ऑफ-रोड से हाईवे तक: भारतीय राइडर्स के बीच छाई ये 5 Adventure बाइक्स; कीमत ₹1.62 लाख से शुरू
भारत में एडवेंचर टूरर बाइक्स का क्रेज अब तेजी से बढ़ रहा है। पहले ये बाइक्स सिर्फ हार्डकोर ऑफ-रोडर्स तक सीमित थीं, लेकिन अब हाईवे राइड, लॉन्ग टूर और खराब सड़कों पर आरामदायक सफर की चाहत रखने वाले आम राइडर्स भी इन्हें पसंद कर रहे हैं।

भारत में एडवेंचर टूरर बाइक्स का क्रेज अब तेजी से बढ़ रहा है। पहले ये बाइक्स सिर्फ हार्डकोर ऑफ-रोडर्स तक सीमित थीं, लेकिन अब हाईवे राइड, लॉन्ग टूर और खराब सड़कों पर आरामदायक सफर की चाहत रखने वाले आम राइडर्स भी इन्हें पसंद कर रहे हैं। इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनियां बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक में नई एडवेंचर बाइक्स उतार रही हैं। खास बात ये है कि अब कम कीमत में भी दमदार इंजन, अच्छे सस्पेंशन और लेटेस्ट फीचर्स वाली बाइक्स मिल रही हैं। अगर आप भी ऐसी बाइक की तलाश में हैं आइए जानते हैं ऐसे ही 5 शानदार ऑप्शन के बारे में।






Hero Xpulse 210
हीरो Xpulse 210 इस सेगमेंट की सबसे किफायती और पॉपुलर बाइक मानी जाती है। इसमें 210cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 24hp की पावर देता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच और लंबा सस्पेंशन ट्रैवल इसे खराब रास्तों के लिए परफेक्ट बनाता है। डुअल-चैनल ABS, LED लाइट्स और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी आसान बनाते हैं। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.62 लाख रुपये है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

TVS Apache RTX 300
₹ 1.99 - 2.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki V-Strom SX
₹ 1.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Himalayan 450
₹ 3.06 - 3.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero XPulse 210
₹ 1.62 - 1.71 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
KTM Adventure 250
केटीएम एडवेंचर 250 उन राइडर्स के लिए है जो परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी दोनों चाहते हैं। इसमें 249cc का इंजन दिया गया है, जो 31hp की पावर और 25Nm का टॉर्क देता है। बाइक में TFT डिस्प्ले, क्विकशिफ्टर, राइड-बाय-वायर और ऑफ-रोड ABS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.40 लाख रुपये है।
TVS Apache RTX 300
टीवीएस अपाचे RTX 300 वैल्यू फॉर मनी के मामले में मजबूत दावेदार है। 299cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन 35hp की पावर देता है। ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइड मोड्स और स्विचेबल ABS जैसे फीचर्स इसे टेक्नोलॉजी के मामले में आगे रखते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है।
Suzuki V-Strom SX
सुजुकी V-Strom SX भरोसेमंद और आरामदायक एडवेंचर बाइक है। इसमें 249cc का इंजन, 205mm ग्राउंड क्लीयरेंस, डुअल-चैनल ABS और Suzuki Ride Connect जैसे फीचर्स मिलते हैं। खराब रास्तों और लंबी यात्राओं के लिए ये बाइक काफी पसंद की जाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये से शुरू होती है।
Royal Enfield Himalayan 450
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 हार्डकोर एडवेंचर के शौकीनों के लिए बनी है।पावरट्रेन की बात करें तो 452cc का दमदार इंजन, Showa सस्पेंशन और मजबूत फ्रेम इसे मुश्किल रास्तों का बादशाह बनाते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.06 लाख रुपये है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


