मारुति ने एक झटके में 6 कारों को कर दिया सस्ता, ₹2 लाख तक फायदा; इसमें स्विफ्ट, बलेनो भी शामिल

मारुति ने एक झटके में 6 कारों को कर दिया सस्ता, ₹2 लाख तक फायदा; इसमें स्विफ्ट, बलेनो भी शामिल

संक्षेप:

मारुति सुजुकी इंडिया इस महीने यानी जुलाई में अपनी कुछ कारों पर लाखों का डिस्काउंट दे रही है। इस लिस्ट में 6 मॉडल शामिल हैं। इन पर ग्राहकों को 1 लाख रुपए से ज्यादा का फायदा होना तय है। इसमें वैगनआर, स्विफ्ट, बलेनो, ग्रैंड विटारा, जिम्नी और इनविक्टो शामिल है।

Jul 24, 2025 05:39 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी इंडिया इस महीने यानी जुलाई में अपनी कुछ कारों पर लाखों का डिस्काउंट दे रही है। इस लिस्ट में 6 मॉडल शामिल हैं। इन पर ग्राहकों को 1 लाख रुपए से ज्यादा का फायदा होना तय है। इसमें वैगनआर, स्विफ्ट, बलेनो, ग्रैंड विटारा, जिम्नी और इनविक्टो शामिल है। ग्राहकों को मैक्सिमम 2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी। ऐसे में आप इस महीने इनमें से कोई भी मारुति का मॉडल खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
मारुति की इन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट
मॉडलजुलाई डिस्काउंट
वैगनआर₹1.05 लाख तक
स्विफ्ट₹1.05 लाख तक
बलेनो₹1.10 लाख तक
ग्रैंड विटारा₹2 लाख + 5 साल एक्सटेंडेट वारंटी
जिम्नी₹1 लाख तक
इनविक्टो₹1.40 लाख तक
,

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.76 - 14.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 6.14 - 11.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11.91 - 16.93 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Bigster

Renault Bigster

₹ 13 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 10 - 18.35 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट की बात करें तो कंपनी इस महीने वैगनआर पर 1.05 लाख रुपए तक, स्विफ्ट पर 1.05 लाख रुपए तक, बलेनो पर 1.10 लाख रुपए तक, ग्रैंड विटारा पर 2 लाख के साथ 5 साल एक्सटेंडेट वारंटी, जिम्नी पर 1 लाख रुपए तक और इनविक्टो पर 1.40 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इनमें से ज्यादातर ऐसे मॉडल हैं जो कंपनी की सेल्स लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। ऐसे में इन कारों को खरीदने का ये सबसे बढ़िया मौका बन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
कितने में मिलेगी MG सायबस्टर? कल उठेगा इस लग्जरी कार की कीमतों से पर्दा

मारुति इनविक्टो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति इनविक्टो को इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर TNGA इंजन मिलेगा। ये E-CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह 183hp की पावर और 1250Nm का टॉर्क पैदा करता है। ये कार 9.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं, एक लीटर पेट्रोल में इसक माइलेज 23.24Km तक है। बता दें कि टोयोटा इनोवा की तरह ये भी 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है।

इसमें मस्कुलर क्लैमशेल बोनट, DRL के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स, क्रोम से घिरा हुआ हेक्सागनल ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम और सिल्वर स्किड प्लेट्स उपलब्ध हैं। केबिन में डुअल-टोन डैशबोर्ड, लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ पावर्ड ओटोमन सीट्स, इंटीग्रेटेड मूड लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
₹6.14 लाख की इस SUV का लोहा निकला फौलाद सा मजबूत, मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

मारुति सुजुकी इनविक्टो में वन-टच पावर टेलगेट मिलेगा। यानी सिंगल टच से टेलगेट ओपन हो जाएगा। इसमें कंपनी का नेक्स्ट-जेन सुजुकी कनेक्ट के साथ छह एयरबैग की सेफ्टी मिलेगी। इसकी लंबाई 4755mm, चौड़ाई 1850mm और ऊंचाई 1795mm है। इसमें 8 तरह से एडजस्टेबल पावर वेंटिलेटेड सीट्स हैं। आगे की सीटें, सेकेंड रो में कैप्टन सीटें, साइड फोल्डेबल टेबल, थर्ड रो तक आसान पहुंच के लिए वन-टच वॉक-इन स्लाइड, मल्टी-जोन टेंपरेचर सेटिंग्स दी है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।