Hindi Newsऑटो न्यूज़All-new Kia Seltos first look released, check all details
नई किआ सेल्टोस से उठा पर्दा! लोग पहला टीजर देख हुए इस धाकड़ SUV के कायल, कई कमाल फीचर्स से किया लैस

नई किआ सेल्टोस से उठा पर्दा! लोग पहला टीजर देख हुए इस धाकड़ SUV के कायल, कई कमाल फीचर्स से किया लैस

संक्षेप:

किआ इंडिया ने ऑल-न्यू किआ सेल्टोस का पहला टीजर जारी कर दिया है। टीजर में किआ की सबसे सफल मिड-एसयूवी का नया, डायनमिक और प्रीमियम डिजाइन सामने आया है। यह पहला लुक दिखाता है कि ऑल-न्यू किआ सेल्टोस फिर से सेगमेंट में लीड के लिए तैयार है।

Dec 04, 2025 01:19 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

किआ इंडिया (Kia India) ने ऑल-न्यू किआ सेल्टोस का पहला टीजर जारी कर दिया है, जिसमें भारत की सबसे पसंद की जाने वाली मिड-एसयूवी के अगले अवतार की रोमांचक झलक दिखाई गई है। इसका वर्ल्ड प्रीमियर इसी महीने आयोजित होगा। टीजर में एसयूवी को और अधिक शार्प, प्रीमियम और दमदार डिजाइन के साथ देखा जा सकता है, जो सेल्टोस के सिल्हूट को एक एडवांस और अधिक स्टाइलिश पहचान में पेश करता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति की इस फोर-व्हीलर के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते, सिर्फ ₹5 लाख कीमत

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 20.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Bigster

Renault Bigster

₹ 13 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 11.48 - 17.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

2019 में लॉन्च होने के बाद से सेल्टोस लगातार ग्राहकों की पहली पसंद रही है और अब इसे पूरी तरह से दोबारा डिजाइन किया गया है, ताकि किआ भारत के तेजी से विकसित होते मिड-एसयूवी सेगमेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर सके।

किआ की ‘ओपोजिट्स यूनाइटेड’ डिजाइन फिलॉसफी पर आधारित ऑल-न्यू सेल्टोस को हर पहलू में ग्राहक को केंद्र में रखते हुए विकसित किया गया है। इसका डिजाइन रेगुलर एसयूवी की मजबूत अपील और किआ के एडवांस, हाई-टेक डिजाइन एलीमेंट को साथ लाता है। नए प्रपोशन, तेज लाइन्स और दमदार स्टांस के साथ यह एसयूवी खास तौर पर आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं की जीवनशैली और अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार की गई है।

इसका डिजाइन रेगुलर एसयूवी की दमदार विरासत को किआ की नई तकनीकी इनोवेशन की स्लीक और एयरोडायनामिक शैली से सहज रूप से जोड़ता है।

नई किआ सेल्टोस में दमदार बॉडी प्रपोशन, आकर्षक क्लैडिंग और साफ तथा सटीक सतह डिजाइन दिया गया है। फ्रंट में नया किआ डिजिटल टाइगर फेस ग्रिल और स्टार मैप लाइटिंग इसे एक एडवांस और फ्यूचरिस्टिक पहचान देते हैं, जिसका डिजाइन फ्रंट और रियर प्रोफाइल में खूबसूरती से मेल खाता है। फ्लश डोर हैंडल जैसी प्रीमियम डिटेलिंग न केवल देखने में प्रभावशाली है, बल्कि डेली के उपयोग में भी सुविधा बढ़ाती है। नई सेल्टोस का हर एलीमेंट भारतीय उपभोक्ताओं की ड्राइविंग आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें:हर 5Km पर मिलेगा चार्जिंग पॉइंट, जानिए मारुति की इलेक्ट्रिक इंडिया का प्लान

इस लॉन्च के अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्वांगगु ली ने कहा कि सेल्टोस ने हमेशा मिड-एसयूवी कैटेगिरी में नए मानक स्थापित किए हैं और इसका यह नया वैरिएंट उस यात्रा को एक नई ऊंचाई पर ले जाता है।

उन्होंने कहा कि ऑल-न्यू किआ सेल्टोस भारत की पसंदीदा मिड-एसयूवी का एक साहसिक विकास है। इसके डिजाइन से लेकर तकनीक और प्रदर्शन तक हर पहलू को हमारे ग्राहकों की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप दोबारा तैयार किया गया है। यह टीजर सिर्फ शुरुआत है और हम जल्द ही भारतीय बाजार में पहले से अधिक शार्प, बोल्ड और प्रीमियम सेल्टोस पेश करने को लेकर उत्साहित हैं, जो इस सेगमेंट में नेतृत्व को और आगे बढ़ाएगी।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।