जेब खाली कर रहा है पेट्रोल? ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स कराएंगे हर महीने हजारों की बचत; 150 km तक मिलेगा रेंज

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

लगातार बढ़ती पेट्रोल की कीमतें ने आम आदमी की जेब का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में हर कोई अब पेट्रोल गाड़ियों को छोड़कर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की तरफ रुख करने की सोच रहा है।

जेब खाली कर रहा है पेट्रोल? ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स कराएंगे हर महीने हजारों की बचत; 150 km तक मिलेगा रेंज

लगातार बढ़ती पेट्रोल की कीमतें ने आम आदमी की जेब का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में हर कोई अब पेट्रोल गाड़ियों को छोड़कर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की तरफ रुख करने की सोच रहा है। रोज-रोज ऑफिस या मार्केट आने-जाने वाले लोगों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे बढ़िया और किफायती रास्ता बन चुके हैं। अगर आप भी पेट्रोल के भारी-भरकम खर्च से तुरंत छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। आइए जानते हैं मार्केट में मौजूद 5 ऐसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जो आपके सफर को बेहद सस्ता और आरामदायक बना देंगे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टीवीएस आईक्यूब

टीवीएस का आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर उन लोगों के लिए पहली पसंद है जो एक सिंपल और भरोसेमंद गाड़ी चाहते हैं। यह स्कूटर किसी आम पेट्रोल स्कूटर जैसा ही अहसास कराता है। इसके बेस वैरिएंट में 2.2 kWh की बैटरी मिलती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 94 किलोमीटर तक चलती है। इसकी टॉप स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा है जो शहर के ट्रैफिक के हिसाब से काफी अच्छी है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ola Electric S1 Z

Ola Electric S1 Z

₹ 59,999 - 64,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Joy e-bike Wolf

Joy e-bike Wolf

₹ 54,999 - 65,099

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 Air

Ola Electric S1 Air

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
iVOOMi Energy S1

iVOOMi Energy S1

₹ 54,999 - 84,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 Pro Sport

Ola Electric S1 Pro Sport

₹ 1.5 - 1.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 Pro 3 Gen

Ola Electric S1 Pro 3 Gen

₹ 1.25 - 1.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

एथर रिज्टा

एथर अपनी तेज-तर्रार गाड़ियों के लिए जानी जाती है। हालांकि, 'रिज्टा' को कंपनी ने खास तौर पर फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया है। इस स्कूटर की सीट बहुत बड़ी और आरामदायक है, जिस पर दो लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इसमें सामान रखने के लिए भी काफी अच्छी जगह दी गई है। एक बार पूरा चार्ज करने पर यह स्कूटर तकरीबन 123 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

बजाज चेतक

पुराने जमाने के मशहूर चेतक को बजाज ने अब बिल्कुल नए और मॉडर्न इलेक्ट्रिक अवतार में उतारा है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खूबी इसकी मजबूत मेटल बॉडी है, जो इसे बाकी प्लास्टिक बॉडी वाले स्कूटर्स से ज्यादा टिकाऊ बनाती है। इसके पॉपुलर मॉडल में 2.5 kWh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में करीब 113 किलोमीटर की रेंज देती है।

ओला S1 एयर

ओला इलेक्ट्रिक भारतीय मार्केट में अपनी कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के लिए काफी मशहूर है। ओला S1 एयर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम बजट में बढ़िया रेंज और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं। इस स्कूटर में बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, नेविगेशन और म्यूजिक सिस्टम जैसे कई हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। यह सिंगल चार्ज में आसानी से 150 किलोमीटर तक का सफर तय कर लेता है।

एम्पियर नेक्सस

एम्पियर नेक्सस इस लिस्ट का एक और मजबूत और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह स्कूटर उबड़-खाबड़ रास्तों और भारी वजन उठाने के मामले में बेहद शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसकी राइडिंग पोजीशन काफी आरामदायक है, जिससे लंबी दूरी तय करने पर भी पीठ में दर्द नहीं होता। यह स्कूटर फुल चार्ज पर करीब 136 किमी की रेंज ऑफर करता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।