पेट्रोल की परेशानी के बीच मैं इन 5 में से कोई एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदता, लाइसेंस की भी जरूरत नहीं

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोटर वाहन अधिनियम 1988 के मुताबिक, 250 वाट से कम पावर आउटपुट और 25Km/h की टॉप स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। हम यहां आपके ऐसे ही 5 मॉडल के बारे में बता रहे हैं। जो पेट्रोल की टेंशन के बीच आपको बड़ी राहत देंगे।

पेट्रोल की परेशानी के बीच मैं इन 5 में से कोई एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदता, लाइसेंस की भी जरूरत नहीं

देश के अंदर पेट्रोल की समस्या भले ही उतनी ना हो, लेकिन पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल ने लोगों को परेशान जरूर किया है। फिर चाहे वो उसकी कीमत की बात रही हो, या फिर इसकी कमी की। हालांकि, सरकार पेट्रोल पर से 10 रुपए की एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। फिर भी पेट्रोल टू-व्हीलर की तुलना में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का मार्केट अब तेजी से बढ़ा हो रहा है। खासकर, बाजार में सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी बाढ़ आ चुकी है। कम कीमत के बाद भी कई मॉडल शानदार रेंज देते हैं। इन्हें देश के छोटे शहरों और गांव में काफी पंसद किया जाता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इन सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में कई ऐसे मॉडल शामिल होते हैं जो लो स्पीड के साथ आते हैं। ऐसे में इनके लिए ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती। मोटर वाहन अधिनियम 1988 के मुताबिक, 250 वाट से कम पावर आउटपुट और 25Km/h की टॉप स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। हम यहां आपके ऐसे ही 5 मॉडल के बारे में बता रहे हैं। जो पेट्रोल की टेंशन के बीच ना सिर्फ आपको बड़ी राहत देंगे, बल्कि हर महीने पेट्रोल का खर्च भी खत्म कर देंगे। इन मॉडल को हमने टेस्ट ड्राइव एक्सपीरियंस के आधार पर सिलेक्ट किया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Okinawa R30

Okinawa R30

₹ 61,998

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Odysse Electric Evoqis

Odysse Electric Evoqis

₹ 1.18 - 1.71 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okinawa iPraise+

Okinawa iPraise+

₹ 1.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.83 - 2.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

1. लोहिया ओमा स्टार
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 40,850 रुपए है। इसमें 250 W पावर वाली मोटर मिलती है। ये BLDC हब मोटर है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25Km है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 70Km है। कंपनी के मुताबिक, ये 4.5 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी बैटरी पर 3 साल की वारंटी देती है। इसका कर्व वेट 66Kg है। इसमें लो बैटरी इंडीकेटर, टेल लाइट बल्ब, टर्न सिग्नल लैम्प और हेडलैम्प दी है।

2. कोमाकी XGT KM
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 42,500 रुपए है। इसमें 60 V पावर वाली मोटर मिलती है। ये BLDC हब मोटर है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 60Km है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 130 से 150Km है। कंपनी के मुताबिक, ये 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी बैटरी पर 1 साल की वारंटी देती है। इसमें ट्यूबलैस टायर्स, डिस्क ब्रेक, अल्ट्रा ब्राइट फुल LED लाइटिंग सिस्टम दिया है।

3. एम्पीयर रेओ एलीट
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 42,999 रुपए है। इसमें 250 W पावर वाली मोटर मिलती है। ये BLDC हब मोटर है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25Km है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 55 से 60 Km है। कंपनी के मुताबिक, ये 5 से 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी बैटरी पर 2 साल की वारंटी देती है। इसका कर्व वेट 70Kg है। इसमें चार्जिंग पॉइंट, स्पीडोमीटर, पैसेंजर फुटरेस्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।

4. एम्पीयर रेओ एलीट
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 44,000 रुपए है। इसमें 250 W पावर वाली मोटर मिलती है। ये BLDC हब मोटर है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25Km है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 60 Km है। कंपनी के मुताबिक, ये 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी बैटरी पर 3 साल की वारंटी देती है। इसका कर्व वेट 45Kg है। इसमें एंटी थेप्ट अलॉर्म का फीचर मिलता है।

5. ओकिनावा R30
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 58,992 रुपए है। इसमें 250 W पावर वाली मोटर मिलती है। ये BLDC हब मोटर है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25Km है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 60 Km है। कंपनी के मुताबिक, ये 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी बैटरी पर 3 साल की वारंटी देती है। इसका कर्व वेट 150Kg है। इसमें LED के साथ DRL फंक्शन, रियर सस्पेंशन के साथ डुअल ट्यूब टेक्नोलॉजी, सेंट्रल लॉकिंग के साथ एंटी थेप्ट अलॉर्म जैसे फीचर्स दिए हैं।

डिस्क्लेमर: खबर में जिन गाड़ियों की बात की जा रही है उन्हें मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बता रहा हूं। यहां मैं किसी कंपनी का प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। इन गाड़ियों को लेकर शायद आपका अनुभव अलग भी हो सकता है। आपको यदि इसमें से कोई गाड़ी समझ आती है तभी उसे खरीदें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।