5-स्टार सेफ्टी वाली इस कार के आगे सब फेल! बिक्री में फिर बन गई नंबर-1; कीमत ₹7.51 लाख

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

होंडा ने बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर कंपनी की पॉपुलर सेडान होंडा अमेज (Honda Amaze) ने बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

amaze becomes honda best-selling car again june 2026 elevate city
Honda Elevate
केवल
15,200/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारतीय ग्राहकों के बीच होंडा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि होंडा ने बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर कंपनी की पॉपुलर सेडान होंडा अमेज (Honda Amaze) ने बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। होंडा अमेज ने इस दौरान 29 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,937 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 2,274 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 5 Series
₹ 75.8 लाख से शुरू
EMI केवल99,200/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 2 Series Gran Coupe
₹ 46.9 - 48.9 लाख
EMI केवल61,400/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल79,200/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
EMI केवल17,700/ माह
अपनी EMI जानें

5% बढ़ गई होंडा सिटी की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा एलीवेट रही। होंडा एलीवेट को इस दौरान कुल 1,561 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर होंडा एलीवेट की बिक्री में 5 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 1,635 यूनिट था। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में लास्ट पोजीशन पर होंडा की पॉपुलर सेडान सिटी रही। होंडा सिटी ने इस दौरान 5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 745 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 709 यूनिट था।

डिजाइन और फीचर्स

डिजाइन के मामले में होंडा अमेज का लुक काफी बोल्ड और स्टाइलिश है। इसके फ्रंट में क्रोम ग्रिल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और स्लीक टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसे एक मिनी-सिटी सेडान जैसा लुक देती हैं। कार के अंदर 416 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ), ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन और पैडल शिफ्टर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और माइलेज

होंडा अमेज में कंपनी का आजमाया हुआ 1.2-लीटर आई-वीटेक (i-VTEC) 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 89bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और स्मूथ ड्राइविंग के लिए सेगमेंट का सबसे बेहतरीन सीवीटी (CVT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। माइलेज की बात करें तो यह बेहद किफायती है। इसका मैनुअल वैरिएंट करीब 18.65 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक (CVT) वैरिएंट 19.46 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देता है।

सेफ्टी और कीमत

सेफ्टी के मामले में होंडा ने इस कार में कोई समझौता नहीं किया है। अमेज के सभी वैरिएंट्स में अब 6-एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा, एबीएस (ABS) के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, रीयर पार्किंग कैमरा और लेन-वॉच कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टॉप मॉडल्स में 'होंडा सेंसिंग' (Level-2 ADAS) जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी भी मिलती है। बता दें कि सेफ्टी के लिए अमेज को 5-स्टार रेटिंग भी मिली हुई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख से शुरू होकर टॉप-एंड वैरिएंट के लिए 10 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़5-स्टार सेफ्टी वाली इस कार के आगे सब फेल! बिक्री में फिर बन गई नंबर-1