अक्षय तृतीया ऑफर: एक झटके में ₹50000 तक सस्ता हुआ ओला स्कूटर, मौका सिर्फ दो दिन के लिए

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। कंपनी ने अक्षय तृतीया के मौके पर 'ओला सोना वीकेंड' नाम से एक लिमिटेड टाइम फेस्टिव कैंपेन पेश किया है।

अक्षय तृतीया ऑफर: एक झटके में ₹50000 तक सस्ता हुआ ओला स्कूटर, मौका सिर्फ दो दिन के लिए

देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। कंपनी ने अक्षय तृतीया के मौके पर 'ओला सोना वीकेंड' नाम से एक लिमिटेड टाइम फेस्टिव कैंपेन पेश किया है। बता दें कि 18 और 19 अप्रैल, 2026 को चलने वाले इस ऑफर में ग्राहकों को 50,000 रुपये तक के कुल फायदे मिल रहे हैं। इस सेल की सबसे बड़ी खासियत 'ओला S1 प्रो सोना' एडिशन है। इसमें असली 24-कैरेट सोने की परत चढ़ी हुई है। कंपनी ने न केवल कीमतों में भारी कटौती की है बल्कि अट्रैक्टिव फाइनेंस ऑफर्स और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे तोहफे भी दिए हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

सीधे 50000 रुपये की कटौती

इस कैंपेन के तहत ओला ने अपने चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों को काफी नीचे गिरा दिया है। अब ग्राहक Gen 3 S1 X (2 kWh) और Ola Roadster X (2.5 kWh) जैसे मॉडल्स को मात्र 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर घर ले जा सकते हैं। वहीं, कंपनी के प्रीमियम मॉडल Ola Roadster X+ (9.1 kWh) पर 50,000 रुपये की सीधी कटौती की गई है। इससे इसकी कीमत अब सिर्फ 1,39,999 रुपये रह गई है। यह ऑफर्स केवल शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे के बीच की गई खरीदारी पर ही लागू होंगे।

स्पेशल एडिशन भी किया है पेश

दूसरी ओर ओला ने 'S1 प्रो सोना' नाम का एक स्पेशल एडिशन पेश किया है। इसमें न केवल गोल्ड-प्लेटेड एलिमेंट्स हैं, बल्कि एक खास 'सोना मूड' भी दिया गया है। यह 'MoveOS' डैशबोर्ड और ऐप के जरिए पूरे इंटरफेस को सुनहरे रंग में बदल देता है। इसके अलावा, कंपनी ने अपने स्वदेशी '4680 भारत सेल' टेक्नोलॉजी की ताकत को भी इस सेल के जरिए प्रमोट किया है। हाल ही में लॉन्च हुआ S1 X+ (5.2 kWh) मॉडल इसी एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ 1,29,999 रुपये में उपलब्ध है।

बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर भी फायदे

बता दें कि IDFC, HDFC, Yes Bank और HSBC जैसे बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 10,000 रुपये तक के एडिशनल EMI फायदे मिल रहे हैं। साथ ही, पोर्टफोलियो के दूसरे मॉडल्स पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा कि अक्षय तृतीया समृद्धि का प्रतीक है और 'ओला सोना वीकेंड' के जरिए वे ग्राहकों को नई शुरुआत करने का एक बेहतरीन मौका दे रहे हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।