आने वाली है नई Toyota Fortuner, खरीदने का प्लान बनाने से पहले जान लें इससे जुड़ी 5 जरूरी बातें
टोयोटा अपनी फॉर्च्यूनर का नेक्स्ट-जेनरेशन जनरेशन मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। अगर आप भी नेक्स्ट-जेनरेशन फॉर्च्यूनर लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इससे जुड़ी पांच बेहद जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

Toyota Fortuner को भारत की सबसे धाकड़ और दबदबे वाली SUVs में गिना जाता है। महंगी होने के बावजूद भी इसकी सेल जबर्दस्त है। अब कंपनी इसका नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि लॉन्च के बाद इसकी पॉप्युलैरिटी और भी बढ़ सकती है। अगर आप भी नेक्स्ट-जेनरेशन फॉर्च्यूनर लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इससे जुड़ी पांच बेहद जरूरी जानकारी दे रहे हैं।
पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न डिजाइन
नई जनरेशन फॉर्च्यूनर को बाहर के देशों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्ट म्यूल से पता चलता है कि इस बार SUV का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न होगा। सामने की तरफ स्लिम हेडलाइट्स देखने को मिल सकती हैं। वहीं, रियर में कनेक्टेड टेललाइट्स दी जाएंगी। टोयोटा पहले ही नई जनरेशन Hilux पिकअप ट्रक को इंट्रोड्यूस कर चुकी है। फॉर्च्यूनर और हाइलक्स एक जैसे प्लेटफॉर्म और अंडरपिनिंग्स शेयर करते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नई फॉर्च्यूनर का डिजाइन काफी हद तक नई हाइलक्स से इंस्पायर्ड होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Belta
₹ 10 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख
Hyundai Verna
₹ 10.98 - 18.4 लाख
Skoda Slavia
₹ 10 - 17.99 लाख
Volkswagen Virtus
₹ 10.5 - 19 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
इंजन ऑप्शन में नहीं होगा कोई बदलाव
कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कंपनी अपनी Innova Crysta को बंद कर सकती है। कंपनी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसके बाद कई लोगों को लगा कि शायद नई फॉर्च्यूनर में डीजल इंजन नहीं मिलेगा। हालांकि, टोयोटा ने इन अफवाहों को गलत बताया है। कंपनी नई फॉर्च्यूनर में अपना मशहूर 2.8-लीटर डीजल इंजन देती रहेगी। इसके अलावा 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा। इतना ही नहीं, डीजल हाइब्रिड वर्जन भी नई जनरेशन मॉडल के साथ ऑफर किया जा सकता है।
इंटीरियर में भी दिखेगा बड़ा बदलाव
नई फॉर्च्यूनर के इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसका केबिन ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर होगा। इंटीरियर डिजाइन टोयोटा की नई डिजाइन फिलॉसफी पर बेस्ड होगा और इसमें नई हाइलक्स के कई पार्ट्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 12.3-इंच का बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम, Level-2 ADAS, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
महंगी हो सकती है नई फॉर्च्यूनर
इतने नए फीचर्स और अपडेट्स के साथ कीमत में बढ़ोतरी भी लगभग तय मानी जा रही है। फिलहाल फॉर्च्यूनर की ऑन-रोड कीमत मुंबई में करीब 41.63 लाख रुपये से लेकर 62.47 लाख रुपये तक जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार नई जनरेशन फॉर्च्यूनर की कीमत मौजूदा मॉडल से करीब 2 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है।
अगले साल भारत में हो सकती है लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई जनरेशन फॉर्च्यूनर को भारत में 2027 या मिड 2027 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। यह आने वाले समय का सबसे पॉप्युलर कार लॉन्च में से एक होगा। फॉर्च्यूनर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए माना जा रहा है कि लॉन्च के बाद इसका वेटिंग पीरियड भी काफी लंबा हो सकता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


