खरीदनी है नई सेडान? मार्केट में जल्द आ रहे हैं ये 5 धांसू ऑप्शंस; जानिए कब होगी लॉन्चिंग

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

देश के बड़े कार मेकर्स आने वाले कुछ ही महीनों में 5 नई सेडान कारें लॉन्च करने जा रहे हैं। अगर आपको भी प्रीमियम लुक, बेहतरीन कंफर्ट और लंबी गाड़ियों का शौक है तो आपके लिए कई ऑप्शंस आने वाले हैं।

खरीदनी है नई सेडान? मार्केट में जल्द आ रहे हैं ये 5 धांसू ऑप्शंस; जानिए कब होगी लॉन्चिंग

भारतीय मार्केट में एसयूवी कारों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि, सेडान पसंद करने वालों की दीवानगी आज भी कम नहीं हुई है। इसी दीवानगी को बरकरार रखने के लिए देश के बड़े कार मेकर्स आने वाले कुछ ही महीनों में 5 नई सेडान कारें लॉन्च करने जा रहे हैं। अगर आपको भी प्रीमियम लुक, बेहतरीन कंफर्ट और लंबी गाड़ियों का शौक है, तो आपके लिए बहुत जल्द कई शानदार ऑप्शंस आने वाले हैं। इन अपकमिंग कारों में नया लुक, बेहतरीन माइलेज और ढेर सारे एडवांस्ड फीचर्स मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं इन 5 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग धांसू सेडान कारों की पूरी डिटेल्स।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

होंडा सिटी फेसलिफ्ट

सेडान सेगमेंट की बादशाह कही जाने वाली होंडा सिटी बिल्कुल नए और पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक में आ रही है। इस शानदार कार को बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह कार 22 मई को लॉन्च होने जा रही है। नई सिटी में आगे की तरफ बड़ी ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलाइट्स और बोनट पर होंडा का नया लोगो मिलेगा। कार के अंदर 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीटें और 360-डिग्री कैमरा जैसे कमाल के फीचर्स दिए जाएंगे। जबकि इंजन पुराना 1.5-लीटर पेट्रोल ही रहेगा।

होंडा सिटी हाइब्रिड फेसलिफ्ट

रेगुलर पेट्रोल वर्जन के साथ ही कंपनी 22 मई को इसका ज्यादा माइलेज देने वाला हाइब्रिड मॉडल भी बाजार में उतारेगी। देखने में यह काफी हद तक स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही होगी, लेकिन इसमें नए अलॉय व्हील्स और एकदम नया इंटीरियर थीम देखने को मिलेगा। इस कार की सबसे बड़ी खूबी इसका दमदार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन है, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ काम करता है। इसमें ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे कमाल के फीचर्स भी मिलेंगे।

टाटा टिगोर ईवी फेसलिफ्ट

इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट में टाटा मोटर्स अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए टिगोर ईवी का नया फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इसे साल 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इस नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसकी रेंज में होगा। अब इसमें नया और बड़ा 30 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जिससे यह एक बार फुल चार्ज होने पर 350 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी। इसके अलावा गाड़ी के फ्रंट लुक को नया डिजाइन दिया जाएगा और अंदर बड़ा टचस्क्रीन भी मिलेगा।

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट

स्कोडा स्लाविया को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। इससे पता चलता है कि इसका नया अवतार बेहद स्टाइलिश होगा। नई स्लाविया में आगे और पीछे कनेक्टेड एलईडी लाइट्स, एक फ्लैट ग्रिल और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसके इंटीरियर में नया कलर और पैनोरमिक सनरुफ मिलने की भी चर्चा है। इसके अलावा 1.0-लीटर इंजन के साथ अब पुराने 6-स्पीड की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा, जिससे ड्राइविंग का मजा दोगुना हो जाएगा।

फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट

स्कोडा की तरह ही फॉक्सवैगन भी अपनी स्पोर्टी सेडान विर्टस को नया फेसलिफ्ट अपडेट देने जा रही है। टेस्टिंग के दौरान दिखी कार में नए एलईडी हेडलैम्प्स, बदली हुई ग्रिल और नया बंपर नजर आया है। प्रीमियम लुक के लिए इसमें आगे और पीछे चमकने वाला फॉक्सवैगन का लोगो दिया जा सकता है। कार के अंदर नई सीट कवरिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसमें भी 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा जाएगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।