
इन 5 सस्ती कारों के बेस मॉडल में नहीं मिलते 6 एयरबैग, खरीदने से पहले जान लें; सेफ्टी से होगा समझौता!
आज भी भारतीय बाजार में कई ऐसे मॉडल हैं जिसमें सिर्फ 2 एयरबैग ही मिल रहे हैं। इनकी कीमत कम होने के चलते ग्राहक भी फटाफट खरीद लेते हैं। हालांकि, सड़क पर इनकी सेफ्टी काफी कमजोर हो जाती है। हम आपको ऐसी ही 5 सबसे सस्ती कारों के बारे में बता रहे हैं।
भारतीय बाजार में कार बेचने वाली कई कंपनियां अपनी कारों में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड करती जा रही हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण मारुति सुजुकी इंडिया है। मारुति अपनी लगभग सभी कारों में 6-एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दे चुकी है। इसमें उसकी सबसे सस्ती ऑल्टो K10 भी शामिल है। वहीं, सेफ्टी का स्तर बढ़ाने के लिए कारों में अब ADAS का फीचर भी दिया जाने लगा है। कुल मिलाकर कार की सेफ्टी के साथ कपंनियां कोई समझौता नहीं करना चाहतीं। हालांकि, आज भी भारतीय बाजार में कई ऐसे मॉडल हैं जिसमें सिर्फ 2 एयरबैग ही मिल रहे हैं। इनकी कीमत कम होने के चलते ग्राहक भी फटाफट खरीद लेते हैं। हालांकि, सड़क पर इनकी सेफ्टी काफी कमजोर हो जाती है। हम आपको ऐसी ही 5 सबसे सस्ती कारों के बारे में बता रहे हैं।






1. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (केवल ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग)
कीमत: 3.50 लाख रुपए से 5.25 लाख रुपए
नए GST 2.0 के बाद एस-प्रेसो भारतीय बाजार की सबसे सस्ती कार बन गई है। यह मारुति सुजुकी के उन कुछ मॉडलों में से एक है जिनमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग अपडेट नहीं किए गए हैं। अपनी पूरी रेंज में सिर्फ एस-प्रेसो ही दो एयरबैग के साथ आती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Citroen C3
₹ 5.25 - 10.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW M2
₹ 1.03 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW M340i
₹ 74.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Grand Cherokee
₹ 67.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2. रेनो क्विड (केवल टॉप-स्पेक ट्रिम में 6 एयरबैग)
कीमत: 4.30 लाख रुपए से 5.99 लाख रुपए
रेनो ने इस साल काइगर और ट्राइबर को स्टैंडर्ड के रूप में 6 एयरबैग के साथ अपडेट किया है, लेकिन फ्रांसीसी कार कंपनी के एंट्री-लेवल मॉडल, क्विड, के अधिकांश वैरिएंट लाइन-अप में स्टैंडर्ड के रूप में केवल 2 एयरबैग मिलते हैं। हालांकि, रेंज-टॉपिंग क्विड क्लाइंबर ट्रिम लेवल जिसकी शुरुआती कीमत 5.47 लाख रुपए है। इसमें 6 एयरबैग मिलते हैं।
3. टाटा टियागो (केवल ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग)
कीमत: 4.57 लाख रुपए से 8.10 लाख रुपए
टाटा की ज्यादातर कारों में स्टैंडर्ड के तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं, टियागो हैचबैक में केवल 2 एयरबैग ही मिलते हैं। हायर वैरिएंट में भी एयरबैग की संख्या नहीं बढ़ती है, लेकिन यह ध्यान देने योग्य है कि टियागो को 2020 में ग्लोबल NCAP द्वारा 4-स्टार रेटिंग दी गई थी, इसलिए इसमें कुछ सुरक्षा संबंधी सर्टिफाइट भी हैं।
4. सिट्रोन C3 (हायर ट्रिम्स में 6 एयरबैग)
कीमत: 4.80 लाख रुपए से 9.05 लाख रुपए
C3 रेंज को अगस्त 2025 में एक बड़ा 'X' अपडेट मिला, लेकिन इसके एंट्री-लेवल लाइव और फील ट्रिम लेवल में अभी भी केवल 2 एयरबैग ही मिलते हैं। सिट्रोन C3 को फील (O) ट्रिम से 6 एयरबैग से लैस करता है, जिसकी शुरुआती कीमत 6.65 लाख रुपए है।
5. मारुति सुजुकी इग्निस (केवल ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग)
कीमत: 5.35 लाख रुपए से 7.55 लाख रुपए
मारुति का एकमात्र अन्य मॉडल जिसमें 6 एयरबैग अपडेट नहीं मिला है, वो इग्निस हैचबैक है। अपने सभी वैरिएंट लाइन-अप में इग्निस में केवल दो एयरबैग हैं और हायर ट्रिम्स में भी इनकी संख्या नहीं बढ़ती है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




