कंपनी की 10 में से 7 कार सिर्फ इस एक मॉडल की बिक रहीं, कीमत सिर्फ ₹7.59 लाख; 5-स्टार सेफ्टी से लैस

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

स्कोडा काइलक देखते ही देखते कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे पॉपुलर और ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। पिछले महीने, यानी फरवरी 2026 में कंपनी ने कुल 6,361 यूनिट्स बेचीं। इनमें से काइलक का योगदान 4,532 यूनिट्स का था। तो अगर दूसरे हिसाब से समझा जाए तो कंपनी की कुल बिक्री में काइलक का 71% हिस्सा रहा।

कंपनी की 10 में से 7 कार सिर्फ इस एक मॉडल की बिक रहीं, कीमत सिर्फ ₹7.59 लाख; 5-स्टार सेफ्टी से लैस

स्कोडा काइलक देखते ही देखते कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे पॉपुलर और ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। पिछले महीने, यानी फरवरी 2026 में कंपनी ने कुल 6,361 यूनिट्स बेचीं। इनमें से काइलक का योगदान 4,532 यूनिट्स का था। तो अगर दूसरे हिसाब से समझा जाए तो कंपनी की कुल बिक्री में काइलक का 71% हिस्सा रहा। इसका मतलब यह भी है कि भारत में बिकने वाली हर 10 स्कोडा कारों में से 7 काइलक ही होती हैं। कंपनी काइलक के साथ अपने दूसरे मॉडल की बिक्री में ज्यााद इजाफा करने के लिए अब कुशाक फेसलिफ्ट और स्लाविया फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

फरवरी 2026 में स्कोडा ऑटो इंडिया की कारों की कुल बिक्री 6,361 यूनिट्स थी। अलग-अलग बिक्री के आंकड़ों की बात करें, तो काइलक की बिक्री 4,532 यूनिट्स, स्लाविया की बिक्री 1,674 यूनिट्स और फ्लैगशिप कोडियाक SUV की बिक्री 146 यूनिट्स की रही। कुशाक मिड-साइज SUV, जो पहले इस ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक हुआ करती थी, उसकी सिर्फ 9 यूनिट्स ही बिकीं। कुशाक की बिक्री के इतने कम आंकड़ों की मुख्य वजह यह है कि इस महीने के आखिर में कंपनी कुशाक का नया फेसलिप्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.37 - 14.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 14.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 8 लाख - 1.37 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फरवरी में स्कोडा ऑटो इंडिया की बिक्री में बढ़ोतरी की बात करें, तो साल-दर-साल (YoY) बढ़ोतरी 13.9% रही, क्योंकि पिछले साल फरवरी में बिक्री 5,583 यूनिट्स थी। वहीं, महीने-दर-महीने (MoM) आधार पर, बढ़ोतरी 10.8% रही, क्योंकि जनवरी में बिक्री 5,739 यूनिट्स थी। काइलक की ज्यादा बिक्री और पॉपुलैरिटी की मुख्य वजह इसकी अफॉर्डेबल कीमत है। इसकी शुरुआती कीमत 7.59 लाख रुपए है और यह 12.99 लाख रुपए तक जाती है। बहुत से ग्राहक काइलक को इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, प्रीमियम फिनिश और 1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन की विश्वसनीयता की वजह से चुन रहे हैं। इसे BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

स्कोडा काइलक के वैरिएंट वाइज फीचर्स

स्कोडा काइलक क्लासिक ट्रिम के फीचर्स: इसमें 16-इंच स्टील व्हील, 6 एयरबैग, सेंट्रल लॉकिंग, मैनुअल डे/नाइट IRVM, ISOFIX एंकर, सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो इंजन स्टार्ट-स्टॉप, पावर विंडो, मैनुअल AC, रियर AC वेंट, डिजिटल MID के साथ एनालॉग डायल, फ्रंट सेंटर आर्म रेस्ट, 12V चार्जिंग सॉकेट (फ्रंट), टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्ट, पावर्ड विंग मिरर, फैब्रिक सीट और 4 स्पीकर शामिल है।

स्कोडा काइलक सिग्नेचर ट्रिम के फीचर्स: इसमें क्लासिक के फीचर्स के साथ 16-इंच एलॉय व्हील, टायर प्रेशर मॉनिटर, रियर डिफॉगर, डैश, डोर पैनल और सीट फैब्रिक पर डुअल-टोन फिनिश, 5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, AC वेंट और डोर हैंडल पर क्रोम गार्निश, USB टाइप-C स्लॉट (सामने), रियर पार्सल शेल्फ और 2 ट्वीटर शामिल हैं।

स्कोडा काइलक सिग्नेचर+ ट्रिम के फीचर्स: इसमें सिग्नेचर के सभी फीचर्स के साथ 6MT और 6AT गियरबॉक्स ऑप्शन, रियर सेंटर आर्म रेस्ट, 10-इंच टचस्क्रीन, ऑटो AC, डिजिटल डायल, पावर फोल्डिंग विंग मिरर, क्रोम गार्निश के साथ लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग, क्रूज कंट्रोल, डैश इंसर्ट और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं।

स्कोडा काइलक प्रेस्टीज ट्रिम के फीचर्स: इसमें सिग्नेचर+ के सभी फीचर्स के साथ 17-इंच एलॉय, रियर वाइपर, ऑटो-डिमिंग IRVM, पावर्ड सनरूफ, वेंटिलेटिड सीटें, लेदर अपहोल्स्ट्री और पावर्ड फ्रंट सीटें शामिल है। भारत NCAP क्रैश टेस्ट में सेफ्टी के लिए इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO, किआ सोनेट जैसे मॉडल से होता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।