पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा! लंबी ट्रिप के लिए शानदार हैं ये 5 'कंजूस' कारें, 28 km तक है माइलेज
पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने आम आदमी के जेब पर बड़ा बोझ डाल दिया। हालांकि, मार्केट में अब ऐसी धांसू हाइब्रिड कारें हैं जो इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से पेट्रोल की भारी बचत करती हैं।

पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने आम आदमी के जेब पर बड़ा बोझ डाल दिया। एक वक्त था जब लोग लंबी दूरी के लिए सिर्फ डीजल इंजन पर भरोसा करते थे। हालांकि, अब पेट्रोल और बिजली की जुगलबंदी ने खेल पलट दिया है। मार्केट में अब ऐसी धांसू पेट्रोल-हाइब्रिड कारें आ गई हैं, जो अपनी स्मार्ट इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से पेट्रोल की भारी बचत करती हैं। साथ ही माइलेज के मामले में डीजल इंजन को भी मीलों पीछे छोड़ रही हैं। अगर आप भी बार-बार पेट्रोल पंप जाने के झंझट से बचना चाहते हैं तो ये 5 हाइब्रिड मॉडल्स आपके लिए 'पैसा वसूल' साबित हो सकते हैं।






मारुति सुजुकी विक्टोरिस
मारुति की यह नई कार माइलेज के मामले में सबको पीछे छोड़ रही है। कंपनी का कहना है कि यह एक लीटर पेट्रोल में 28.6 किमी तक चलती है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक ताकतवर इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। लंबी ट्रिप के लिए इसमें इको, नॉर्मल और पावर जैसे तीन मोड दिए गए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Innova Hycross
₹ 18.86 - 30.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Camry
₹ 48.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda City Hybrid
₹ 20 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
होंडा सिटी हाइब्रिड
सेडान कारों के शौकीनों के लिए होंडा सिटी हाइब्रिड बेहतरीन ऑप्शन है। यह कार 26.5 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं जो 125bhp की पावर जेनरेट करती हैं, जिससे कार को पिकअप और माइलेज दोनों मिलते हैं। शहर के ट्रैफिक और हाईवे की तेज रफ्तार, दोनों ही जगहों पर यह कार आपके पैसों की भारी बचत करती है।
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस
बड़ी फैमिली के साथ घूमने के शौकीन लोगों के लिए टोयोटा की यह हाइब्रिड एमपीवी (MPV) सबसे बेस्ट है। 7-8 लोगों के बैठने की जगह होने के बावजूद इसका स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम 23.24 किमी प्रति लीटर का माइलेज निकाल देता है। इसमें जेबीएल साउंड सिस्टम और बड़ी सनरूफ जैसी लग्जरी सुविधाएं सफर को और भी यादगार बना देती हैं।
टोयोटा कैमरी
टोयोटा कैमरी उन लोगों के लिए बनी है जिन्हें लग्जरी के साथ-साथ माइलेज की फिक्र रहती है। इसमें 2.5-लीटर का बड़ा इंजन होने के बावजूद, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की वजह से यह 22.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज आसानी से दे देती है। इसकी रिक्लाइनिंग सीटें और आलीशान इंटीरियर हाईवे पर आपको वीआईपी सफर का अहसास कराते हैं।
वोल्वो XC90
अगर सेफ्टी और रुतबा आपकी पहली पसंद है तो वोल्वो XC90 एक वर्ल्ड-क्लास हाइब्रिड एसयूवी है। इसमें 2.0-लीटर इंजन के साथ 48V का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जो भारी गाड़ी होने के बाद भी तेल की खपत को काफी कम रखता है। अपनी कैटेगरी में यह सबसे किफायती और सुरक्षित लग्जरी कारों में से एक मानी जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


