मारुति वैगनआर ही नहीं, बल्कि हुंडई, टोयोटा, टाटा की ये कार भी फ्लेक्स फ्यूल पर दौड़ेगीं; जानिए सभी के नाम
टोयोटा, हुंडई और टाटा जैसी मास-मार्केट कार बनाने वाली कंपनियों ने भी भारत में फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल दिखा चुकी हैं, जो इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल के ज्यादा मिश्रण के लिए तैयार हैं। देश भर में E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन भी खुल चुका है। यानी आने वाले दिनों में फ्लेक्स फ्यूल कारों की लिस्ट लंबी होती जाएगी।

देश के अंदर फ्लेक्स फ्यूल क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। मारुति सुजुकी भारत की फ्लेक्स फ्यूल कार बनाने वाली पहली कंपनी बन गई है। कंपनी ने वैगनआर के साथ फ्लेक्स-फ्यूल कारों का प्रोडक्शन शुरू तक दिया है। हालांकि, टोयोटा, हुंडई और टाटा जैसी मास-मार्केट कार बनाने वाली कंपनियों ने भी भारत में फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल दिखा चुकी हैं, जो इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल के ज्यादा मिश्रण के लिए तैयार हैं। देश भर में E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन भी खुल चुका है। यानी आने वाले दिनों में फ्लेक्स फ्यूल कारों की लिस्ट लंबी होती जाएगी। इसमें कई ऐसे मॉडल भी होंगो जो E100 यानी पूरी तरह से इथेनॉल पर भी चलेंगे। चलिए इनके बारे में जानते हैं।
1. टोयोटा कोरोला फ्लेक्स-फ्यूल
टोयोटा ने टोयोटा कोरोला हाइब्रिड के साथ अपनी फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी की कैपेबिलिटीज दिखाईं। अक्टूबर 2022 में पेश की गई इस सेडान में 102hp, 142Nm का 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। कोरोला फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड E100 फ्यूल पर चलने में सक्षम है। इसके हमारे मार्केट में आने की संभावना कम है, लेकिन टोयोटा ने उस समय कहा था कि अगर पूरे भारत में E85 या शुद्ध इथेनॉल की सप्लाई हो सके तो उसकी फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ी यहां आ सकती है, क्योंकि टेक्नोलॉजी तैयार है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki S-Presso
₹ 3.5 - 5.25 लाख
Ferrari Roma
₹ 3.76 करोड़
Lexus LX
₹ 2.82 - 3.12 करोड़
Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
2. टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल प्रोटोटाइप
अगस्त 2023 में टोयोटा ने इनोवा हाइक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल का प्रोटोटाइप पेश किया। स्टैंडर्ड हाइक्रॉस की तरह, इसमें भी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2.0-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इंजन में किए गए बदलावों में अलग स्पार्क प्लग, पिस्टन रिंग टॉप और वॉल्व व वॉल्व सील शामिल हैं। ताकि उन्हें वॉटर-रेसिस्टेंट बनाया जा सके और जंग से बचाया जा सके। इसमें हाइड्रोकार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए एग्जॉस्ट सिस्टम में थ्री-वे कैटलिस्ट भी दिया गया है। गाड़ी के फ्यूल फिल्टर, फ्यूल पंप और फ्यूल लाइनों में इथेनॉल-कम्पैटिबिलिटी के लिए बदलाव किए गए हैं।
3. टाटा पंच फ्लेक्स-फ्यूल
टाटा भी अपना पहला फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल पंच SUV के रूप में दिखा चुकी है। हालांकि, यह प्री-फेसलिफ्ट अवतार में था। इसमें 88hp, 115Nm का 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो मौजूदा मॉडल में भी इस्तेमाल होता है। यह इंजन E85 तक के ब्लेंडिंग पर चलने में कैपेबल है। इसमें अलग-अलग इथेनॉल मिश्रणों के हिसाब से ढलने के लिए मॉडिफाइड ECU सॉफ्टवेयर, फ्यूल इंजेक्टर सिस्टम और एग्जॉस्ट आफ्टर-ट्रीटमेंट सिस्टम दिया गया है।
4. हुंडई क्रेटा फ्लेक्स-फ्यूल
हुंडई ने ऑटो एक्सपो 2025 में क्रेटा फ्लेक्स-फ्यूल को पेश किया, ताकि फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी के लिए अपनी तैयारी को दिखाया जा सके। इस SUV के इंजन को E100 इथेनॉल पर चलने के लिए मॉडिफाई किया गया है, लेकिन भारत में बिकने वाले मॉडल में मिलने वाले 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल या टर्बो-पेट्रोल इंजन के बजाय, इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो वेन्यू और i20 N लाइन में भी इस्तेमाल होता है। यह इंजन 120hp की पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


