बाजार में मिलने वाले 5 ऐसे ई-स्कूटर, जिनके लिए लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन नहीं चाहिए; कीमत ₹41000, रेंज 150Km
देश के अंदर सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर का मार्केट भी काफी बड़ा हो चुका है। ये स्कूटर कम कीमत के बाद भी शानदार रेंज देते हैं। इन्हें देश के छोटे शहरों और गांव में काफी पंसद किया जाता है। इन स्कूटर की लिस्ट में कई ऐसे मॉडल शामिल होते हैं जो लो स्पीड के साथ आते हैं।

देश के अंदर सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर का मार्केट भी काफी बड़ा हो चुका है। ये स्कूटर कम कीमत के बाद भी शानदार रेंज देते हैं। इन्हें देश के छोटे शहरों और गांव में काफी पंसद किया जाता है। इन स्कूटर की लिस्ट में कई ऐसे मॉडल शामिल होते हैं जो लो स्पीड के साथ आते हैं। ऐसे में इनके लिए ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती। मोटर वाहन अधिनियम 1988 के मुताबिक, 250 वाट से कम पावर आउटपुट और 25Km/h की टॉप स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। हम यहां आपके ऐसे ही 5 मॉडल के बारे में बता रहे हैं।






1. एम्पीयर रेओ एलीट
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 42,999 रुपए है। इसमें 250 W पावर वाली मोटर मिलती है। ये BLDC हब मोटर है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25Km है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 55 से 60 Km है। कंपनी के मुताबिक, ये 5 से 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी बैटरी पर 2 साल की वारंटी देती है। इसका कर्व वेट 70Kg है। इसमें चार्जिंग पॉइंट, स्पीडोमीटर, पैसेंजर फुटरेस्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ola Electric S1 Air
₹ 89,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 87,878 - 95,465

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.62 - 2.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2. ओकिनावा R30
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 58,992 रुपए है। इसमें 250 W पावर वाली मोटर मिलती है। ये BLDC हब मोटर है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25Km है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 60 Km है। कंपनी के मुताबिक, ये 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी बैटरी पर 3 साल की वारंटी देती है। इसका कर्व वेट 150Kg है। इसमें LED के साथ DRL फंक्शन, रियर सस्पेंशन के साथ डुअल ट्यूब टेक्नोलॉजी, सेंट्रल लॉकिंग के साथ एंटी थेप्ट अलॉर्म जैसे फीचर्स दिए हैं।
3. लोहिया ओमा स्टार
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 40,850 रुपए है। इसमें 250 W पावर वाली मोटर मिलती है। ये BLDC हब मोटर है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25Km है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 70Km है। कंपनी के मुताबिक, ये 4.5 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी बैटरी पर 3 साल की वारंटी देती है। इसका कर्व वेट 66Kg है। इसमें लो बैटरी इंडीकेटर, टेल लाइट बल्ब, टर्न सिग्नल लैम्प और हेडलैम्प दी है।
4. कोमाकी XGT KM
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 42,500 रुपए है। इसमें 60 V पावर वाली मोटर मिलती है। ये BLDC हब मोटर है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 60Km है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 130 से 150Km है। कंपनी के मुताबिक, ये 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी बैटरी पर 1 साल की वारंटी देती है। इसमें ट्यूबलैस टायर्स, डिस्क ब्रेक, अल्ट्रा ब्राइट फुल LED लाइटिंग सिस्टम दिया है।
5. एम्पीयर रेओ एलीट
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 44,000 रुपए है। इसमें 250 W पावर वाली मोटर मिलती है। ये BLDC हब मोटर है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25Km है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 60 Km है। कंपनी के मुताबिक, ये 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी बैटरी पर 3 साल की वारंटी देती है। इसका कर्व वेट 45Kg है। इसमें एंटी थेप्ट अलॉर्म का फीचर मिलता है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




