इन 5 कारों के अंदर चारों तरफ लगे हैं एयरबैग्स, इसमें SUVs भी शामिल; कीमत भी ₹6 लाख से कम

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आप अपने लिए 6 एयरबैग से लैस सस्ती कार या SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब हम आपको ऐसे 5 मॉडल की लिस्ट दिखा रहे हैं। इन कारों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए से शुरू हैं।

इन 5 कारों के अंदर चारों तरफ लगे हैं एयरबैग्स, इसमें SUVs भी शामिल; कीमत भी ₹6 लाख से कम
EMI केवल24,712/ माह

देश के अंदर लगभग सभी कार धीरे-धीरे 6 एयरबैग के साथ आ रही हैं। खासकर जो नई कार लॉन्च हो रही है उसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिल रहे हैं। वहीं, जिन कारों में अभी स्टैडर्ड तौर पर 6 एयरबैग नहीं मिल रहे हैं वो भी साल के आखिर तक पूरी तरह सेफ हो जाएंगी। ऐसे में आप अपने लिए 6 एयरबैग से लैस सस्ती कार या SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब हम आपको ऐसे 5 मॉडल की लिस्ट दिखा रहे हैं। इन कारों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए से शुरू हैं।

1. हुंडई ग्रैंड i10 निओस (Hyundai Grand i10 Nios)
इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए है। ये भारतीय बाजार में 6 एयरबैग के साथ आने वाली सबस़े अफॉर्डेबल कार है। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में इसके सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग दिए हैं। इसमें 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल मोटर मिलती है। यह अधिकतम 83 पीएस की पावर और 113.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो AMT शामिल हैं। इसमें टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। अन्य अपडेट में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, न्यू LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

EMI केवल24,712/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

EMI केवल15,036/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

EMI केवल18,292/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

EMI केवल16,985/ माह
पात्रता जांचें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.78 - 51.94 लाख

EMI केवल44,168/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 30.5 लाख

EMI केवल28,635/ माह
पात्रता जांचें

2. हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter)
इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपए है। इसमें 1.2 पेट्रोल MT इंजन मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, सेंट्रल लॉकिंग, कीलेस एंट्री, 3-पॉइंट सीट बेल्ट सभी सीट के लिए, सीट बेल्ट रिमायंडर, LED टेल लैम्प, बॉडी कलर्स बंपर्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स क्लस्टर 4.2-इंच MID के साथ, मल्टीपल रीजनल UI लेंग्वेज, फ्रंट पावर विंडोज ,एडजेस्टेबल रियर हेडरेस्ट, मैनुअल AC, ड्राइवर सीट हाइट एडजेस्टमेंट, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (EX (O) केवल), हिल स्टार्ट असिस्ट (EX (O) केवल) और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (EX (O) केवल) मिलते हैं। इसमें डैशकैम, फ्रंट और रियर मडगार्ड, 8-इंच टचस्क्रीन के साथ ब्लूलिंक जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

3. निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite)
इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.14 लाख रुपए है। हालांकि, कंपनी 1 जनवरी से इसकी कीमत में इजाफा करने वाली है। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स दिए हैं। इसमें 1.0-लीटर NA पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्श मिलते हैं। इसके फीचर्स की लिस्ट में वायरलेस चार्जर, अराउंड व्यू मॉनिटर, न्यू i Key, वॉक अवे लॉक, रिमोट इंजन स्टार्ट इन 60 मीटर जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। क्लीन एयर के लिए इसमें कंपनी ने एडवांस एयर फिल्टर लगाया है।

4. न्यू जेन मारुति स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift)
इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपए है। कंपनी ने इसको 6 वैरिएंट्स LXi, VXi, VXi (O), ZXi, ZXi+ और ZXi+ डुअल टोन में पेश किया है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2-लीटर Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। इसके मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 24.80kmpl और ऑटोमैटिक का 25.75kmpl तक है। सेफ्टी के लिए इसमें इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

5. हुंडई ऑरा (Hyundai Aura)इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.55 लाख रुपए है। इसमें पांच वैरिएंट E, S, SX, SX Plus और SX (O) आते हैं। ऑरा फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट ऑप्शन के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा ऑपरेट होती है। यह इंजन 82bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करने के लिए तैयार किया गया है। यह इंजन CNG मोड में 68bhp की पावर और 95Nm का टॉर्क जेनरेट करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और एक AMT यूनिट ट्रांसमिशन देखने को मिलता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।