महंगे पेट्रोल से चाहिए मुक्ति? ये 5 बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल बचाएंगे आपका लाखों का खर्च
भारतीय मार्केट में लगातार बढ़ती पेट्रोल की कीमतों ने आम आदमी की जेब खाली कर रखी है। कई बड़े शहरों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार बना हुआ है। इससे रोज आने-जाने का खर्च बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

भारतीय मार्केट में लगातार बढ़ती पेट्रोल की कीमतों ने आम आदमी की जेब खाली कर रखी है। कई बड़े शहरों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार बना हुआ है। इससे रोज आने-जाने का खर्च बहुत ज्यादा बढ़ गया है। यही वजह है कि अब लोग पेट्रोल बाइक और स्कूटर को छोड़ सस्ते, टिकाऊ और स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का रुख कर रहे हैं। आज के नए जमाने के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बढ़िया रेंज और धांसू फीचर्स के साथ आ रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के बारे में जो आपका लाखों रुपये का पेट्रोल खर्च बचा सकते हैं।
Zelio X-Men+
अगर रोज के छोटे-मोटे कामों के लिए आसान सवारी ढूंढ रहे हैं तो Zelio X-Men+ एक शानदार ऑप्शन है। करीब 60,000 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत वाला यह स्कूटर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो महंगे पेट्रोल से पूरी तरह मुक्ति चाहते हैं। चूंकि यह एक लो-स्पीड स्कूटर है, इसलिए इसे चलाने के लिए आपको न तो ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी और न ही आरटीओ (RTO) रजिस्ट्रेशन कराने की। इस स्कूटर की रेंज करीब 140 किमी तक है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
Ola Electric Roadster X
₹ 99,999 - 1.25 लाख
Oben Rorr
₹ 1.5 लाख
Oben Rorr EZ
₹ 99,999 - 1.3 लाख
Oben Rorr Evo
₹ 99,999
Oben Rorr EZ Sigma
₹ 1.27 - 1.37 लाख
Oben Rorr EZ Sigma
स्पोर्टी लुक पसंद करने वालों के लिए Oben Rorr EZ Sigma एक लाजवाब इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.27 लाख रुपये है। यह बाइक 95 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 40 की रफ्तार पकड़ लेती है। एक बार पूरा चार्ज होने पर यह आसानी से 175 किमी तक दौड़ती है। हिसाब लगाया जाए तो यह मोटरसाइकिल आपके हर साल करीब 20,000 से 24,000 रुपये तक सीधे-सीधे बचा लेगी।
Revolt RV1 BlazeX
शहरी रास्तों और हैवी ट्रैफिक के बीच से आसानी से निकलने के लिए Revolt RV1 BlazeX को बहुत ही खास अंदाज में बनाया गया है। नए मजबूत चेसिस डिजाइन और दमदार बैटरी के साथ आने वाली इस बाइक में राइडर की जरूरत के हिसाब से इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स जैसे तीन अलग-अलग मोड दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है। यह ग्राहकों को लगभग 150 किमी तक की रेंज ऑफर करती है।
Hero Vida VX2 Go
हीरो Vida VX2 Go मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक बहुत ही बढ़िया चॉइस है। इस स्कूटर में आसानी से बाहर निकलने वाली बैटरी दी गई है। इसे आप निकालकर अपने घर या ऑफिस के अंदर ले जाकर भी आराम से चार्ज कर सकते हैं। इसका डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और समय-समय पर मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स इस स्कूटर को चलाने का मजा और भी बढ़ा देते हैं। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत करीब 60 हजार रुपये से शुरू होती है। यह स्कूटर करीब 142 किमी तक रेंज देता है।
Ola Roadster X Series
ओला की नई Roadster X Series ने मात्र 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में तहलका मचा दिया है। इस सीरीज में अलग-अलग बैटरी वाले कई मॉडल्स मिलते हैं। इसका सबसे बड़ा मॉडल 501 किलोमीटर तक की हैरान कर देने वाली रेंज और 125 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देता है। यह बाइक उन लोगों के लिए सबसे परफेक्ट है जो बिना किसी रेंज की टेंशन के हर महीने पेट्रोल का भारी-भरकम खर्च खत्म करना चाहते हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


