ये हैं भारत की 5 सबसे कंजूस पेट्रोल कारें, 26.68 km तक मिलता है माइलेज; कीमत ₹3.99 लाख से शुरू
भारतीय मार्केट में कुछ ऐसी पेट्रोल कारें मौजूद हैं जो न केवल चलाने में दमदार हैं बल्कि अपनी माइलेज के लिए भी जानी जाती हैं। अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं तो ये 5 मॉडल आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकते हैं।

पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के बजट को हिला कर रख दिया है। ऐसे में नई कार खरीदते समय ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा सवाल 'माइलेज' को लेकर होता है। बता दें कि भारतीय मार्केट में कुछ ऐसी बेहतरीन पेट्रोल कारें मौजूद हैं जो न केवल चलाने में दमदार हैं बल्कि अपनी माइलेज के लिए भी जानी जाती हैं। अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो आपकी जेब पर बोझ न डाले और हर लीटर पेट्रोल का पूरा वसूल दे तो ये 5 मॉडल आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। आइए जानते हैं मॉडल वाइज डिटेल्स को विस्तार से।






मारुति सुजुकी सेलेरियो
मारुति सुजुकी सेलेरियो में लगा 1.0-लीटर K10C इंजन स्मूथ ड्राइविंग के साथ 26.68 किलोमीटर तक माइलेज देने का दावा करता है। यह कार उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो शहर के ट्रैफिक में रोजाना सफर करते हैं। इसकी कॉम्पैक्ट साइज और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (AGS) का विकल्प इसे भीड़भाड़ वाली सड़कों के लिए एक शानदार ऑप्शम बनाता है। भारतीय ग्राहकों के बीच सेलेरियो की एक्स-शोरूम कीमत 5.37 लाख रुपये से शुरू होकर 7.05 लाख रुपये तक जाती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Alto K10
₹ 3.7 - 5.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति सुजुकी वैगनआर
मारुति सुजुकी वैगनआर 1.0-लीटर इंजन वैरिएंट के साथ 25 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा केबिन और हेड-रूम है, जो इसे लंबी यात्रा के लिए आरामदायक बनाता है। वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये से लेकर 7.38 लाख रुपये तक जाती है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10
किफायती कारों की बात हो और ऑल्टो का नाम न आए ऐसा मुमकिन नहीं है। नई ऑल्टो K10 ग्राहकों को 24.39 किमी/लीटर से लेकर 24.90 किमी/लीटर तक का माइलेज देने का दावा करती है। पहली बार कार खरीदने वालों के लिए यह सबसे भरोसेमंद ऑप्शन हैं क्योंकि यह कम मेंटेनेंस में सालों-साल साथ निभाती है। ऑल्टो K10 की एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 5.96 लाख रुपये तक जाती है।
टाटा टियागो
टाटा टियागो ने भारतीय मार्केट में 'सेफ्टी' और 'माइलेज' का एक बेहतरीन संतुलन पेश किया है। 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आने वाली यह हैचबैक अपने 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन के जरिए 20 किलोमीटर प्रति लीटर के आसपास का माइलेज देती है। अगर आप माइलेज के साथ-साथ बिल्ड क्वालिटी और फीचर्स से समझौता नहीं करना चाहते, तो टियागो आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये से लेकर 8.35 लाख रुपये तक जाती है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
स्विफ्ट केवल अपनी स्पोर्टी लुक्स के लिए ही नहीं बल्कि अपनी एफिशिएंसी के लिए भी जानी जाती है। इसका लेटेस्ट हाइब्रिड तकनीक वाला इंजन करीब 25 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। जो लोग स्टाइल और परफॉरमेंस के साथ ईंधन की बचत चाहते हैं उनके लिए स्विफ्ट से बेहतर कुछ नहीं। स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.50 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


