पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से हैं परेशान? ये 5 इलेक्ट्रिक SUV हैं शानदार ऑप्शन, मिलेगी 638 km तक की रेंज
आजकल पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं। ऐसे में बहुत से लोग अब नई गाड़ी खरीदते वक्त इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) के बारे में सोचने लगे हैं।

आजकल पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं। ऐसे में बहुत से लोग अब नई गाड़ी खरीदते वक्त इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) के बारे में सोचने लगे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से फ्यूल बचाने की अपील की है। इसके बाद इस चर्चा ने और जोर पकड़ लिया है। अगर आप भी इस समय एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो मार्केट में इस टाइम कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। आइए जानते हैं भारतीय मार्केट में मौजूद ऐसी ही 5 शानदार इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।






मारुति सुजुकी ई-विटारा
मारुति सुजुकी ने आखिरकार e-Vitara के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एंट्री मार ली है। इसकी शुरुआती कीमत BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के तहत 10.99 लाख रुपये रखी गई है। इस कार में ग्राहकों को 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक मिलते हैं। इसमें बड़ी बैटरी के साथ 543 किलोमीटर तक की एआरएआई (ARAI) सर्टिफाइड रेंज का दावा किया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

VinFast VF MPV 7
₹ 24.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Windsor EV
₹ 14.1 - 18.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा बीई 6
महिंद्रा की BE 6 अपने बोल्ड लुक और जबर्दस्त परफॉर्मेंस की वजह से लॉन्च होते ही ग्राहकों के बीच छा गई है। मार्केट में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये है। यह एसयूवी 59 kWh और 79 kWh के दो बड़े बैटरी ऑप्शन्स के साथ आती है। रफ्तार के मामले में यह इतनी तेज है कि महज 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। जबकि सिंगल चार्ज में 638 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देती है।
एमजी विंडसर प्रो
अगर आप एक प्रैक्टिकल और आरामदायक इलेक्ट्रिक कार ढूंढ रहे हैं, तो एमजी विंडसर प्रो एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसका बड़ा केबिन, शानदार बूट स्पेस और आरामदायक सीटें इसे पूरी फैमिली के लिए एक परफेक्ट गाड़ी बनाती हैं। इसमें 52.9 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 449 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर सकता है।
टाटा पंच ईवी
टाटा पंच ईवी इस लिस्ट में सबसे किफायती और बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक है। बता दें कि BaaS मॉडल के तहत इसकी शुरुआती कीमत महज 9.69 लाख रुपये है। कंपनी इसे 30 kWh और 40 kWh के दो बैटरी पैक के साथ बेचती है। बड़ा बैटरी पैक आपको करीब 355 किलोमीटर की रीयल-वर्ल्ड रेंज दे देता है।
विनफास्ट वीएफ 7
वैल्यू फॉर मनी कार चाहने वालों के लिए वियतनामी कंपनी की विनफास्ट वीएफ 7 एक नया और दमदार ऑप्शन है। बता दें कि 4.5 मीटर से ज्यादा लंबी होने के कारण इस एसयूवी की रोड प्रेजेंस कमाल की है। इसमें 70.7 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 510 किलोमीटर की एआरएआई सर्टिफाइड रेंज देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.89 लाख रुपये है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


