महंगे होते पेट्रोल-डीजल के बीच मैं इन 3 में से कोई एक कार लेता, हाईवे पर देती हैं 28 km तक माइलेज

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मिडिल क्लास परिवारों के लिए 'माइलेज' आज भी सबसे बड़ा पैमाना है। कई कारों को टेस्ट करने के बाद मैंने खुद के अनुभव से इन 5 मॉडलों को चुना है। अगर मुझे आज कोई ऐसी कार चुननी हो हाईवे पर भी शानदार माइलेज दें तो ये कारें सबसे उपर होंगी।

महंगे होते पेट्रोल-डीजल के बीच मैं इन 3 में से कोई एक कार लेता, हाईवे पर देती हैं 28 km तक माइलेज

आजकल पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में सबके मन में यही सवाल है कि कौन सी कार सबसे ज्यादा माइलेज देगी?" एक ऑटो एक्सपर्ट के तौर पर मैंने भारतीय बाजार को बहुत करीब से देखा है। मिडिल क्लास परिवारों के लिए 'माइलेज' आज भी सबसे बड़ा पैमाना है। कई कारों को टेस्ट करने के बाद मैंने खुद के अनुभव से इन 5 मॉडलों को चुना है। अगर मुझे आज कोई ऐसी कार चुननी हो हाईवे पर भी शानदार माइलेज दें तो ये कारें सबसे उपर होंगी। इनमें से कुछ तो 28 किमी से भी ज्यादा का माइलेज देती हैं। आइए जानते हैं मेरी पसंद की उन 3 सबसे 'फ्यूल एफिशिएंट' कारों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति सुजुकी विक्टोरिस

मारुति की यह मिड-साइज SUV माइलेज के मामले में इस वक्त देश की नंबर-1 कार बनी हुई है। इसका पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन 28.65 किमी/लीटर का माइलेज (ARAI) देता है। यह हाइब्रिड तकनीक का ही कमाल है कि इतनी बड़ी गाड़ी होने के बावजूद यह छोटी कारों से भी कम तेल पीती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.89 लाख रुपये है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर

टोयोटा की यह हाइब्रिड SUV माइलेज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती है। इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वैरिएंट 27.97 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देता है। इसमें 1.5-लीटर का एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन लगा है जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.14 लाख रुपये है।

होंडा सिटी हाइब्रिड

प्रीमियम सेडान पसंद करने वालों के लिए होंडा सिटी हाइब्रिड किसी वरदान से कम नहीं है। यह कार 27.26 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसका e-CVT ट्रांसमिशन और स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम ड्राइविंग के दौरान खुद ही तय करता है कि गाड़ी कब बैटरी पर चलेगी और कब इंजन पर। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.04 लाख रुपये है।

डिस्क्लेमर: खबर में जिन गाड़ियों की बात की जा रही है उन्हें मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बता रहा हूं। यहां मैं किसी कंपनी का प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। इन गाड़ियों को लेकर शायद आपका अनुभव अलग भी हो सकता है। आपको यदि इसमें से कोई गाड़ी समझ आती है तभी उसे खरीदें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।