
हर महीने टॉप पर क्यों रहती है ये 7-सीटर कार? जानिए पॉपुलैरिटी के 5 बड़े राज
भारतीय ग्राहकों के बीच 7-सीटर कारों की डिमांड लगातार बढ़ी है। अगर इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने अपना दबदबा बनया हुआ है।
भारतीय ग्राहकों के बीच 7-सीटर कारों की डिमांड बीते कुछ सालों से लगातार बढ़ी है। अगर इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने अपना दबदबा बनया हुआ है। बता दें कि बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में भी अर्टिगा देश की नंबर-1 7-सीटर कार रही थी। इस दौरान मारुति अर्टिगा को 16,000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा था। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी अर्टिगा की पॉपुलैरिटी की पांच बड़ी वजहों के बारे में विस्तार से।






फैमिली के लिए परफेक्ट 7-सीटर
मारुति अर्टिगा भारत की उन गाड़ियों में से है जो किफायती कीमत में 7-सीटर लेआउट ऑफर करती है। बड़ी फैमिली, रिश्तेदारों के साथ सफर या बच्चों के साथ ट्रिप, हर जरूरत में यह कार फिट बैठती है। अर्टिगा की थर्ड-रो भी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी प्रैक्टिकल है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.8 - 12.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Rumion
₹ 10.44 - 13.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.52 - 14.47 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens
₹ 10.99 - 12.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
शानदार माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट
अर्टिगा का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका बेहतरीन माइलेज है। पेट्रोल के साथ-साथ CNG ऑप्शन मिलने से यह बजट-फ्रेंडली बन जाती है। यह कार सीएनजी वैरिएंट में करीब 25 किमी का माइलेज देती है। कम सर्विस कॉस्ट और मारुति की भरोसेमंद मेंटेनेंस इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए किफायती बनाती है।
मारुति सुजुकी का सर्विस नेटवर्क
मारुति सुजुकी का देशभर में फैला सर्विस नेटवर्क अर्टिगा की बिक्री को मजबूत बनाता है। छोटे शहरों और कस्बों में भी आसानी से सर्विस और स्पेयर पार्ट्स मिल जाना ग्राहकों के लिए बड़ा फैक्टर है।
आरामदायक राइड और प्रैक्टिकल फीचर्स
अर्टिगा में आरामदायक सस्पेंशन, अच्छा केबिन स्पेस और रोजमर्रा के काम आने वाले फीचर्स मिलते हैं। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, रियर AC वेंट्स, फोल्डेबल सीट्स और अच्छा बूट स्पेस इसे फैमिली-फोकस्ड MPV बनाते हैं।
कीमत और वैल्यू फॉर मनी
अर्टिगा की कीमत अपने सेगमेंट में काफी कंपीटिटिव है। कम बजट वाले ग्राहकों के लिए यह एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन जाती है। यही वजह है कि इसकी रीसेल वैल्यू भी मजबूत रहती है। भारत में अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपये से शुरू होती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




