भारतीय मार्केट में आ रही हैं ये 5 धांसू 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारें, 600 km से ज्यादा मिलेगा रेंज; जानिए कब होगी एंट्री
भारतीय ग्राहकों के बीच 7-सीटर कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। खास बात यह है कि यह ट्रेंड अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों में भी 7-सीटर का क्रेज बढ़ गया है।

भारतीय ग्राहकों के बीच 7-सीटर कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। यही वजह है कि कंपनियां अब अपनी मशहूर एसयूवी के बड़े अवतार मार्केट में उतार रही हैं। खास बात यह है कि यह ट्रेंड अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों में भी 7-सीटर का क्रेज बढ़ गया है। आने वाले कुछ महीनों में टाटा से लेकर मारुति तक, अपनी बड़ी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ये गाड़ियां दिखने में लग्जरी होने के साथ-साथ शानदार रेंज भी देंगी। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में विस्तार से।






विनफास्ट VF MPV7
विनफास्ट ने हाल ही में अपनी 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी लॉन्च की है। हालांकि, अब कंपनी इसका एक बेसिक वर्जन टैक्सी और फ्लीट मार्केट के लिए लाने वाली है। इसमें फीचर्स थोड़े कम होंगे, लेकिन गाड़ी की मजबूती और रेंज में कोई कमी नहीं होगी। इसमें 60.13 kWh की बैटरी मिलेगी जो एक बार चार्ज करने पर करीब 517 किमी तक चलेगी। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन होगी जो बिजनेस या टैक्सी के लिए एक सस्ता और टिकाऊ इलेक्ट्रिक ऑप्शन ढूंढ रहे हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
टाटा सफारी ईवी
टाटा की सबसे मशहूर एसयूवी सफारी अब इलेक्ट्रिक अवतार में आने को तैयार है। इसे इस साल दिवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसका डिजाइन मौजूदा सफारी जैसा ही होगा, लेकिन इसमें नई ग्रिल और खास अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। यह टाटा की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसमें 627 किमी तक की जबरदस्त रेंज मिल सकती है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी होंगे।
टाटा अविन्या X
टाटा मोटर्स अपनी बिल्कुल नई और प्रीमियम 'अविन्या' सीरीज पर काम कर रही है। इसकी लंबाई करीब 5 मीटर होगी। अविन्या X एक प्रीमियम क्रॉसओवर होगी जो 5, 6 और 7-सीटर के ऑप्शन में आएगी। यह गाड़ी टाटा की अब तक की सबसे एडवांस कार हो सकती है। इसमें ऐसी टेक्नोलॉजी और फीचर्स मिलेंगे जो हमने पहले कभी नहीं देखे। इसे टाटा के नए और खास इलेक्ट्रिक शोरूम्स के जरिए बेचा जाएगा।
मारुति सुजुकी YMC कॉन्सेप्ट
मारुति भी अब इलेक्ट्रिक मार्केट में बड़ा धमाका करने वाली है। कंपनी अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी 'YMC' पर काम कर रही है। यह गाड़ी मारुति अर्टिगा से बड़ी होगी। इसमें 61 kWh की बैटरी दी जा सकती है जो 543 किमी की रेंज देगी। इस कार में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और ADAS जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे। मारुति की इस गाड़ी को साल 2026 के अंत तक मार्केट में उतारा जा सकता है।
टोयोटा 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी
मारुति और टोयोटा की पार्टनरशिप के तहत मारुति की YMC MPV पर बेस्ड टोयोटा भी अपना वर्जन लॉन्च करेगी। इस कार के अंदर के फीचर्स और इंजन तो मारुति जैसे ही होंगे। हालांकि, बाहर से यह देखने में बिल्कुल अलग और टोयोटा के सिग्नेचर स्टाइल में होगी। यह उन ग्राहकों के लिए होगी जो टोयोटा के भरोसे और मजबूती के साथ एक बड़ी इलेक्ट्रिक फैमिली कार खरीदना चाहते हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


