नंबर-1 बनने से चूकी स्कॉर्पियो, ₹8.80 लाख की इस 7-सीटर ने मारी बाजी; 26 km का है माइलेज

Dec 16, 2025 11:41 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ग्राहकों के बीच लगातार 7-सीटर कारों की डिमांड में तेजी देखी जा रही है। बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में हुई इस सेगमेंट की बिक्री में एक बार फिर मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिया।

नंबर-1 बनने से चूकी स्कॉर्पियो, ₹8.80 लाख की इस 7-सीटर ने मारी बाजी; 26 km का है माइलेज
0

भारतीय ग्राहकों के बीच बीते कुछ सालों से लगातार 7-सीटर कारों की डिमांड में तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। बता दें कि बीते महीने मारुति सुजुकी अर्टिगा को कुल 16,197 नए खरीददार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति सुजुकी अर्टिगा की बिक्री में 7 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।

इतनी है कीमत

बता दें कि ठीक 1 साल पहले यानी नवंबर, 2024 में मारुति सुजुकी अर्टिगा को 15,150 ग्राहक मिले थे। भारतीय मार्केट में मारुति अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपये शुरू होती है। यह कार पेट्रोल पर 20 किमी और सीएनजी पर 26 किमी से ज्यादा माइलेज देने का दावा करती है। आइए जानते हैं इस दौरान इस सेगमेंट के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

टॉप-10 7-सीटर नवंबर 2025 बिक्री
मारुति सुजुकी अर्टिगा16,197
महिंद्रा स्कॉर्पियो15,616
महिंद्रा बोलेरो10,621
टोयोटा इनोवा9,295
किआ कैरेंस6,530
महिंद्रा XUV7006,176
टोयोटा फॉर्च्यूनर 2,676
मारुति सुजुकी Xl62,445
रेनॉल्ट ट्राइबर2,064
टाटा सफारी1,895

49% बढ़ गई महिंद्रा बोलेरो की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस दौरान 23 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,616 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्रा बोलेरो ने इस दौरान 49 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,521 यूनिट कार बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा इनोवा रही। टोयोटा इनोवा ने इस दौरान 18 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,295 यूनिट कार की बिक्री की।

सातवें नंबर पर रही टोयोटा फॉर्च्यूनर

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर किआ कैरेंस रही। किआ कैरेंस ने इस दौरान 15 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,530 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 700 रही। महिंद्रा XUV 700 ने इस दौरान 32 परसेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 6,176 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा फॉर्च्यूनर रही। टोयोटा फॉर्च्यूनर ने इस दौरान 7 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,676 यूनिट कार की बिक्री की।

21% बढ़ गई टाटा सफारी की बिक्री

बिक्री इस लिस्ट में आठवें नंबर पर मारुति सुजुकी Xl6 रही। मारुति Xl6 ने इस दौरान 2 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,445 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रेनॉल्ट ट्राइबर रही। रेनॉल्ट ट्राइबर ने इस दौरान 39 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2064 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सफारी रही। टाटा सफारी ने इस दौरान 21 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,895 यूनिट कार की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।