
इस SUV की टेक्नोलॉजी ने जीता लोगों का दिल, रिकॉर्डतोड़ 5 लाख ग्राहकों ने खरीदा; धड़ाधड़ बिक रहा ये धांसू मॉडल
किआ (Kia India) ने हाल ही में 5 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री का आंकड़ा पार किया है, जो साफ दर्शाता है कि लोगों को सिर्फ कारें नहीं, बल्कि स्मार्ट मोबिलिटी का अनुभव चाहिए। इस बड़ी उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान किआ सेल्टोस (Kia Seltos) का रहा है।
किआ इंडिया (Kia India) के लिए इस वक्त जश्न का माहौल है। हाल ही में दूसरी जेनरेशन की किआ सेल्टोस (Kia Seltos) को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। किआ इंडिया (Kia India) ने भारत में अपनी कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के सफर में एक ऐतिहासिक मुकाम छूते हुए 5 लाख कनेक्टेड कारों की बिक्री पूरी कर ली है। यह उपलब्धि 2019 में भारत में ऑपरेशन शुरू करने के बाद से हासिल हुई है और इससे किआ (Kia) की पहचान एक टेक्नोलॉजी-फर्स्ट ऑटो ब्रांड के रूप में और मजबूत हो गई है। इस बड़ी उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान किआ सेल्टोस (Kia Seltos) का रहा है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Invicto
₹ 24.97 - 28.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
5 लाख किआ कनेक्टेड कारों का सफर
किआ इंडिया (Kia India) ने बताया कि अब तक भारत में बेची गई SUV और MPV कारों में से 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स ऐसी हैं, जो कंपनी की किआ कनेक्ट (Kia Connect) टेक्नोलॉजी से लैस हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि भारतीय ग्राहक अब सिर्फ डिजाइन और परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि स्मार्ट और कनेक्टेड फीचर्स को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
कंपनी की कुल घरेलू होलसेल बिक्री में करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी कनेक्टेड कारों की है। इस बड़ी उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान किआ सेल्टोस (Kia Seltos) का रहा है, जिसने अकेले लगभग 70 प्रतिशत कनेक्टेड कार बिक्री में हिस्सा डाला। इसके बाद किआ सोनेट (Kia Sonet) और किआ कैरेंस (Kia Carens) फैमिली का नंबर आता है।
ग्राहक क्यों पसंद कर रहे हैं किआ की कनेक्टेड टेक्नोलॉजी?
किआ (Kia) अपने कनेक्टेड फीचर्स को शुरुआत में कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन के तौर पर देती है। खास बात यह है कि बड़ी संख्या में ग्राहक इस फ्री पीरियड के बाद भी पेड सब्सक्रिप्शन रिन्यू कर रहे हैं। इससे साफ है कि लोग इन फीचर्स को अपनी रोजमर्रा की ड्राइविंग का अहम हिस्सा मान चुके हैं।
किआ कनेक्ट के कुछ प्रमुख फीचर्स
किआ कनेक्ट के कुछ मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट (Connected Car Navigation Cockpit- ccNC), ओवर-द-एयर (Over-The-Air -OTA) अपडेट्स मिलते हैं। इसमें रिमोट डायग्नोस्टिक (Remote Diagnostics) के साथ सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है। इसमें डिजिटर की 2.0, मल्टी-लैंग्वेज वॉयस कमांड सपोर्ट, सराउंटड व्यू मॉनिटर (Surround View Monitor) जैसे फीचर्स मिलते हैं।
किआ इंडिया का आधिकारिक बयान
किआ इंडिया (Kia India) की इस बड़ी उपलब्धि पर बोलते हुए किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल सूद ने कहा कि किआ इंडिया ने हमेशा से बेहतरीन डिजाइन और टेक्नोलॉजी लीडरशिप के जरिए खुद को अलग पहचान दी है। किआ ड्राइव ग्रीन (Kia Drive Green) जैसे कनेक्टेड फीचर्स और कस्टमर एंगेजमेंट पहल से हमारे कनेक्टेड इकोसिस्टम को मजबूती मिली है। फ्री सब्सक्रिप्शन के बाद भी ग्राहकों का जुड़े रहना यह साबित करता है कि किआ कनेक्ट (Kia Connect) फीचर्स लंबे समय तक उपयोगी और वैल्यू फॉर मनी हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




