जूपिटर और एक्सेस मिलकर भी इस स्कूटर की बराबरी नहीं कर पाए, मई में 2.28 लाख से ज्यादा लागों ने खरीदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इसकी डिमांड के सामने टीवीएस जुपिटर और सुजुकी एक्सेस जैसे मॉडल भी पीछे छूट गए। खास बात ये है कि जुपिटर और एक्सेस की कुल बिक्री भी एक्टिवा से पीछे है। इससे एक्टिवा की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Activa Became Best Selling Scooter In May 2026, Dominate Jupiter And Access

होंडा एक्टिवा स्कूटर एक बार फिर देश के लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। इसकी डिमांड के सामने टीवीएस जुपिटर और सुजुकी एक्सेस जैसे मॉडल भी पीछे छूट गए। खास बात ये है कि जुपिटर और एक्सेस की कुल बिक्री भी एक्टिवा से पीछे है। असअसल, एक्टिवा की मई में 228,955 यूनिट बिकीं। जबकि, TVS जुपिटर की 124,767 यूनिट और एक्सेस की 75,729 यूनिट बिकीं। इस तरह इन दोनों की कुल 200,496 यूनिट बिकीं। यानी एक्टिवा की 28,459 यूनिट ज्यादा बिकीं। इस आंकड़े से एक्टिवा की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

होंडा एक्टिवा की मई 2026 में 2,28,955 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2025 में इसकी 1,90,713 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 38,242 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 20.05% की YoY ग्रोथ मिली। TVS जुपिटर की मई 2026 में 1,24,767 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2025 में इसकी 97,606 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 27,161 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 27.83% की YoY ग्रोथ मिली। सुजुकी एक्सेस की मई 2026 में 75,729 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2025 में इसकी 75,778 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 49 यूनिट कम बिकीं और इसे 0.06% की YoY ग्रोथ मिली।

टॉप स्कूटर मॉडल वाइज सेल्स मई 2026
नंमॉडलमई 2026मई 2025अंतरग्रोथ % YoYमार्केट शेयर %
1होंडा एक्टिवा2,28,9551,90,71338,24220.0518.04
2TVS जुपिटर1,24,76797,60627,16127.839.83
3सुजुकी एक्सेस75,72975,778-49-0.065.97
4TVS आईक्यूब42,19227,64214,55052.643.33

इलेक्ट्रिक अवतार में भी मिल रहा एक्टिवा
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के लिए मई 2026 बेहद शानदार रहा। दरअसल, कंपनी को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी अब तक की सबसे बड़ी ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में अभी एक्टिवा ई (Activa e) और QC1 शामिल हैं। कंपनी ने पिछले महीने इन दोनों ई-स्कूटर की सबसे बड़ी सेल्स दर्ज करते हुए कुल मिलाकर 520 यूनिट्स बेचीं। यह पहली बार है जब कंपनी ने 2025 की शुरुआत में इस सेगमेंट में आने के बाद से एक महीने में 500 से ज्यादा ई-स्कूटर बेचे हैं।

भले ही ये सेल्स आंकड़ा देखने में छोटा लग रहा हो, लेकिन कंपनी अभी भी देशभर में इन मॉडल को नहीं बेच रही है। कंपनी इन्हें थीरे-धीरे एक्सपेंड कर रही है। इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च के बाद से ये अब तक की सबसे बड़ी कम्बाइंड सेल भी है। मई में बेची गई 520 यूनिट्स, मई 2025 में बेची गई 383 यूनिट्स के मुकाबले 36% ज्यादा हैं। होंडा के लिए इसके पहले सबसे अच्छी सेल जुलाई 2025 में 461 यूनिट्स के साथ रही थी। Activa e: और QC1 की कुल बिक्री अब 5,439 यूनिट्स तक पहुंच गई है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़जूपिटर-एक्सेस मिलकर भी इसकी बराबरी नहीं कर पाए, मई में 2.28 लाख यूनिट बिकीं