाख
EMI केवल1,504/ माह
पात्रता जांचें
Okaya EV Ferrato Disruptor
₹ 1.55 लाख
EMI केवल2,027/ माह
पात्रता जांचें
Ather Energy 450X
₹ 1.5 - 1.8 लाख
EMI केवल1,961/ माह
पात्रता जांचें
Hero XPulse 200 4V
₹ 1.4 - 1.55 लाख
EMI केवल1,831/ माह
पात्रता जांचें
Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.53 लाख
EMI केवल1,103/ माह
पात्रता जांचें

स्पोर्टी और मॉडर्न डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो एंपियर रियो VYB का लुक Reo 80 के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न दिखाई देता है। स्कूटर चार कलर ऑप्शन - वॉर्म वाइट, पेस्टल पर्पल, डार्क ग्रे और एक्वा मेटैलिक में आता है। स्कूटर में स्टेप-थ्रू डिजाइन दिया गया है और फ्रंट एप्रन पर हेडलाइट के साथ LED DRL भी है। खास बात यह है कि इसके साइड बॉडी पैनल्स पर एम्बिएंट लाइटिंग मौजूद है, जो इस कीमत के स्कूटरों में बहुत कम देखने को मिलती है। आगे की तरफ 12 इंच का अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक दिया गया है, जबकि पीछे 10 इंच का हब मोटर लगा है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ampere Reo

Ampere Reo

₹ 59,900 से शुरू

EMI केवल783/ माह
पात्रता जांचें
Joy e-bike Wolf

Joy e-bike Wolf

₹ 54,999 - 65,099

EMI केवल719/ माह
पात्रता जांचें
EMI केवल1,046/ माह
पात्रता जांचें
EMI केवल915/ माह
पात्रता जांचें
Ola Electric Gig

Ola Electric Gig

₹ 39,999 - 49,999

EMI केवल523/ माह
पात्रता जांचें
Ola Electric S1 Z

Ola Electric S1 Z

₹ 59,999 - 64,999

EMI केवल784/ माह
पात्रता जांचें

80 किलोमीटर तक की रेंज

पावर की बात करें तो इसमें 0.25 kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो करीब 0.33 bhp की पावर और 35Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर में 1.44 kWh की LFP बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। खास बात यह है कि कंपनी 80 किलोमीटर को सिर्फ IDC रेंज ही नहीं बल्कि रियल वर्ल्ड यूज में मिलने वाली रेंज भी बता रही है। एंपियर रियो VYB की टॉप स्पीड 25 kmph है। इसमें 6 डिग्री की ग्रेडेबिलिटी मिलती है, यानी यह हल्की चढ़ाई पर भी आसानी से चल सकता है। बैटरी को 0 से 100 पर्सेंट तक चार्ज होने में लगभग 5 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।

बैटरी पर 3 साल की वॉरंटी

स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 140 मिमी है और इसका व्हीलबेस 1310 मिमी रखा गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके वजन की जानकारी साझा नहीं की है। फीचर्स की बात करें तो रियो VYB में रिवर्स मोड, पूरी तरह LED लाइटिंग, LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस गो सिस्टम, प्रीमियम की-फॉब, मेन स्टैंड और 24 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी की लाइफ 1 लाख किलोमीटर तक हो सकती है। हालांकि, ऑफिशियली बैटरी पर 3 साल या 30,000 किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।