
142 KM रेंज, कीमत ₹94,999, 5 साल की वारंटी; मार्केट में तहलका मचाने आया ये धांसू ई-स्कूटर
भारतीय बाजार में एम्पेयर ने मैग्नस जी मैक्स (Ampere Magnus G Max) को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 94,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसमें लंबी रेंज और दमदार फीचर्स मिलते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एम्पेयर (Ampere) ने अपना नया स्कूटर मैग्नस G मैक्स (Magnus G Max) लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती (इंट्रोडक्टरी) कीमत 94,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह स्कूटर खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो डेली इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद रेंज, ज्यादा स्टोरेज और आरामदायक राइड चाहते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ampere Magnus G Max
₹ 94,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.48 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ampere Nexus
₹ 1.2 - 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

iVOOMi Energy Jeet X
₹ 84,999 - 1.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
लॉन्ग रेंज और सेफ बैटरी
एम्पेयर (Ampere) ने अपने नए स्कूटर मैग्नस G मैक्स (Ampere Magnus G Max) में 3 kWh की लीथियम फेरो फोस्फेट (Lithium Ferro Phosphate- LFP) बैटरी दी है, जो बेहतर सेफ्टी और लंबी लाइफ के लिए जानी जाती है। कंपनी इस बैटरी पर 5 साल या 75,000 किमी. की वारंटी भी दे रही है।
कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर ईको (Eco) मोड में 100 किमी. से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज देगा, जबकि इसकी सर्टिफाइड रेंज 142 किमी. तक है। बैटरी को घर पर ही 20% से 80% तक करीब 4.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।
शहर के लिए परफेक्ट परफॉर्मेंस
इस स्कूटर में हब-माउंटेड मोटर दी गई है, जो 1.5 kW की नॉर्मल पावर और 2.4 kW की पीक पावर जनरेट करती है। शहर में रोजाना की राइड के लिए यह पावर काफी मानी जाती है।
टॉप स्पीड 65 किमी./घंटा
मैग्नस G मैक्स (Magnus G Max) की टॉप स्पीड 65 किमी./घंटा है और इसमें ईको (Eco), सिटी (City) और रिवर्स (Reverse) जैसे राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे ट्रैफिक और पार्किंग में स्कूटर चलाना आसान हो जाता है।
खराब सड़कों पर भी भरोसेमंद
स्कूटर को डुअल फ्रेम चेसिस पर तैयार किया गया है और इसमें 165mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसका मतलब है कि खराब सड़कें और ऊंचे स्पीड ब्रेकर भी यह आसानी से पार कर सकता है। राइड को आरामदायक बनाने के लिए इसमें फ्रंट में हाइड्रॉलिक टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।
ज्यादा स्टोरेज और स्मार्ट फीचर्स
एम्पेयर मैग्नस जी मैक्स (Ampere Magnus G Max) में 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जो इस सेगमेंट में इसे काफी प्रैक्टिकल बनाता है। इसमें हेलमेट या डेली का सामान आसानी से रखा जा सकता है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5-इंच का LCD डिस्प्ले, USB चार्जिंग पोर्ट, LED लाइटिंग और ऑप्शनल तौर पर कनेक्टेड फीचर्स (TCU के जरिए) भी मिलते हैं।
कलर ऑप्शंस
यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर मोनसून ब्लू (Monsoon Blue), मैच ग्रीन (Matcha Green) और सिनेमन कॉपर (Cinnamon Copper) जैसे आकर्षक कलर-टोन में उपलब्ध है।
कुल मिलाकर एम्पेयर मैग्नस G मैक्स (Ampere Magnus G Max) उन ग्राहकों के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है, जो 1 लाख से कम कीमत में लंबी रेंज, ज्यादा स्टोरेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं। डेली के सफर के लिए यह स्कूटर एक बैलेंस्ड पैकेज नजर आता है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




