XUV 3XO ZNG के बाद अब आ सकती हैं महिंद्रा की ये 5 नई SUV, लिस्ट में स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

XUV 3XO ZNG के बाद महिंद्रा जल्द मार्केट में अपनी 5 नई एसयूवी ला सकती है। इनमें नई एसयूवी और मौजूदा मॉडल के अपडेटेड वर्जन यानी फेसलिफ्ट भी शामिल हैं। इन एसयूनी की लिस्ट में एक इलेक्ट्रिक एसयूवी भी है।

Mahindra Upcoming SUVs
महिंद्रा की अपकमिंग एसयूवी

महिंद्रा ने हाल ही में अपनी पहली फैक्ट्री-फिटेड सब-कॉम्पैक्ट सीएनजी एसयूवी - XUV 3XO ZNG लॉन्च की है। खास बात है कि नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने का महिंद्रा का यह ट्रेंड आगे भी जारी रहने वासा है। आने वाले महीनों और साल में महिंद्रा कई नई एसयूवी और मौजूदा मॉडल के अपडेटेड वर्जन यानी फेसलिफ्ट लाने वाली है। इनमें नई Vision S, Thar Roxx Facelift, Scorpio Lifestyler पिकअप, Scorpio-N Facelift और इलेक्ट्रिक SUV BE 07 शामिल हैं। आइए जानते हैं इनमें कंपनी क्या कुछ ऑफर करने वाली है।

1. Mahindra Vision S

महिंद्रा Vision S कंपनी की अगली नई एसयूवी हो सकती है। यह 4 मीटर से छोटी एसयूवी होगी और नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि इसे दिसंबर 2026 तक मार्केट में लाया जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल से पता चलता है कि इसका डिजाइन कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा बॉक्सी और दमदार रह सकता है। इसमें स्क्वेयर हेडलैंप, खास LED DRLs, वर्टिकल स्लैट वाली ग्रिल और मस्कुलर बंपर मिल सकते हैं। यह पेट्रोल और डीजल ऑप्शन के साथ आ सकती है।

2. Mahindra Thar Roxx Facelift

महिंद्रा Thar Roxx का फेसलिफ्ट भी तैयार कर रही है। टेस्टिंग के दौरान इसका एक मॉडल नए 19-इंच अलॉय व्हील के साथ देखा गया है। नई थार रॉक्स का डिजाइन हाल ही में अपडेट हुई 3-डोर थार से मिलता-जुलता हो सकता है। इस एसयूवी में सबसे बड़ा बदलाव सस्पेंशन सेटअप में देखने को मिल सकता है। इसमें नया DaVinci सस्पेंशन, Watts Linkage और Frequency Dependent Damping (FDD) टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। इससे खासकर खराब सड़कों पर कम स्पीड में राइड क्वालिटी बेहतर हो सकती है।

3. Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बेस्ड डबल-कैब पिकअप Scorpio Lifestyler को अप्रैल 2027 से पहले लॉन्च किया जा सकता है। इसमें अपराइट और बॉक्सी फ्रंट, मजबूत बॉडी क्लैडिंग और पीछे छोटा कार्गो बेड मिलेगा। इसके अलावा C-शेप DRLs, LED टेललैंप, रूफ रेल्स, साइड स्टेप्स और ग्रिल के साथ टो-हुक पर ऑरेंज एक्सेंट दिए जा सकते हैं। केबिन में पोर्ट्रेट-स्टाइल टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फिजिकल कंट्रोल मिल सकते हैं। इसमें स्कॉर्पियो-N के 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए जाने की उम्मीद है। दोनों इंजन के साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकते हैं।

4. Mahindra Scorpio-N Facelift

स्कॉर्पियो-N का फेसलिफ्ट 2027 में लॉन्च हो सकता है। इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप, DRLs, फ्रंट बंपर और नए अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है। एसयूवी का मौजूदा दमदार डिजाइन बरकरार रह सकता है। केबिन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसमें पोर्ट्रेट-स्टाइल टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ कंटिन्यू रह सकते हैं। सेलेक्टेड डीजल वेरिएंट में 4-व्हील ड्राइव भी मिलेगा।

5. Mahindra BE 07

महिंद्रा BE 07 कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसका प्रोडक्शन 2027 में शुरू होने वाला है। यह कंपनी की Born Electric रेंज में BE 6 से ऊपर के सेगमेंट में रखी जाएगी। यह INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें BE 6 जैसे 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। रियर-व्हील ड्राइव और ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन भी दिए जा सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 29 लाख रुपये हो सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़XUV 3XO ZNG के बाद अब आ सकती हैं महिंद्रा की ये नई SUV, लिस्ट में नई रॉक्स भी